क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं HappyBirthdaySachin SachinTendulkar
April 24, 2019, 7:34 AM IST सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान. आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास मौके पर क्रिकेट की दुनिया के कई सितारों ने सचिन को बधाई दी है. शुभकामनाओं के साथ आज भी उनके किसीदें पढ़े रहे हैं.
लेकिन क्रिकेट की दुनिया में आने के बाद ये सचिन का पहला जन्मदिन होगा जब उनको ककहरा सिखाने वाले कोच रमाकांत आचरेकर नहीं होंगे.को एक शानदार क्रिकेटर बनाने में अहम रोल रहा. उन्होंने मुंबई के शिवाजी मैदान में सचिन को ऐसे-ऐसे टिप्स दिए जिनके दम पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज किया. वैसे आपको बता दें कोच आचरेकर ने सचिन को एक ऐसी स्पेशल प्रैक्टिस भी कराई जिसने सचिन को महान बल्लेबाज बनाया. खुद एक इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर ने इसका खुलासा किया था.सचिन तेंदुलकर के मुताबिक आचरेकर सर की कोचिंग का तरीका अलग था. जो चीजें आज बताई जाती हैं वो आचरेकर ने सचिन को तीस साल पहले ही बता दी थी. जब प्रैक्टिस का आखिरी सेशन होता था और अंधेरा होने वाला होता था तो सर सचिन को आउट न होने का चैलेंज देते थे. सचिन कई बार आउट हुए लेकिन उन्होंने 12 बार नाबाद रहने का कारनामा भी किया. सचिन के पास आचरेकर सर के 12 सिक्के हैं जो उनके लिए किसी मेडल से कम नहीं. आचरेकर के इस चैलेंज ने सचिन को किसी भी सूरत में अपना विकेट ना गंवाने के काबिल बनाया. शरीर जब थका होता है और आपका ध्यान कमजोर होता है तो ऐसे में आउट होने के आसार होते हैं और आचरेकर की इस ट्रेनिंग ने सचिन को बड़ा बल्लेबाज बनाया.सचिन तेंदुलकर ने इंटरव्यू में खुलासा किया था, 'आचरेकर सर हमें बहुत प्रैक्टिस मैच खिलाते थे. वो मैच में हम पर नजर रखते थे. सर हमें छिप कर देखते थे. किसी खिलाड़ी को नहीं पता होता था कि आचरेकर सर कहां हैं. हालांकि हमें पता होता था कि सर हमें कहीं से देख रहे हैं. जहां गलती होती थी वो मैच के बाद उसका पोस्टमॉर्टम करते थे. आचरेकर सर एक पेपर पर लिखते थे कि गलतियां कहां हुई और कहां सुधार की जरूरत है.'सचिन को बड़ा बल्लेबाज बनाने के लिए कोच आचरेकर ने उन्हें कई चैलेंज भी दिए. एक बार सचिन ने कोच आचरेकर को घर पर डिनर का न्योता दिया तो उन्होंने शतक लगाने की सूरत पर ही घर पर आने की बात कही. बड़ी बात ये है कि सचिन ने शतक लगाया और फिर कोच आचरेकर को घर पर डिनर कराया. सचिन इस घटना को अपनी जिंदगी के सबसे बड़े लम्हों में से एक मानते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 कर्मचारियों को नौकरी पर रखास्पाइसजेट ने कहा है कि उसने पहले ही जेट एयरवेज के 100 पायलट सहित 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया है. कंपनी ने कहा है कि वह आगे और भी कर्मचारियों को शामिल करने के लिए तैयार है.
Read more »
स्पाइस जेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 कर्मचारियों को दी नौकरी– News18 हिंदीस्पाइसजेट के अध्यक्ष और एमडी अजय सिंह ने कहा कि उनकी एयरलाइंस की भर्ती में जेट एयरवेज के कर्मचारियों को प्रथम प्राथमिकता दी जा रही है.
Read more »
स्पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 कर्मचारियों को नौकरी पर रखाकंपनी आने वाले समय में अधिक संख्या में विमान और नये मार्गों पर सेवायें देने जा रही है। jetairways JetBlue flyspicejet JetAirwaysCrisis JetCrisis SpiceJet
Read more »
LIVE IPL 2019: क्रिस गेल ने ठोका अर्धशतक, पंजाब का स्कोर 100 के करीबदिल्ली की टीम शनिवार को जब आईपीएल मुकाबले में फिरोजशाह कोटला में पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य घरेलू
Read more »
LIVE IPL 2019: शिखर धवन ने जमाई फिफ्टी, दिल्ली का स्कोर 100 के करीबदिल्ली की टीम शनिवार को जब आईपीएल मुकाबले में फिरोजशाह कोटला में पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य घरेलू
Read more »
अगले 100 साल में चेन्नै के अंदर तक आ जाएगा समुद्र: रिसर्च-Navbharat TimesChennai/Bangalore News: एक शोध में पता चला है कि सन 2100 तक चेन्नै के समुद्री तट से 40 मीटर तक समंदर का खारा पानी आ जाएगा। यह पानी जमीन के नीचे मौजूद जल भंडार को भी प्रदूषित कर देगा।
Read more »
यहां के जंगलों में 1 शख्स के लिए बना पोलिंग बूथ, हुई 100% वोटिंगLok Sabha Election 2019 Phase 3 Voting Today Live Hindi News: आम चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे चरण की वोटिंग शाम पांच बजे संपन्न हुई।
Read more »
लोकसभा चुनाव : गुजरात के इस बूथ पर हुई 100 प्रतिशत वोटिंगअहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ लोकसभा क्षेत्र के गिर मतदान केन्द्र 100 प्रतिशत मतदान हुआ। दअरसल, यहां एक ही मतदाता है और सरकार ने इस एक मतदाता के अलग से बूथ बनाया है।
Read more »
पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तमिलनाडु और तेलंगाना के 100 किसान-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: किसानों की समस्याओं और उनके मुद्दों को रेखांकित करने के लिए तमिलनाडु और तेलंगाना के 100 किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लडे़ेंगे।
Read more »
LIVE IPL 2019: शेन वॉटसन ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई का स्कोर 100 के पारLIVE IPL 2019: शेन वॉटसन ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई का स्कोर 100 के पार ShaneRWatson33 IPL2019 IPL12 CSKvsSRH
Read more »
