श्रीनगर की झीलें, जो शिकारों की सैर के लिए जानी जाती थीं, अब एक नए दौर में कदम रखने जा रही हैं. यहां कुछ ऐसा शुरू होने वाला है, जो न सिर्फ सफर बदलेगा बल्कि शहर की पहचान भी. क्या है ये नया बदलाव जो डल झील और झेलम की लहरों के बीच आकार ले रहा है.
डल झील का सन्नाटा, उसके ऊपर तैरता शिकारा जिस पर बैठकर सैलानी झील की लहरों में खो जाते हैं. यही शिकारा, श्रीनगर की पहचान, उसका दिल और उसकी रूह रहा है. इसी पर बैठकर मोहब्बतें शुरू हुईं, कविताएं लिखी गईं और तस्वीरों में कश्मीर की खूबसूरती कैद हुई.
लेकिन अब यही झील, वक्त के साथ एक नए दौर में कदम रख रही है. क्योंकि शिकारे के पास अब उसका आधुनिक साथी आ रहा है- हाइब्रिड मेट्रो, जो कश्मीर की झीलों को नई रफ्तार और नई पहचान देने जा रही है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर सरकार और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण मिलकर 900 करोड़ रुपये की श्रीनगर जल मेट्रो परियोजना शुरू कर रहे हैं. इसका मकसद है डल झील और झेलम नदी के जलमार्गों को एक आधुनिक, पर्यावरण-हितैषी ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बदलना. यह मेट्रो केरल की कोच्चि वाटर मेट्रो से प्रेरित है, जो देश में अपनी तरह की पहली सफल जल मेट्रो है. अब श्रीनगर उसी मॉडल पर चलने जा रहा है, ताकि यहां के लोगों को ट्रैफिक से राहत मिले और सैलानियों को एक नया अनुभव. शिकारे की जगह इलेक्ट्रिक नावेंपरंपरागत शिकारों के बीच अब उतरेंगी इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड नावें, जो ना सिर्फ प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि झील के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा भी करेंगी. डल झील में 5 रूट और 10 टर्मिनल बनाए जाएंगे, जबकि झेलम नदी पर 2 रूट और 8 टर्मिनल होंगे. यानी कुल 18 जल स्टेशन, जो शहर को एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ेंगे. सोचिए, जहां कभी सैलानी गुलाबों से सजे शिकारे पर बैठते थे, वहीं अब हाइब्रिड मेट्रो की आरामदायक सीटों से वे पूरे श्रीनगर का नजारा देख पाएंगे. Advertisement यह भी पढ़ें: बादलों के बीच उड़ने का सपना होगा पूरा, मेघालय में पैराग्लाइडिंग फिर होगी शुरूविकास के साथ नई उम्मीदेंइस परियोजना से न सिर्फ ट्रांसपोर्ट सिस्टम सुधरेगा, बल्कि रियल एस्टेट और पर्यटन पर भी बड़ा असर पड़ेगा. डल झील और झेलम के किनारे जो टर्मिनल बनेंगे, उनके आसपास की जमीनों की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है. क्योंकि जहां कनेक्टिविटी बढ़ती है, वहां विकास अपने आप आता है. स्थानीय लोगों के लिए यह रोजगार का नया जरिया भी बनेगा, इसके अलावा नाव संचालन, मेंटेनेंस और स्टेशन सर्विसेज जैसे नए अवसर भी खुलेंगे.यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्स की तरह करनी है शादी? ये शानदार डेस्टिनेशन हैं परफेक्टआने वाला श्रीनगर कैसा होगा?परियोजना अब अपने शुरुआती लेकिन ठोस चरण में है. अक्टूबर 2025 में इसके लिए समझौता हो चुका है और अब विस्तृत योजना, मंजूरियां और निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है. दिशा बिल्कुल साफ है कि श्रीनगर अब सिर्फ झीलों का शहर नहीं रहेगा, बल्कि जल मेट्रो वाला आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनने की राह पर है.जो शिकारे कभी घाटी की रूह थे, अब हाइब्रिड मेट्रो उसी रूह में नई रफ्तार भरने जा रही है. झील वही रहेगी, पानी वही होगा, लेकिन पहचान बदल जाएगी. ऐसे में श्रीनगर एक बार फिर अपने नए रूप में दुनिया के सामने खड़ा होगा.---- समाप्त ----
Jal Metro Srinagar News In Hindi Latest Srinagar News In Hindi Srinagar Hindi Samachar Srinagar Water Metro Shikara Dal Lake Hybrid Boats Cultural Heritage Jhelum River
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रोमांस से एक्शन तक, सबमें फिट हैं रणबीर, इन 7 फिल्मों में टॉपम-टॉप रही एक्टिंगरोमांस से एक्शन तक, सबमें फिट हैं रणबीर कपूर, इन 7 फिल्मों में टॉपम-टॉप रही एक्टिंग, 1 मूवी ने छापे 900 करोड़
Read more »
8வது ஊதியக்குழு: ரூ.44,900 டு ரூ.1,04,900..... லெவல் 8 ஊழியர்களுக்கு நம்ப முடியாத ஊதிய உயர்வு8th Pay Commission Latest News: 8வது ஊதியக்குழுவில் ஊதியம் எவ்வளவு உயரும்? லெவல் 8 ஊழியர்களுக்கான கணக்கீடு என்ன? இந்த பதிவில் தெரிந்துகொள்ளலாம்.
Read more »
ईरानी वैज्ञानिक का कमाल, पानी से चला दी कार, 60 लीटर में 900 KM का रेंज!ईरानी वैज्ञानिक का कमाल, पानी से चला दी कार, 60 लीटर में 900 KM का रेंज! वीडियो देख फटी रह जाएगी आपकी आंख
Read more »
SIR in Bengal: একটা বুথেই ৯০০ নাম উধাও! হিন্দু ভোটারদের নাম বাদ গিয়েছে! চুপিচুপি নাম মুছছে কমিশন... বিস্ফোরক কুণাল ফাটালেন বোমা...SIR in Bengal: TMC Kunal Ghosh alleges ECI silently erasing names from list, 900 names missing in one booth, Hindu voter names cut
Read more »
इस देसी कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे हल्का और सुरक्षित हेलमेट, लुक और फीचर्स के साथ दाम भी देखेंस्टीलबर्ड हाई-टेक लिमिटेड ने अपने प्रीमियम ब्रैंड इग्नाइट के नए एयर लाइट सीरीज हेलमेट (IGNYTE Airlite Series Helmet) लॉन्च किए हैं, जो कि दुनिया के सबसे हल्के हेलमेट हैं और इनके वजन 900 और 800 ग्राम हैं। इग्नाइट एयरलाइट सीरीज के ये हेलमेट सुरक्षा और आराम के मामले में जबरदस्त...
Read more »
₹900 करोड़ की नेट वर्थ वाले शादीशुदा हीरो के प्यार में थीं तब्बू! एक्टर की बीवी बोली- मैं घर दूषित नहीं होने दूंगीदिग्गज एक्ट्रेस तब्बू 4 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वो 50 की उम्र में भी अनमैरेड हैं और इसका कारण अक्सर उनके पिछले अफेयर्स को दिया जाता है। तब्बू का सबसे तगड़ा अफेयर नागार्जुन के साथ था जिसकी चर्ची आज तक होती है। लेकिन उनकी पत्नी की कही बात बहुत बड़ी...
Read more »
