शाह ने 120 हारी हुई सीटों पर ध्यान लगाया, मोदी से 17 ज्यादा 161 सभाएं कीं, दिलाई ऐतिहासिक जीत

United States News News

शाह ने 120 हारी हुई सीटों पर ध्यान लगाया, मोदी से 17 ज्यादा 161 सभाएं कीं, दिलाई ऐतिहासिक जीत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 36 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 51%

जीत का फॉर्मूला /शाह ने 120 हारी हुई सीटों पर ध्यान लगाया, मोदी से 17 ज्यादा 161 सभाएं कीं, दिलाई ऐतिहासिक जीत ResultsWithBhaskar BJP4India VijayiBharat narendramodi AmitShah INCIndia

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 56 वर्षीय अमित शाह की रणनीति रही महत्वपूर्ण उन्होंने बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर जैसे राज्यों, जहां भाजपा की सीटें कम थी, वहां 2014 से ही काम शुरू कर दिया था भाजपा की इस अभूतपूर्व जीत के पीछे अमित शाह का माइक्रो नहीं नैनो मैनेजमेंट है, जिसे उसने कश्मीर से कन्याकुमारी तक कॉरपोरेट प्रबंधन के जरिए अंजाम दिया। शाह ने बूथों पर करीब 90 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं को लगाया। सामाजिक समीकरण के लिहाज से हर बूथ पर 20-20 सदस्य जोड़े, यानी 2 करोड़ 70 लाख कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की।खास बात यह है कि मोदी से ज्यादा सभाएं शाह ने की। मोदी ने 144 सभाएं की तो शाह ने 161 सभाओं को संबोधित किया। शाह को आशंका थी कि उम्मीदवारों के खिलाफ नाराजगी 2004 की तरह पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है, इसे धराशायी करने के लिए शाह ने सधी हुई रणनीति बनाई। पूरे चुनाव प्रचार अभियान को इस तरह से डिजाइन किया कि 28 मार्च से जब पीएम का प्रचार शुरू हो तो 7-8 अप्रैल तक उसे लहर में बदल दिया जाए।इसलिए अभियान को इसी तरह से आगे बढ़ाया गया। हालांकि पहले और दूसरे चरण में खास तौर से यूपी में नुकसान की आशंका जताई जा रही थी, क्योंकि वोटिंग प्रतिशत थोड़ा कम या 2014 की तरह ही हो रहा था, जिसके बाद संघ परिवार भी आगे आया। संघ ने परोक्ष रुप से “सौ फीसदी मतदान, मेरा बहुमूल्य वोट किन्हें? उन्हें, जिन्होंने” अभियान चलाया और मेरा वोट देश के नाम से मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।{संघ ने पहले-दूसरे चरण के बाद सक्रियता बढ़ाई। खास तौर से उत्तर प्रदेश, बंगाल और ओडिशा में हर क्षेत्र में एक-एक प्रचारक को तैनात किया {संघ ने सीधे भाजपा का प्रचार करने के बजाए राष्ट्रवाद का सहारा लिया और मोदी सरकार के मुद्दों को परोक्ष तौर से उठाया।{शाह ने बूथ पर फाेकस किया था और एक साल पहले से ही इस पर सक्रियता बढ़ा दी थी। इसके लिए पार्टी ने 22 सूत्रीय एजेंडा बनाया था, जिसमें सामाजिक समीकरण के साथ-साथ मंदिर-मठ, एनजीओ, स्वसहायता समूह, लाभार्थी, सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों को खास तौर से जोड़ने का काम किया। {हर लोकसभा में 14 से 21 सदस्यों की संचालन समिति बनाई और शाह ने सभी प्रदेशों में जाकर खुद इसकी बैठक ली। {शाह ने सामाजिक समीकरण का खास ध्यान रखते हुए हर बूथ पर 20 ऐसे वर्कर जो एससी, एसटी, ओबीसी के सदस्य जोड़े।120 हारी सीटों पर ध्यान {शाह ने हारी हुई 120 लोकसभा सीटों को 25 कलस्टर में बांटकर बड़े नेताओं को जिम्मेदारी देकर काम किया, जिसमें से 80 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। {भाजपा ने 10.

