शुभमन गिल को खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना आता है : अरशद खान

United States News News

शुभमन गिल को खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना आता है : अरशद खान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

शुभमन गिल को खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना आता है : अरशद खान

नई दिल्ली, 16 जून । आईपीएल की गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज अरशद खान ने शुभमन गिल की कप्तानी की जमकर तारीफ की। अरशद ने कहा कि कप्तान के रूप में अपने खिलाड़ियों से श्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना उन्हें आता है।अशरद खान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, आईपीएल में हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को कप्तान के रूप में अच्छी तरह संभाला। आईपीएल में कप्तानी आसान नहीं होती। गिल खिलाड़ियों को समझने में थोड़ा समय लेते हैं। उसके बाद उनसे कैसे अच्छा प्रदर्शन निकलवाना है, उन्हें अच्छी तरह पता है। आईपीएल 2025 में मेरे प्रदर्शन का श्रेय कप्तान गिल और कोच आशीष नेहरा को जाता है।अरशद खान मध्य प्रदेश लीग में भोपाल लेपर्ड्स फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं। इसलिए कप्तानी के बारीकियों को बखूबी समझते हैं।अरशद ने कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। लीग के दौरान बड़े और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना एक अलग अनुभव होता है। मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग में युवा खिलाड़ियों के साथ आईपीएल के दौरान मिले अनुभव साझा करता हूं। ताकि, उनका खेल समग्र रूप से विकसित हो सके। पिछले सीजन लीग में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत दो खिलाड़ियों को इस बार आईपीएल में मौका मिला था। इसके अलावा मैं युवा खिलाड़ियों से घरेलू क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने और उसमें अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह भी देता हूं।27 वर्षीय अरशद खान को 2022 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, लेकिन इंजरी की वजह से उस सीजन उनका डेब्यू नहीं हो सका। साल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया। उस सीजन छह मैचों में पांच विकेट लिए। साल 2024 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। इस साल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने नौ मैचों में छह विकेट लिए थे।गेंदबाजी के साथ ही अरशद खान बाएं हाथ के निचले क्रम के सक्षम बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने बताया कि उनका फोकस अब रणजी ट्रॉफी पर है। रणजी में अच्छे प्रदर्शन के माध्यम से एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना उनका सपना है।--आईएएनएसपीएके/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, संभालेंगे रोहित शर्मा की विरासत, जसप्रीत बुमराह देखते रह गएशुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, संभालेंगे रोहित शर्मा की विरासत, जसप्रीत बुमराह देखते रह गएभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान घोषित किया है। चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।
Read more »

कप्तानी या कांटों का ताज... शुभमन गिल का इंतजार कर रहीं ये 5 मुश्किल चुनौतियांकप्तानी या कांटों का ताज... शुभमन गिल का इंतजार कर रहीं ये 5 मुश्किल चुनौतियांभारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को मिली है। इंग्लैंड दौरे से गिल यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत को 20 जून से 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।
Read more »

भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान शुभमन गिलभारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान शुभमन गिलपंजाब के क्रिकेटर शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है।
Read more »

इंग्लैंड को दो लाइन का मैसेज, टेस्ट कप्तान बनने के बाद IPL के मैदान से यूं दहाड़े शुभमन गिलइंग्लैंड को दो लाइन का मैसेज, टेस्ट कप्तान बनने के बाद IPL के मैदान से यूं दहाड़े शुभमन गिलशुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने आईपीएल में पहली बार एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »

शुभमन गिल को कप्तान बनाना सही, या जसप्रीत बुमराह ही बेहतर कप्तान? दिग्गज का चौंकाने वाला दावाशुभमन गिल को कप्तान बनाना सही, या जसप्रीत बुमराह ही बेहतर कप्तान? दिग्गज का चौंकाने वाला दावाशुभमन गिल को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। गिल के कप्तान बनाए जाने पर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »

मैथ्यू हेडन ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ Playing 11, भारत के सिर्फ इन 2 क्रिकेटर्स को दी जगहमैथ्यू हेडन ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ Playing 11, भारत के सिर्फ इन 2 क्रिकेटर्स को दी जगहऑस्ट्रेलिया के महान ओपनर मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने वर्ल्ड क्रिकेट के एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ियों को चुनकर 21वीं सदी की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्लेइंग इलेवन (Playing 11) बनाई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:29:53