शिवराज सिंह चौहान ने दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

United States News News

शिवराज सिंह चौहान ने दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

शिवराज सिंह चौहान ने दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

विदिशा, 13 जुलाई । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बनाए गए महिला आंचल कक्ष का उद्घाटन किया। यह कक्ष माताओं और छोटे बच्चों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुए, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना से वंचित न रहे, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन पहुंचे। हमारी सरकार का संकल्प समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।दरअसल, विदिशा में इस बार बड़ी संख्या में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिले के 200 से अधिक खेतों में इस बार बोई गई सोयाबीन की फसल उग नहीं सकी। जांच में सामने आया कि किसानों ने अधिकतर जगहों पर गैर-प्रमाणित बीज का उपयोग किया था, जो यह तो खुद के पास से रखा गया था या किसी से लेकर बोया गया था।इस मामले पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने टीम भेजकर जांच करवाई। किसानों ने जो बीज बोया, वह अधिकांश खुद का या अनाधिकृत स्रोत से लिया हुआ था। अब जांच अंतिम चरण में है। मुआवजा और राहत सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जिन किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण कराया है, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। हम सब किसानों के साथ हैं। प्रभावित किसानों को मुआवजा और अन्य जरूरी राहत दी जाएगी। इसके साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी उन्हें दिलाया जाएगा।शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जिले के समग्र विकास के लिए एक अलग कृषि एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें सिंचाई, जल जीवन मिशन, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत जिले के 86 गांवों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है और बचे हुए गांवों के लिए सर्वे कार्य चल रहा है। वहीं जल जीवन मिशन के तहत पांच बड़ी नलजल योजनाएं अंतिम चरण में हैं, जिनके पूरा होते ही अक्टूबर-नवंबर तक कई इलाकों में नलों से पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। गरीबी मुक्त गांव और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं।--आईएएनएसएकेएस/डीकेपी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड को डिजिटल राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलउत्तराखंड को डिजिटल राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलउत्तराखंड को डिजिटल राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Read more »

Jaipur News| जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रमJaipur News| जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रमJaipur News: राजस्थान में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम हुआ, जहां कलक्टर्स ने अपनी टीम के साथ आमजन की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.
Read more »

पानीपत : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, स्कूली बच्चों ने मैराथन में लिया हिस्सापानीपत : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, स्कूली बच्चों ने मैराथन में लिया हिस्सापानीपत : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, स्कूली बच्चों ने मैराथन में लिया हिस्सा
Read more »

हरदोई और मथुरा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, अहम निर्देश दिएहरदोई और मथुरा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, अहम निर्देश दिएहरदोई और मथुरा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, अहम निर्देश दिए
Read more »

Jaipur News|डिप्टी CM दीया कुमारी ने जलभराव समस्याओं का लिया जायजाJaipur News|डिप्टी CM दीया कुमारी ने जलभराव समस्याओं का लिया जायजाJaipur News: डिप्टी CM दीया कुमारी ने सीकर रोड वीकेआई 14 नंबर पर विकास कार्यो और जलभराव की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Read more »

दिल्ली: महिला कर्मचारी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार की नई नीति जारी; जानिए क्यों होंगी शर्तेंदिल्ली: महिला कर्मचारी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार की नई नीति जारी; जानिए क्यों होंगी शर्तेंदिल्ली सरकार ने महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने के लिए श्रम विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके लिए महिला कर्मचारियों की सहमति आवश्यक होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:25:29