सऊदी अरब हादसा: दिल पर पत्थर रखे पीड़ित परिजनों की गुहार, शव भारत लाएं या मदीना में किए जाएं दफन

आपदा News

सऊदी अरब हादसा: दिल पर पत्थर रखे पीड़ित परिजनों की गुहार, शव भारत लाएं या मदीना में किए जाएं दफन
दुर्घटनाअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

सऊदी अरब हादसा: दिल पर पत्थर रखे पीड़ित परिजनों की गुहार, शव भारत लाएं या मदीना में किए जाएं दफन

"हैदराबाद, 17 नवंबर । हैदराबाद स्थित दो ट्रैवल ऑपरेटरों के माध्यम से सऊदी अरब गए 44 लोगों के साथ एक भयानक हादसा हो गया। सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना से करीब 25 किलोमीटर दूर बस हादसे में कई भारतीयों की मौत की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन टूर ऑपरेटरों के पास अपनों की जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन उनसे भी अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।Advertisment पीड़ित परिजनों का कहना है कि हादसे में मारे गए लोगों के शवों को भारत सरकार यहां लाने की व्यवस्था करे और अगर यह संभव न हो तो मदीना में उनके दफन की व्यवस्था की जाए। अल-मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के 20 और फ्लाईजोन टूर्स एंड ट्रैवल्स से 24 लोग 9 नवंबर को फ्लाइट से मक्का के लिए रवाना हुए थे। दोनों समूहों में 16 बच्चे शामिल थे। टूर ऑपरेटरों को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों जत्थे मक्का में अपना उमराह पूरी कर रविवार रात मदीना के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:30 बजे मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक डीजल टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। अल मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के एजाज ने बताया कि हादसे केवक्त मोहम्मद शोएब जलती हुई बस से कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमें अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारे लोग मक्का और मदीना से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। एजाज ने बताया कि उन्हें यह भी पता चला है कि ड्राइवर भी बस से कूदकर भाग गया। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मोहम्मद तहसीन, सऊदी अरब गए लोगों में से एक का रिश्तेदार है, जो अपने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी पाने की उम्मीद में अल-मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के कार्यालय पहुंचा। हालांकि, कई अन्य लोगों की तरह वह भी निराश हुआ, क्योंकि टूर ऑपरेटर के पास इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मोहम्मद तहसीन ने कहा, हमारे परिवार के सात सदस्य सऊदी अरब गए। उनमें मेरे ससुर, भाभी और उनका बेटा भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को शवों को लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। --आईएएनएस केके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

दुर्घटना अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय सऊदी अरब हादसा: दिल पर पत्थर रखे पीड़ित परिजनों की शव भारत लाएं या मदीना में किए जाएं दफन न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:52:47