श्रेयस अय्यर शतक से चूके पर कांटे की टक्कर में पंजाब निकला गुजरात से आगे

United States News News

श्रेयस अय्यर शतक से चूके पर कांटे की टक्कर में पंजाब निकला गुजरात से आगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 287 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

अहमदाबाद में हुए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक रोमांचक मैच में पंजाब में बाज़ी मार ली है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अक्सर वन-डे मैचों के दौरान या फिर टेस्ट मैचों में भी रनों का ही अंबार देखने को मिलता है. टी20 मैचों में दूसरी पारी में टीमों को बल्लेबाज़ी करने में और सहूलियत मिलती है क्योंकि ओस के चलते विरोधी टीम को परेशानी होती है.

लेकिन, इन तमाम बातों के बीच पंजाब किंग्स ने गुजरात टायटंस को एक रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से मात दे दी.आईपीएल में बॉल पर थूक लगाने से पाबंदी हटी, गेंदबाज़ों के लिए क्यों है ये 'हथियार'रजत पाटीदार की कप्तानी अजिंक्य पर भारी, विराट कोहली का 'जादू' बरक़रारकप्तान श्रेयस अय्यर आख़िरी ओवर में 97 रन पर खेल रहे थे लेकिन स्ट्राइक न मिलने के कारण सेंचुरी से चूक गए. अय्यर ने शशांक सिंह को कहा कि उन्हें कप्तान के शतक की परवाह किए बिना हर गेंद पर हमला बोलना है.मैच के बाद शंशाक ने बताया, "श्रेयस ने मुझे पहले ही कह दिया था कि मेरे 100 की चिंता मत करना." अय्यर भले ही शतक बनाने से चूके हों लेकिन उनकी 97 रनों की पारी को किसी भी तरीके से आईपीएल के किसी शतक से कम नहीं आंका जा सकता है. हाल ही में टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी की कामयाबी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले अय्यर ने अपनी दुबई वाली फॉर्म को अहमदाबाद में और बेहतर ही किया और महज़ 42 गेंदों पर 5 चौके ही नहीं बल्कि 9 छक्के जड़ दिए. 230 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट से बनी इस पारी में सबसे ख़ास रहा तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा के ख़िलाफ उनका पलटवार. 32 गेंदों पर 66 रन बनाने वाले अय्यर के ख़िलाफ़ जब कृष्णा अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद से उनके पंजे पर चोट पहुंचायी तो उसके बाद दर्द अय्यर ने गेंदबाज़ को दिए. इसके बाद अगली 5 गेंदों पर अय्यर ने 24 रन लूटकर ये दिखाया कि शॉर्ट-पिच गेंदबाज़ी वाली थ्योरी को वो किस तरह से धज्जियां उड़ा सकते हैं.आईपीएल में हरभजन सिंह ने जोफ़्रा आर्चर पर ऐसा क्या कह दिया, जिस पर मचा हंगामापंजाब की ओर प्रभसिमरन के साथ प्रियांश आर्य ओपनिंग करने उतरे. पहले ही मैच में प्रियांश ने बता दिया कि उनमें बड़े स्टेज पर चमकने का हुनर है.आर्य ने 23 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाये जिसमें उन्होंने कगीसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे धुरंधर गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त शॉट्स लगाए. आर्य पहली बार सुर्खियों में पिछले साल दिल्ली प्रिमियर लीग के दौरान आए थे जब उन्होंने एक मैच में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे. इसके चलते आईपीएल ऑक्शन के दौरान पंजाब में 30 लाख की बेस प्राइस वाले इस अनकैप्ड युवा पर 3.8 करोड़ खर्च करने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई थी. पंजाब के कोच रिकी पोटिंग यूं ही आसानी से युवा खिलाड़ियों के बारे में सार्वजिनक तौर पर तारीफ़ नहीं करते हैं और जब वो ऐसा करते हैं तो खिलाड़ी या तो हार्दिक पंड्या या फिर ऋषभ पंत बनकर उभरता है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस सीज़न के शुरू होने से पहले ही आर्य को, भविष्य के शानदार बल्लेबाज़ के तौर पर देखने की बात कही थी. अपने पहले ही मैच में आर्य ने दिखाया है कि पोटिंग की राय को वो सही साबित करने की दिशा में पहला क़दम उठा चुके हैं.शशांक ने 25 गेंदों पर 44 रन बनाए, जो मैच में अहम साबित हुए. अगर आर्य का स्ट्राइक रेट 204 और अय्यर का 230 का रहा तो शंशाक सिंह ने 275 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी खेलते हुए गुजरात के गेंदबाज़ों को हक्का-बक्का कर दिया. पिछले सीज़न अपने खेल से धूम मचाने वाले शंशाक ने जिस अंदाज़ में राशिद ख़ान जैसे दिग्गज की धुनाई की वो हैरतअंगेज़ रहा. अगर पंजाब की टीम आख़िरी 4 ओवर में 77 रन जोड़ पायी तो इसके लिए शशांक के 25 गेंदों पर 44 रनों की भूमिका बेहद निर्णायक रही.