शी जिनपिंग ने लिखा 'ब्यूटीफुल लेटर', ट्रंप बोले- अब फोन पर करूंगा बात

United States News News

शी जिनपिंग ने लिखा 'ब्यूटीफुल लेटर', ट्रंप बोले- अब फोन पर करूंगा बात
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक ब्यूटीफुल लेटर लिखा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक ब्यूटीफुल लेटर लिखा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इसकी जानकारी दी है. गुरुवार को ट्रंप ने बताया कि उनको उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने ब्यूटीफुल लेटर भेजा है.

अब वो चीनी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत सकते हैं. शी जिनपिंग ने डोनाल्ड ट्रंप को खत उस समय लिखा है, जब वॉशिंगटन में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए वार्ता चल रही है. चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के इस खत के बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने और रिश्ते सुधरने की बात कही जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप भी अब अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने की संभावना जता रहे हैं. हालांकि यह वक्त ही बताएगा कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म होगा या नहीं? गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'हम ट्रेड डील पर करीब से विचार कर रहे हैं और चीन ने इस पर फिर से डील शुरू कर दी है. इस डील को फिर से शुरू करने का विचार चीन का है. इस सिलसिले में शी जिनपिंग ने मुझको एक ब्यूटीफुल लेटर लिखा है. अब मैं उनसे फोन में बात कर सकता हूं.' ट्रंप को लिखे खत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, 'आइए हम एक साथ मिलकर काम करते हैं. अगर इस बाबत हम कुछ कर सकते हैं, तो आइए देखते हैं और विचार करते हैं.' आपको बता दें कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर जारी है. इसको खत्म करने लिए अब तक 10 राउंड की उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी हैं. अब गुरुवार से वॉशिंगटन में चीन और अमेरिका के अधिकारियों के बीच ट्रेड वॉर खत्म करने के लिए 11वें राउंड की उच्चस्तरीय बैठक हो रही है. वहीं, इस बैठक से ठीक पहले बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक रैली को संबोधित करते हुए चीन पर ट्रेड डील तोड़ने का आरोप लगाया था. साथ ही चीनी सामानों पर टैरिफ 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था, 'वैसे आप समझ सकते हैं कि हम टैरिफ बढ़ाने क्यों जा रहे हैं? चीन ने ट्रेड डील तोड़ी है. उन्होंने डील तोड़ी है और इसीलिए अमेरिका आ रहे हैं. चीन के उप प्रधानमंत्री अमेरिका आ रहे हैं. वो अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उन्होंने करार तोड़ा है. चीन ऐसा नहीं कर सकता है. लिहाजा उसको इसकी कीमत चुकानी होगी.' वहीं, चीन ने भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी. चीन ने कहा था कि अगर अमेरिका चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाता है, तो हम भी कदम उठाएंगे. चीनी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा, 'अमेरिका चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाने जा रहा है, जो बेहद अफसोसजनक है. इसकी वजह से हमको भी मजबूरन अमेरिका के खिलाफ कदम उठाना पड़ेगा. अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से न सिर्फ दोनों देशों के लोगों को नुकसान होगा, बल्कि दुनिया भर के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मायावती के करीब आकर राजा भैया के खिलाफ और तल्ख हुए अखिलेश के तेवरमायावती के करीब आकर राजा भैया के खिलाफ और तल्ख हुए अखिलेश के तेवरलोकसभा चुनाव में बसपा अध्यक्ष मायावती के करीब आकर अखिलेश यादव के तेवर राजा भैया के खिलाफ और भी तल्ख हो गए हैं. सपा अध्यक्ष ने राजा भैया के दुर्ग कहे जाने वाले कुंडा में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उनपर तीखे हमले किए और कहा कि उनके लिए सपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं.
Read more »

राबड़ी का बिहार के नाम इमोशनल लेटर, कहा- जनता लेगी लालू का बदलाराबड़ी का बिहार के नाम इमोशनल लेटर, कहा- जनता लेगी लालू का बदलाबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पांचवें चरण के मतदान से पहले बिहार की जनता के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को विरोधियों के द्वारा चारा घोटाले में फंसा कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
Read more »

एक माह में कीजिए चारधाम यात्रा, यह दुर्लभ नजारा देख रह जाएंगे हैरानएक माह में कीजिए चारधाम यात्रा, यह दुर्लभ नजारा देख रह जाएंगे हैरानदेहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने को है और दुनियाभर के तीर्थयात्री यहां आने की योजनाओं को अंतिम रूप दे रहे होंगे। लेकिन यदि वे केदारनाथ के कपाट खुलने के 1 माह के भीतर यहां आएं तो उन्हें अपने ईष्ट के दर्शन के साथ ही धूप में चांदी-सी चमकती बर्फ की मोटी चादर भी देखने को मिलेगी, जो अपने आप में दुर्लभ नजारा होगा और तीर्थयात्रा के उनके आनंद को कई गुना बढ़ा देगा।
Read more »

LIVEः Loksabha Election- सीतामढ़ी में JDU के पिंटू सिंह के सामने RJD के अर्जुन रायLIVEः Loksabha Election- सीतामढ़ी में JDU के पिंटू सिंह के सामने RJD के अर्जुन रायबिहार की सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अर्जुन राय और जनता दल यू (जेडीयू) ने सुनील कुमार पिंटू को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी और इसके बाद चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.
Read more »

स्मृति के वोट जुटाने के लिए रेप के आरोपी की मदद ले रही बीजेपी?स्मृति के वोट जुटाने के लिए रेप के आरोपी की मदद ले रही बीजेपी?प्रजापति को पेशाब से जुड़ी कोई समस्या है जिसकी वजह से उन्हें केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग भर्ती करवाया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि उनपर इतनी महरबानी की वजह अमेठी पर बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करवाना है।
Read more »

रायबरेली से बीजेपी के प्रत्याशी ने छुए सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के पैररायबरेली से बीजेपी के प्रत्याशी ने छुए सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के पैररायबरेली लोकसभा सीट पर सोमवार को वोटिंग के दौरान दिनेश प्रताप सिंह शहर के केंद्रीय विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर मीडिया के लोगों से बात कर रहे थे. इसी दौरान सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा सामने से आते दिखाई दिए. दिनेश प्रताप सिंह ने उन्हें देखते ही उनके चरण स्पर्श किए.
Read more »

भाजपा के आरोप-पत्र के जवाब में कांग्रेसियों ने शिवराज घर जाकर सौंपे कर्जमाफी के सबूतभाजपा के आरोप-पत्र के जवाब में कांग्रेसियों ने शिवराज घर जाकर सौंपे कर्जमाफी के सबूतगाड़ियों में भरकर कर्जमाफी से जुड़े सर्टिफिकेट और फाइलों के बंडल लेकर शिवराज सिंह के निवास पहुंचे कांग्रेसी सुरेश पचौरी ने कहा- भाजपा और शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच झूठ परोस रहे हैं | Congress reverses the charge sheet of BJP, Shivraj lodged a complaint and submitted proof of debt waiver
Read more »

महिला टीचर के बुलंद हौसले के आगे पस्त हुए फोन स्नैचर के इरादेमहिला टीचर के बुलंद हौसले के आगे पस्त हुए फोन स्नैचर के इरादेदिल्ली के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर अपने बुलंद हौसले और बहादुरी के चलते फोन स्नैचर को पकड़वाने व अपना मोबाइल हासिल करने में कामयाब रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
Read more »

दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोदिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:43:18