सनसनीखेज खुलासा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में जुटाए जा रहे 100 मिलियन डॉलर... PoK से भी मिली क्राउडफंडिंग

Iran Trump Assassination Campaign News

सनसनीखेज खुलासा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में जुटाए जा रहे 100 मिलियन डॉलर... PoK से भी मिली क्राउडफंडिंग
Kill Trump Campaign IranIran Crowdfunding AssassinationRubika Bale Apps Iran
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 63%

ईरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित तौर पर हत्या के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन चलाया जा रहा है. सोशल मीडिया और SMS के जरिए लोगों को इसमें जोड़ा जा रहा है. इस कैंपेन से जुड़े लोग दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भी कुछ लोगों ने इसमें योगदान दिया है.

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच ईरान में 'इंटरनेशनल ट्रंप असैसिनेशन रिवार्ड कैंपेन' नाम का एक कैंपेन तेजी से फैल रहा है. कई ईरानी नागरिकों को 'Kill Trump' जैसे संदेश SMS के जरिए मिल रहे हैं.

इतना ही नहीं, ट्रंप की हत्या के लिए 100 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा वाले पोस्टर भी वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि क्राउंडफंडिंग के जरिए ये पैसा जुटाया जा रहा है. और पढ़ेंयह कैंपेन अपने आप में अनोखा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संभावित हमलावर को इनाम देने के लिए पैसे क्राउडफंडिंग के जरिए जुटाए जा रहे हैं. इस कैंपेन से जुड़े लोग दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भी कुछ लोगों ने इसमें योगदान दिया है.आजतक की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस जांच में सामने आया है कि ईरान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह का कैंपेन चलाया जा रहा है. जांच में पाया गया कि ईरान के घरेलू ऐप्स 'रुबिका' और 'बले' पर ऐसे चैनल मौजूद हैं, जो इस कैंपेन को बढ़ावा दे रहे हैं और समर्थन जुटा रहे हैं. इसी तरह के कैंपेन SMS और कम से कम दो वेबसाइट्स के जरिए भी चलाए जा रहे हैं, जो ईरान के बाहर यूजर्स के लिए निष्क्रिय दिखाई देती हैं, लेकिन स्थानीय मीडिया में इनका जिक्र है. Advertisement वेबसाइट और सोशल मीडिया से मिल रहा बढ़ावा'Kill Trump' कैंपेन एक वेबसाइट पर होस्ट किया गया है, जो खुद को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के जवाब के रूप में पेश करती है. इस कैंपेन का घोषित उद्देश्य उस व्यक्ति के लिए इनाम की राशि जुटाना है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करेगा. कैंपेन का दावा है कि अब तक 2.8 लाख समर्थक जुड़ चुके हैं और 23 मिलियन डॉलर की राशि जुटाई जा चुकी है, हालांकि इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.इस कैंपेन को रुबिका ऐप पर भी बढ़ावा मिल रहा है, जहां 'Kill Trump' नाम का एक चैनल चल रहा था. इस चैनल की प्रोफाइल फोटो में ट्रंप को निशाने पर दिखाया गया और इसमें 2.3 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर बताए गए हैं. इसी तरह बले ऐप पर भी करीब दो हजार सदस्यों वाला एक चैनल इस कैंपेन का समर्थन कर रहा है.दिलचस्प बात यह है कि यह कैंपेन युद्ध शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गया था. पहली संबंधित वेबसाइट 21 फरवरी 2026 को रजिस्टर की गई थी. इसके 16 दिन बाद दूसरी वेबसाइट बनाई गई और कैंपेन में इस्तेमाल होने लगी. ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म 'चेक-होस्ट' के अनुसार, ये वेबसाइट्स ईरान के बाहर से एक्सेस नहीं हो पा रही थीं. Advertisement SMS के जरिए भी फैल रहा कैंपेनईरान से जुड़े मामलों पर नजर रखने वाले विश्लेषक वाहिद ऑनलाइन ने टेलीग्राम पर कई स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें ईरानी नागरिकों को भेजे गए मैसेज दिखाए गए हैं. इन मैसेज में लोगों से वेबसाइट पर रजिस्टर करने या SMS के जरिए कैंपेन में शामिल होने की अपील की गई थी. मैसेज के शीर्ष पर 'ट्रंप की हत्या के इनाम के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान' लिखा हुआ था. इसमें ऐप और वेबसाइट के लिंक भी दिए गए थे, ताकि लोग कैंपेन में भाग ले सकें या आर्थिक योगदान दे सकें.कैंपेन में इनाम देने की घोषणा टेलीग्राम पर वायरल पोस्टर्स में अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या के लिए 100 मिलियन डॉलर के इनाम का दावा किया गया है. इसके अलग, ईरान से जुड़े हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' ने भी ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए 50 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की है. यह घोषणा अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा IRGC के प्रमुख सदस्यों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम के जवाब में आई है. जिन लोगों पर इनाम रखा गया है, उस सूची में ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का नाम भी शामिल है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Kill Trump Campaign Iran Iran Crowdfunding Assassination Rubika Bale Apps Iran Donald Trump Threat News Iran Social Media Campaign Handala Hacking Group Bounty Benjamin Netanyahu Bounty Iran US Tensions News Pok Contribution Claim SMS Campaign Iran West Asia Conflict News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरीदेश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरीकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने उड़ान-2 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 100 नए एयरपोर्ट्स विकसित किए जाएंगे। इस पर 28,840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मॉडिफाइड उड़ान योजना 10 साल यानी वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक के लिए होगी।
Read more »

​कैबिनेट के बड़े फैसले, देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मिली मंजूरी​कैबिनेट के बड़े फैसले, देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मिली मंजूरीकेंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए हैं. उड़ान 2.0 योजना को मंजूरी दी गई है।आम जनता के लिए हवाई यात्रा आसान और सस्ती हो जाएगी.
Read more »

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगेकैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगेकैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे
Read more »

गांव से पहाड़ और द्वीपों को जोड़ने में जुटी सरकार, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 100 नए एयरपोर्टगांव से पहाड़ और द्वीपों को जोड़ने में जुटी सरकार, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 100 नए एयरपोर्टकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में देश में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
Read more »

गेतलसूद डैम पर 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, रांची के एक लाख घरों में अब निर्बाध बिजलीगेतलसूद डैम पर 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, रांची के एक लाख घरों में अब निर्बाध बिजलीरांची के गेतलसूद डैम पर 500 करोड़ की लागत से बन रहा 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगभग तैयार है। यह परियोजना 172 एकड़ में फैली है और जल्द ही इसका लोकार्पण होगा। Jharkhand Top News
Read more »

दिन में 100 बार पेशाब करने जाता था शख्स, सच जानने के बाद डॉक्टर भी घबराएदिन में 100 बार पेशाब करने जाता था शख्स, सच जानने के बाद डॉक्टर भी घबराएएक शख्स को पेशाब आपने की इतनी बड़ी समस्या थी कि वो दिन में करीब 100 बार टॉयलेट जाता था. बार-बार पेशाब आने की समस्या को डॉक्टरों ने सामान्य मानकर नजरअंदाज किया था लेकिन जब वह बेहोश होकर गिरा तब जांच में असल वजह सामने आई.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:36:47