जीत के लिए 244 रनों की पीछा करने उतरी मेज़बान टीम को लगातार मुकाबले में बनाए रखने के लिए साई सुदर्शन और जोश बटलर के अर्द्धशतकों के अलावा कप्तान शुभमन गिल और रदरफ़ोर्ड की पारियों ने भी सराहनीय योगदान दिया.विजयकुमार बैशाख को विकेट नहीं मिला लेकिन वह किफ़ायती साबित हुए, जिसने पंजाब की जीत में अहम भूमिका अदा की.लेकिन तभी नाटकीय अंदाज़ में एंट्री होती है कर्नाटक के तेज़ गेंदबाज़ और पंजाब के लिए इस मैच में इंपेक्ट गेंदबाज़ के तौर पर विजयकुमार बैशाख की. जब वो गेंदबाज़ी करने के लिए मैदान में उतरे तो आख़िरी 6 ओवर में गुजारत को 74 रन चाहिए थे और उनके पास 8 विकेट बचे हुए थे.लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने 15वें और 17वें ओवर में यार्कर पर यार्कर करते हुए समां बांध दिया और सिर्फ 2 ओवर में 10 रन खर्च किए.वैशाख के उन दो ओवरों की अहमियत का अंदाज़ा इस बात से लग जाता है कि उससे पहले पंजाब के 4 ओवर्स में 17, 17,14 और 17 रन पड़े थे.वैशाख के इन दो बेहतरीन ओवरों के बीच में मार्को यानसेन ने भी डेथ ओवर्स के दौरान पारी के 16वें ओवर में सिर्फ 8 रन खर्च किये और दबाव पूरी तरह से गिल की टीम पर आ गया. मैच हारने के बाद कप्तान गिल ने खुद माना कि उनके बल्लेबाज़ों का उन तीन ओवरों के दौरान सिर्फ 18 रन बनाना उनकी टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही.वीमेन प्रीमियर लीग: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंससही मायनों में देखा जाए तो बल्लेबाज़ों के दबदबे वाले मुकाबले में आखिरी 5 ओवर्स के खेल ने दोनों टीमों के नतीजे को बदलने में सबसे प्रभावशाली असर डाला. अगर पंजाब ने आखिरी 5 ओवर में 77 रन बनाये तो उनके गेंदबाज़ों ने आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 50 रन खर्च किये. टी20 क्रिकेट और ख़ासतौर पर आईपीएल में डेथ ओवर्स में इतनी सुस्ती दिखाने के बाद बहुत कम मौकों पर ही टीमें मैच जीत पाती हैं और गुजरात भी इसका अपवाद नहीं रहा. कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले साल चैंपियन बनाने वाले कप्तान अय्यर ने नये सीज़न की शुरुआत एक नयी टीम से की है जिसने 18 साल की आईपीएल यात्रा में कभी भी ट्रॉफी नहीं जीती है. अगर अय्यर और उनके साथी इस जीत के साथ आगे निरंतरता भी दिखाने में कामयाब होते हैं तो शायद वो भी सपने देखने की हिम्मत कर सकते हैं.आईपीएल 2025 का होने जा रहा है आग़ाज़, जानिए कैसी दिखेंगी सभी टीमें और इससे जुड़ी सभी अहम जानकारियांछत्तीसगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई का छापा सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कौन सा पौधा उगाया था, धरती के मुक़ाबले क्यों तेज़ी से होती है वृद्धि?कुणाल कामरा, औरंगज़ेब की क़ब्र और दोबारा सीएम बनने के सवाल पर बीबीसी से क्या बोले एकनाथ शिंदे अमेरिकी ख़्वाब में ख़लल, ट्रंप के दौर में भारतीय छात्रों की बढ़ती चिंताओं के बीच क्या है उम्मीद की किरण?कोरोना काल में दिल्ली से छतरपुर जा रहे जिस मज़दूर की बीबीसी संवाददाता ने की मदद, आज वो कहां है?कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा, जिनका विवादों से रहा है पुराना नातायूरोप में रूसी गुप्तचरों का मकड़जाल, दो महिला जासूसों की बीबीसी ने की पहचानसुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कौन सा पौधा उगाया था, धरती के मुक़ाबले क्यों तेज़ी से होती है वृद्धि?राहुल गांधी की नागरिकता पर विवाद: क्या है पूरा मामला और दोहरी नागरिकता पर क्या कहता है क़ानूनसुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के साथ जो साढ़े चार साल में हुआ, कौन करेगा उसकी भरपाई?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल जीत में 'फील्डर ऑफ द मैच' बने श्रेयस अय्यरऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल जीत में 'फील्डर ऑफ द मैच' बने श्रेयस अय्यरऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल जीत में 'फील्डर ऑफ द मैच' बने श्रेयस अय्यर
Read more »

