Suryakumar Yadav Press Conference IND vs SA T20I Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की टीम में भूमिका को लेकर बात की. सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की जगह शुभमन गिल को ओपनिंग स्पॉट देने के भारत के फैसले को सही ठहराया.
नई दिल्ली. विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन को ओपनिंग से हटाकर मिडिल ऑर्डर में उतारने के फैसले पर काफी सवाल खड़े हुए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस पर खुलकर बात की है. दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है.
इससे पहले सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने सैमसन की टीम में भूमिका पर भी बात की. साथ ही यह भी बताया कि उन्हें क्यों ओपनिंग स्लॉट से हटाकर शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा का जोड़ीदार बनाया गया. गिल को क्यों मिली ओपनिंग? सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टी20 टीम में वापसी पर शुभमन गिल टॉप ऑर्डर में मौका पाने के हकदार थे. सूर्या ने संजू सैमसन से पहले उन्हें टीम में शामिल करने के टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही ठहराया. भले ही सैमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज के मैच में प्लेइंग-11 से बाहर बिठाया गया था, लेकिन सूर्यकुमार ने यह साफ कर दिया कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी भी टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं. संजू सैमसन से क्यों छिनी ओपनिंग? सैमसन को लेकर क्या है टीम का प्लान? सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल ने शुरुआत की थी, उसके बाद हमने संजू सैमसन को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर मौका दिया. वह एक फ्लेक्सिबल खिलाड़ी है, कहीं भी बैटिंग कर सकता है.’ कप्तान ने यह भी क्लियर कर दिया कि अगली दो सीरीज में प्लेइंग-11 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ‘हम अगली 2 सीरीज में अपनी प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव करने का प्लान नहीं बना रहे हैं. हम ज्यादा बदलाव या नई चीजें ट्राई नहीं करेंगे.’
Suryakumar Yadav Press Conference Sanju Samson Shubman Gill Suryakumar Yadav On Sanju Samson Role In Team IND Vs SA T20 Series सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस संजू सैमसन शुभमन गिल भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 सीरीज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sanju Samson: সিংহের দেশে ভয়ংকর গর্জন কেরল তারকার, ডারবান ঝড়ে তছনছ একের পর এক রেকর্ড! দেখুন ঝলকেSanju Samson Breaks Multiple Records In IND vs SA 1st T20I
Read more »
IND vs ENG, 2nd T20I: सूर्यकुमार यादव एक नहीं बल्कि 4 महारिकॉर्ड बनाने के करीब, ऐसा करते ही बनेंगे दुनिया के इकलौते बल्लेबाजSuryakumar Yadav World record, IND vs ENG 2nd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान सूर्या के पास टी-20 इंटरनेशनल में विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
Read more »
IND vs ENG: 'हम जानते हैं कि...', इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 में रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान, तिलक को लेकर कही ये बातSuryakumar Yadav Statement after Win vs ENG in 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था और इंग्लैंड ने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया था.
Read more »
Suryakumar Yadav IPL 2025: কিংবদন্তিদের পিছনে ফেলে সূর্যর ইতিহাস! দ্রুততম ভারতীয় হিসেবে অকল্পনীয় মাইলস্টোন...Suryakumar Yadav Scripts History in MI vs LSG IPL 2025 Match
Read more »
गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए: ऐसे आयोजन में हादसों का खतरा; गिल बोले- रोहित-विराट...Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Updates; Follow India Vs England (IND Vs ENG) Test Series 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
सूर्यकुमार बोले-मैदान पर एग्रेशन के बिना काम नहीं चल सकता: पाकिस्तान से मुकाबला 14 सितंबर को, प्लेइंग-इलेवन...Suryakumar Yadav Press Conference Update. Follow India VS Pakistan Asia Cup Match Latest News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
