सपनों का आशियाना: महंगे मकानों की बिक्री ज्यादा, किफायती मकानों की मांग में 24 फीसदी गिरावट

United States News News

सपनों का आशियाना: महंगे मकानों की बिक्री ज्यादा, किफायती मकानों की मांग में 24 फीसदी गिरावट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

सपनों का आशियाना: महंगे मकानों की बिक्री ज्यादा, किफायती मकानों की मांग में 24 फीसदी गिरावट Home House Sell RealEstate

जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में बिके कुल मकानों में 40 लाख से 80 लाख रुपये कीमत के मकानों की हिस्सेदारी बढ़कर 41 फीसदी पहुंच गई। 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपये कीमत के मकानों की हिस्सेदारी 25 फीसदी रही। इस दौरान कुल बिक्री में किफायती मकानों की मांग घटकर 24 फीसदी रह गई। एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर की वजह से लोगों में बड़े और महंगे मकानों की मांग बढ़ी है। इसमें आईटी/आईटीईएस क्षेत्र में लगातार हो रही भर्तियों की भी अहम भूमिका रही है। प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, बड़े मकानों की मांग में तेजी की वजह से मुंबई जैसे शहरों में तीन बेडरूम वाले मकानों की कीमतें सालाना आधार पर चार फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है, जबकि एक और दो बेडरूम वाले मकानों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।देश के सात प्रमुख शहरों में सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर दोगुना बढ़कर 60,000 इकाई पहुंच गई। इस दौरान नए लॉन्च में सालाना आधार पर 90 फीसदी तक तेजी रही। संपत्ति सलाहकार कंपनियों का कहना है कि टीकाकरण अभियान में तेजी, वित्तीय, आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्रों में भर्तियां बढ़ने और होम लोन की ब्याज दरें ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर आने की वजह से देशभर में मकानों की मांग बढ़ी है। उनका कहना है कि आपूर्ति के मुकाबले मकानों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, इसलिए आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। एनारॉक के मुताबिक, सितंबर तिमाही में सात प्रमुख शहरों में मकानों की औसत कीमत तीन फीसदी बढ़ी है।संपत्ति सलाहकार नाइटफ्रैंक का कहना है कि छह-सात साल तक कीमतों में लगातार गिरावट के बाद दाम धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। हालांकि, मांग में तेजी के अनुरूप कीमतें नहीं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद अगले चार-पांच वर्षों में देशभर में मकान की कीमतों में वर्तमान स्तर के मुकाबले 1.