30 बजे से पहले मतदान का विशेष अभियान चलाया। लोकसभा के हिसाब से 442 प्रमुख और 10 सह प्रमुख बनाए।{ हर चरण में वोटिंग से पहले सभी बूथ वर्करों को अमित शाह का ऑडियो संदेश जारी किया जाता रहा।{2014 के चुनाव में करीब 33 सीटें ऐसी थी जहां जीतने वाले उम्मीदवार का मार्जिन तीसरे नंबर के उम्मीदवार से कम थी। भाजपा कोलकाता उत्तर और दक्षिण में नंबर दो पर रही थी और दो सीटें जीती थी। {बंगाल में भाजपा ने डिजिटल वाल पेंटिंग का सहारा लिया और पूरे इलाके में मोदी के चेहरे के साथ पोस्टर पाट दिए। जिससे टीएमसी के कार्यकर्ता भड़के भी थी और हिंसा हुई। {टीएमसी के कई बड़े नेताओं पर डोरा डाल पार्टी ने अपनी तरफ किया और भाजपा खेमे में इस बार सर्वाधिक बंगाल और ओडिशा से दलबदलू आए जिन्हें भाजपा ने दोनों राज्यों में टिकट दिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या बठिंडा से जीत की हैट्रिक लगा पाएंगी हरसिमरत कौर बादल?क्या बठिंडा से जीत की हैट्रिक लगा पाएंगी हरसिमरत कौर बादल?हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब के बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार है. साल 2009 से इस संसदीय क्षेत्र से वो लगातार सांसद है. भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में से एक हरसिमरत मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भी रह चुकी हैं. आम चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण में बठिंडा लोकसभा सीट पर चुनाव होना है.
Read more »

नायडू की मांग- आयोग ईवीएम की बजाय वीवीपैट की पर्चियों से मतगणना करेनायडू की मांग- आयोग ईवीएम की बजाय वीवीपैट की पर्चियों से मतगणना करेलोकसभा अपडेट्स /नायडू की मांग- आयोग ईवीएम की बजाय वीवीपैट की पर्चियों से मतगणना करे LokSabhaEelctions2019 EVM VVPAT ncbn
Read more »

Chhattisgarh Election Result Live: भाजपा की रेणुका ने 1.5 लाख वोट से दर्ज की जीतChhattisgarh Election Result Live: भाजपा की रेणुका ने 1.5 लाख वोट से दर्ज की जीतChhattisgarh Election Result Live: भाजपा की रेणुका ने 1.5 लाख वोट से दर्ज की जीत BJP4India BJP4CGState ElectionResults LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019
Read more »

लाल कृष्ण आडवाणी ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और शाह को दी बधाईलाल कृष्ण आडवाणी ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और शाह को दी बधाईबीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.
Read more »

बीजेपी की जीत राष्ट्रीय ताकतों की जीत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-Navbharat Timesबीजेपी की जीत राष्ट्रीय ताकतों की जीत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: भगवा संगठन ने उम्मीद जताई कि नई सरकार आम लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीद को पूरा करने में सफलता हासिल करेगी और विपक्षी पार्टियां विनम्रता के साथ हार को स्वीकार करेंगी।
Read more »

ऐतिहासिक जीत से भाजपा संगठन व सरकार का बदलेगा स्वरूपऐतिहासिक जीत से भाजपा संगठन व सरकार का बदलेगा स्वरूपऐतिहासिक जीत से भाजपा संगठन व सरकार का बदलेगा स्वरूप narendramodi AmitShah BJP4India ElectionResults2019
Read more »

कैसा है मोदी की ऐतिहासिक जीत का फॉर्मूला | DW | 23.05.2019कैसा है मोदी की ऐतिहासिक जीत का फॉर्मूला | DW | 23.05.20192019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का भारतीय जनता दल (बीजेपी) रिकॉर्ड जीत के साथ सत्ता में वापस आ रहा है. 90 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 60 करोड़ ने अपने वोट डाल कर मोदी के पक्ष में फैसला सुना दिया है. ElectionResult2019 BJP NarendraModi
Read more »

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019, देशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत, जीत का आंकड़ा 300 के पारलोकसभा चुनाव परिणाम 2019, देशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत, जीत का आंकड़ा 300 के पारकांग्रेस का 16 राज्यों में खाता भी नहीं खुला और बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक में जीत का परचम लहराया है.
Read more »

Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, NDA 350 पार, फिर मोदी सरकारLok Sabha Election Result 2019: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, NDA 350 पार, फिर मोदी सरकारIndiaElectsModi | लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम सामने आ गए हैं और मोदी की सुनामी में विपक्ष बह गया है। नतीजों के बाद साफ हो गया है कि अब भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। BJP4India PMOIndia ModiOnceAgain
Read more »

मोदी की सुनामी भी फेल, लोकसभा चुनाव ने बढ़ाया कैप्टन का राजनीतिक कदमोदी की सुनामी भी फेल, लोकसभा चुनाव ने बढ़ाया कैप्टन का राजनीतिक कदपंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया. मोदी फैक्टर समेत तमाम झंझावतों को सहने के बावजूद अमरिंदर सिंह ने कैप्टन की पारी खेली.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:56:12