श्रेयस अय्यर ने वर्षों से मध्यक्रम की जिम्मेदारी निभाई है: सिद्धेश लाडश्रेयस अय्यर ने वर्षों से मध्यक्रम की जिम्मेदारी निभाई है: सिद्धेश लाडश्रेयस अय्यर ने वर्षों से मध्यक्रम की जिम्मेदारी निभाई है: सिद्धेश लाड
Read more »

IPL 2025: चैंपियन बनने के बावजूद क्रेडिट..., श्रेयस अय्यर का छलका दर्द, KKR पर लगाए आरोपIPL 2025: चैंपियन बनने के बावजूद क्रेडिट..., श्रेयस अय्यर का छलका दर्द, KKR पर लगाए आरोपIndian Premier League: रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ मैच से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था.
Read more »

वडोदरा में बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तारवडोदरा में बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तारपुलिस के अनुसार घटना के बाद कार का चालक नशे की हालत में ही कार से बाहर निकला और वहां मौजूद लोगों को एक बार फिर टक्कर मारने की धमकी देने लगा.
Read more »

GT vs PBKS: शशांक सिंह ने छीना Shreyas Iyer से शतक का मौका, मुंह ताकते रह गए पंजाब किंग्स के कप्तानGT vs PBKS: शशांक सिंह ने छीना Shreyas Iyer से शतक का मौका, मुंह ताकते रह गए पंजाब किंग्स के कप्तानचैंपियंस ट्रॉफी में अपने बल्ले से टीम इंडिया को जिताने में अहम रोल निभाने वाले श्रेयस अय्यर ने अपनी उस फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखा है और पहले ही मैच में लगभग शतक ठोक दिया था। अय्यर आईपीएल-2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के घर में तूफानी बैटिंग की लेकिन तीन रनों से शतक से चूक...
Read more »

आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर का शंशाक सिंह को मैसेज, 'मेरे शतक की चिंता मत करो'आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर का शंशाक सिंह को मैसेज, 'मेरे शतक की चिंता मत करो'आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर का शंशाक सिंह को मैसेज, 'मेरे शतक की चिंता मत करो'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:47:12