श्रेया घोषाल को ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर अपने माता-पिता को देखकर ‘5 साल की बच्ची’ जैसा महसूस हुआ
मुंबई, 13 मार्च । श्रेया घोषाल के लिए इंडियन आइडल 15 का मंच एक भावुक पल लेकर आया, जब उन्होंने अपने माता-पिता को वहां देखा।इस खास मौके को याद करते हुए श्रेया ने कहा कि उन्हें लगा जैसे वह फिर से पांच साल की बच्ची बन गई हों। उनके बचपन की यादें और माता-पिता का प्रभाव उनके मन में उमड़ पड़ा। श्रेया ने अपने जन्मदिन का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो इंडियन आइडल के सेट पर मनाया गया था।इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, इंडियन आइडल के सेट पर मेरे जन्मदिन पर ढेरों प्यारे सरप्राइज मिले। जब मैंने अपने माता-पिता को मंच पर देखा, तो खुशी के आंसू आ गए और मुझे लगा जैसे मैं फिर से पांच साल की हो गई हूं। पूरा जीवन आंखों के सामने घूम गया। टीम के हर सदस्य, मेरे दोस्तों और कंटेस्टेंट्स ने इसे बहुत खास बना दिया! आप सभी को प्यार भगवान की कृपा मुझ पर बनी रही है।वीडियो में दिखाया गया कि कैसे श्रेया को सेट पर एक प्यारा सरप्राइज मिला। जब उन्होंने अपने माता-पिता को मंच पर देखा, तो वह भावुक हो गईं। क्लिप में वह अपने परिवार और साथी जजों के साथ केक काटती भी नजर आईं। श्रेया घोषाल ने 12 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया।इसके साथ ही, हाल ही में उन्होंने आईफा 2025 में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें शाहरुख खान मीडिया के सामने पोज देने के बाद उनके पास आए। साथ ही, उन्होंने ग्रीन कार्पेट से शाहरुख के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की।श्रेया ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, यह मेरे जीवन का सबसे खास पल था। उनकी सादगी और स्नेह हमेशा मन मोह लेते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान को सब प्यार करते हैं, इसका कारण यही है! आईफा के ग्रीन कार्पेट पर उन्होंने मुझे गले लगाया और आशीर्वाद देते हुए पूछा, बेटा, कैसी हो? यह पल हमेशा मेरी यादों में रहेगा।--आईएएनएसएएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वैलेंटाइन डे पर कम बजट में गर्लफ्रेंड को देने के लिए 5 धांसू गिफ्ट्सवैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहें पर बजट कम है, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे किफायती गिफ्ट आइडियाज जो आपके प्यार को और मजबूत बनाएंगे.
Read more »
बच्चों की याददाश्त बूस्ट करने के लिए खानपान का ख्याल रखेंमाता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई में अव्वल बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन बच्चों की मेमोरी बूस्ट करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है।
Read more »
दो पीढ़ियों के बीच उलझन: 'कौशलजीस वर्सेस कौशल' फिल्म'कौशलजीस वर्सेस कौशल' एक मजेदार और दिल से जुड़ने वाली कहानी है जो दो पीढ़ियों के बीच सोच के अंतर को दिखाती है। फिल्म में 27 साल के युग कौशल की कहानी है, जो अपने माता-पिता की पुरानी सोच से अलग है और उन्हें नए जमाने की सोच अपनाने के लिए प्रेरित करता है। युग की ज़िंदगी एक बड़ी उलझन में फंसी हुई है, वह अपने माता-पिता की टूटती शादी को बचाने की कोशिश कर रहा है और साथ ही अपनी खुद की प्रेम कहानी को भी संभालना चाहता है। इस फिल्म में कॉमेडी और इमोशंस का बेजोड़ मेल है, जो हर उम्र के दर्शकों को जोड़ने का काम करेगा।
Read more »
श्रेया घोषाल का 'एक्स' अकाउंट हैक, फैंस को दी चेतावनीश्रेया घोषाल का 'एक्स' अकाउंट हैक, फैंस को दी चेतावनी
Read more »
श्रेया घोषाल का X अकाउंट हैक, फैंस ने जताई चिंताप्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल का X अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।
Read more »
जमशेदपुर में दरिंदगी: नाबालिग से बलात्कार, सहेली के परिवार ने दबाने की कोशिश!Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में 13 साल की लड़की का उसकी सहेली के घर पर कथित तौर पर बलात्कार हुआ। सहेली के माता-पिता ने इसे छिपाने की कोशिश की। पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना बताई, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। आरोपी और सहेली के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी...
Read more »
