समस्तीपुर के इस पंचायत में हाजीपुर की तर्ज पर बना केला स्टैचू, तालाब तट-पार्क और सूर्य प्रतिमा से बदली तस्व...

Samastipur News News

समस्तीपुर के इस पंचायत में हाजीपुर की तर्ज पर बना केला स्टैचू, तालाब तट-पार्क और सूर्य प्रतिमा से बदली तस्व...
Samastipur Hindi NewsSamastipur Latest NewsSamastipur Today News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 124%
  • Publisher: 51%

समस्तीपुर के रोसरा प्रखंड क्षेत्र में हाल के वर्षों में कई आकर्षक विकास कार्य हुए हैं.तालाब तट पर हाजीपुर की तर्ज पर केला स्टैचू, श्रीकृष्ण की बांसुरी प्रतिमा और छठ के लिए सूर्य भगवान की मूर्ति स्थापित की गई है. सुंदर पार्क और साफ-सुथरा परिसर लोगों को आकर्षित कर रहा है.

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड स्थित मोतीपुर पंचायत इन दिनों विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है. आमतौर पर विकास की बड़ी योजनाएं जिला या प्रखंड स्तर पर देखने को मिलती हैं, लेकिन यहां पंचायत स्तर पर किए गए कार्य लोगों को चौंका रहे हैं.

तालाब तट का सौंदर्यीकरण, आकर्षक स्टैचू, सुसज्जित पार्क और छठ महापर्व को समर्पित सूर्य प्रतिमा ने इस पंचायत को नई पहचान दी है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग इन स्थलों को देखने पहुंच रहे हैं. मोतीपुर पंचायत में तालाब के किनारे बनाया गया केला स्टैचू लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र है. बताया जाता है कि इसकी प्रेरणा हाजीपुर में बने प्रसिद्ध केला प्रतिमा से ली गई है.इसी थीम पर पंचायत ने अपने क्षेत्र में यह अनूठा प्रयास किया है. रंग-बिरंगी रोशनी और सुसज्जित परिसर के बीच खड़ा यह स्टैचू सेल्फी प्वाइंट बन चुका है.शाम होते ही यहां युवाओं और बच्चों की भीड़ जुटने लगती है. तालाब तट पर भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जो धार्मिक आस्था के साथ सौंदर्य का भी संदेश देती है.वहीं छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया गया है. छठ पूजा के दौरान यहां विशेष सजावट की जाती है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में बदल जाता है. इन धार्मिक प्रतीकों ने इस स्थान को सांस्कृतिक पहचान भी दी है. पंचायत द्वारा तालाब किनारे एक सुंदर पार्क का निर्माण कराया गया है.हरे-भरे पौधे, बैठने की व्यवस्था और साफ-सुथरा वातावरण इसे परिवारों के लिए आकर्षक स्थल बनाते हैं. सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.बच्चों के लिए भी यहां खुला स्थान उपलब्ध है.साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे परिसर व्यवस्थित और आकर्षक दिखता है. सिर्फ सौंदर्यीकरण ही नहीं, पंचायत ने स्थानीय जरूरतों को भी ध्यान में रखा है .मोतीपुर पंचायत में एक सुव्यवस्थित सब्जी हाट का निर्माण कराया गया है, जहां स्थानीय किसान और व्यापारी अपनी उपज बेच सकते हैं.इससे ग्रामीणों को बाजार की बेहतर सुविधा मिली है और छोटे व्यापारियों को स्थायी स्थान उपलब्ध हुआ है. यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इन सभी विकास कार्यों का श्रेय पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी को दिया जा रहा है. उनके नेतृत्व में मोतीपुर पंचायत ने विकास की नई मिसाल पेश की है.पंचायत स्तर पर इस तरह के समग्र विकास कार्यों की क्षेत्र में सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां यह इलाका साधारण था, वहीं अब यह आकर्षण का केंद्र बन चुका है फोटो गैलरी के जरिए साफ देखा जा सकता है कि पंचायत स्तर पर भी योजनाबद्ध प्रयासों से विकास की नई तस्वीर उकेरी जा सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Samastipur Hindi News Samastipur Latest News Samastipur Today News Samastipur District Halchal News Of Samastipur Bihar News Bihar Hindi News Hindi News Bihar Today News Bihar Latest News Local 18 News|Br|समस्तीपुर न्यूज समस्तीपुर हिंदी न्यूज समस्तीपुर लेटेस्ट न्यूज समस्तीपुर टुडे न्यूज समस्तीपुर जिले की हलचल खबर समस्तीपुर की बिहार न्यूज बिहार हिंदी न्यूज हिंदी न्यूज बिहार टुडे न्यूज बिहार लेटेस्ट लोकल 18 न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:00:13