3-1.4 गुना इजाफा देखने को मिल सकता है।मुंबई में मकान खरीदना सबसे महंगा है। यहां एक-दो बेडरूम की कीमत 50 लाख से एक करोड़ रुपये है। तीन-चार बेडरूम के दाम दो से पांच करोड़ रुपये है। दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट बाजार सबसे किफायती है। यहां एक-दो बेडरूम वाले मकानों के दाम 73 लाख से एक करोड़ है। तीन-चार बेडरूम की कीमत 1.7 से 2.1 करोड़ है। हैदराबाद में एक-दो बेडरूम वाले मकानों के दाम 45 से 70 लाख रुपये है, जबकि तीन-चार बेडरूम की कीमत एक से तीन करोड़ रुपये है। बंगलूरू में एक-दो बेडरूम वाले मकानों की कीमत 40 से 70 लाख है, जबकि तीन-चार बेडरूम के दाम एक से दो करोड़ रुपये है। जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में बिके कुल मकानों में 40 लाख से 80 लाख रुपये कीमत के मकानों की हिस्सेदारी बढ़कर 41 फीसदी पहुंच गई। 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपये कीमत के मकानों की हिस्सेदारी 25 फीसदी रही।इस दौरान कुल बिक्री में किफायती मकानों की मांग घटकर 24 फीसदी रह गई। एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर की वजह से लोगों में बड़े और महंगे मकानों की मांग बढ़ी है। इसमें आईटी/आईटीईएस क्षेत्र में लगातार हो रही भर्तियों की भी अहम भूमिका रही है। प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, बड़े मकानों की मांग में तेजी की वजह से मुंबई जैसे शहरों में तीन बेडरूम वाले मकानों की कीमतें सालाना आधार पर चार फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है, जबकि एक और दो बेडरूम वाले मकानों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।देश के सात प्रमुख शहरों में सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर दोगुना बढ़कर 60,000 इकाई पहुंच गई। इस दौरान नए लॉन्च में सालाना आधार पर 90 फीसदी तक तेजी रही। संपत्ति सलाहकार कंपनियों का कहना है कि टीकाकरण अभियान में तेजी, वित्तीय, आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्रों में भर्तियां बढ़ने और होम लोन की ब्याज दरें ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर आने की वजह से देशभर में मकानों की मांग बढ़ी है। उनका कहना है कि आपूर्ति के मुकाबले मकानों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, इसलिए आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। एनारॉक के मुताबिक, सितंबर तिमाही में सात प्रमुख शहरों में मकानों की औसत कीमत तीन फीसदी बढ़ी है।संपत्ति सलाहकार नाइटफ्रैंक का कहना है कि छह-सात साल तक कीमतों में लगातार गिरावट के बाद दाम धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। हालांकि, मांग में तेजी के अनुरूप कीमतें नहीं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद अगले चार-पांच वर्षों में देशभर में मकान की कीमतों में वर्तमान स्तर के मुकाबले 1.3-1.4 गुना इजाफा देखने को मिल सकता है।मुंबई में मकान खरीदना सबसे महंगा है। यहां एक-दो बेडरूम की कीमत 50 लाख से एक करोड़ रुपये है। तीन-चार बेडरूम के दाम दो से पांच करोड़ रुपये है। दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट बाजार सबसे किफायती है। यहां एक-दो बेडरूम वाले मकानों के दाम 73 लाख से एक करोड़ है। तीन-चार बेडरूम की कीमत 1.7 से 2.1 करोड़ है। हैदराबाद में एक-दो बेडरूम वाले मकानों के दाम 45 से 70 लाख रुपये है, जबकि तीन-चार बेडरूम की कीमत एक से तीन करोड़ रुपये है। बंगलूरू में एक-दो बेडरूम वाले मकानों की कीमत 40 से 70 लाख है, जबकि तीन-चार बेडरूम के दाम एक से दो करोड़ रुपये है।खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kushinagar को Airport की सौगात, Jyotiraditya Scindia ने की PM Narendra Modi की तारीफKushinagar को Airport की सौगात, Jyotiraditya Scindia ने की PM Narendra Modi की तारीफपीएम नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भारत बौद्ध समाज की आस्था का केंद्र है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में सिंधिया ने बताया कि दिल्ली से कुशीनगर के लिए सीधी फ्लाइट 26 नवंबर से शुरू होगी. उसके बाद 18 दिसंबर को कुशीनगर को मुंबई और कोलकाता से जोड़ा जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इसमें टर्मिनल 3 हजार 600 वर्ग मीटर में फैला है. नया टर्मिनल भीड़भाड़ वाले समय में 300 यात्रियों को आने-जाने की सुविधा देगा. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.
Read more »

उत्तराखंड की नैनी झील कैसे तबाही की झील में तब्दील हुई - BBC News हिंदीउत्तराखंड की नैनी झील कैसे तबाही की झील में तब्दील हुई - BBC News हिंदीउत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और मशहूर नैनी झील से पानी ओवरफ़्लो होकर बह रहा है. प्राकृतिक आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
Read more »

कर्नाटक हाईकोर्ट की टिप्पणी: मुस्लिम निकाह एक अनुबंध है, हिंदू विवाह की तरह संस्कार नहींकर्नाटक हाईकोर्ट की टिप्पणी: मुस्लिम निकाह एक अनुबंध है, हिंदू विवाह की तरह संस्कार नहींकर्नाटक हाईकोर्ट की टिप्पणी: मुस्लिम निकाह एक अनुबंध है, हिंदू विवाह की तरह संस्कार नहीं karnatakahighcourt
Read more »

मनीष गुप्ता मर्डर केस की CBI जांच की मांग, पत्नी की SC में याचिका- SIT पर भरोसा नहींमनीष गुप्ता मर्डर केस की CBI जांच की मांग, पत्नी की SC में याचिका- SIT पर भरोसा नहींकानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. ये याचिका मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने लगाई है. मनीष गुप्ता की हत्या पिछले महीने गोरखपुर के एक होटल में हो गई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:31:16