संजू सैमसन ने रचा इतिहास... धोनी के बाद टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने

Sanju Samson 1000 T20I Runs News

संजू सैमसन ने रचा इतिहास... धोनी के बाद टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने
MS Dhoni Vs Sanju Samson StatsMost Sixes In T20 World Cup 2026India Vs New Zealand Final
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

Sanju Samson 1000 t20i runs: संजू सैमसन दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के बाद 1000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में संजू ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया.

नई दिल्ली. संजू सैमसन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल में अपनी बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बतौर ओपनर उतरे संजू ने न केवल भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई, बल्कि एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जिसे आज तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही छू सके थे.

31 वर्षीय केरल के संजू सैमसन ने जैसे ही मैट हेनरी के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा, उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर स्पेशलिस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज अपने 1000 रन पूरे कर लिए. एमएस धोनी के बाद भारत के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले संजू महज दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं. संजू ने यह कारनामा अपने 45वें मैच में किया, जबकि उनके नाम अब कुल 62 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1316 रन दर्ज हो चुके हैं. इस रेस में उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक… विराट कोहली और अफरीदी के क्लब में पहुंचे अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी… न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में किया धमाका, कोच ने खड़े होकर बजाई ताली फाइनल के दबाव को धुआं-धुआं करते हुए संजू ने अपनी पारी का आगाज ही छक्के से किया. यह इस टूर्नामेंट में उनका 17वां छक्का था. संजू ने इस दौरान न्यूजीलैंड फिन एलन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. फिन एलन ने इसी वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 20 छक्के जड़े थे जबकि संजू के 21 छक्के हो गए हैं. वह एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए. विश्व पटल पर संजू की धमक भले ही विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर , क्विंटन डी कॉक और मोहम्मद रिजवान के नाम हो, लेकिन जिस तेजी से संजू रन बना रहे हैं, उन्होंने दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है. फाइनल में उनकी आक्रामकता ने यह साफ कर दिया है कि वह न केवल धोनी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपनी खुद की एक ऐसी पहचान बना रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगी. अहमदाबाद के मैदान पर मौजूद लाखों दर्शकों ने संजू के इस ‘हजारी’ कीर्तिमान का खड़े होकर स्वागत किया. हालांकि संजू 89 रन की पारी खेलकर वह पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड के खिलाफ भी संजू ने 89 रन की पारी खेली थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

MS Dhoni Vs Sanju Samson Stats Most Sixes In T20 World Cup 2026 India Vs New Zealand Final Sanju Samson Vs Matt Henry Cricket News Hindi संजू सैमसन संजू सैमसन 1000 रन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

घातक ड्रोन: 1000 KM स्‍पीड, कावेरी इंजन की धारा, दुश्‍मन के रडार का काल है DRDO का यह अचूक हथियारघातक ड्रोन: 1000 KM स्‍पीड, कावेरी इंजन की धारा, दुश्‍मन के रडार का काल है DRDO का यह अचूक हथियारभारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ाने को रक्षा मंत्रालय ने DRDO के विकसित 60 घातक स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन्स की खरीद को मंजूरी दी है. यह स्वदेशी फ्लाइंग-विंग ड्रोन दुश्मन के रडार से बचकर गहरे हमले करने और उनके एयर डिफेंस को तबाह करने में सक्षम है.
Read more »

मध्य पूर्व में तनाव के बीच, पंजाब में व्यक्ति ने पानी की टंकी में भरा 1000 लीटर डीजल, यूपी में अफवाह से मचा हड़कंपमध्य पूर्व में तनाव के बीच, पंजाब में व्यक्ति ने पानी की टंकी में भरा 1000 लीटर डीजल, यूपी में अफवाह से मचा हड़कंपमध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण, पंजाब के एक व्यक्ति ने 1000 लीटर की पानी की टंकी में डीजल भरा, जबकि यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के बाद कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई।
Read more »

बीवाईडी की नई ब्लेड बैटरी 2.0 ने ईवी में मचाई हलचल; देगी 1,000 किमी से ज्यादा रेंज, सिर्फ 5 मिनट में होगी 10 से 70 प्रतिशत चार्जबीवाईडी की नई ब्लेड बैटरी 2.0 ने ईवी में मचाई हलचल; देगी 1,000 किमी से ज्यादा रेंज, सिर्फ 5 मिनट में होगी 10 से 70 प्रतिशत चार्जबीवाईडी की नई ब्लेड बैटरी 2.0 ने ईवी में मचाई हलचल; देगी 1,000 किमी से ज्यादा रेंज, सिर्फ 5 मिनट में होगी 10 से 70 प्रतिशत चार्ज
Read more »

गर्ल पावर की ऊंची उड़ान: 1000 महिला पायलट्स के साथ इंडिगो ने रचा इतिहास, बन गई भारत की पहली एयरलाइनगर्ल पावर की ऊंची उड़ान: 1000 महिला पायलट्स के साथ इंडिगो ने रचा इतिहास, बन गई भारत की पहली एयरलाइनIndigo Woman Power: इंडिगो भारत की पहली एयरलाइन बन गई है, जिसके पास 1000 से ज्यादा महिला पायलट हैं. वहीं एयरलाइंस के कुल वर्कफोर्स की बात करें तो महिलाओं का प्रतिशत करीब 45 है. इंडिगो का दावा है कि एयरलाइन की सभी विंग्‍स में महिलाओं को हिस्‍सेदारी है.
Read more »

Punjab Budget: 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का एलान, जानें किसे क्या फायदाPunjab Budget: 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का एलान, जानें किसे क्या फायदापंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मान सरकार ने रविवार को अपना बजट 2026-27 पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट भाषण के दौरान
Read more »

आईडीएफ में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, ऑपरेशन 'रॉरिंग लायन' में 20 फीसदी महिलाएंआईडीएफ में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, ऑपरेशन 'रॉरिंग लायन' में 20 फीसदी महिलाएंआईडीएफ में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, ऑपरेशन 'रॉरिंग लायन' में 20 फीसदी महिलाएं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:34:12