दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। लगभग 1000 उड़ानें विलंबित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एएमएसएस सिस्टम में गड़बड़ी के कारण उड़ानों के प्लान और रूट को मैनुअल रूप से मैनेज करना पड़ा। एयरलाइंस ने यात्रियों को स्टेटस चेक करने की सलाह...
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बृहस्पतिवार देर रात एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े एक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने पहले देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट और फिर इसके बाद अन्य एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इस गड़बड़ी ने पहले दिल्ली से संचालित होने वाली उड़ानों को प्रभावित किया, लेकिन बाद में इसका असर देश के अन्य एयरपोर्ट पर भी पड़ना शुरु हो गया। अकेले दिल्ली की बात करें तो आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह से लेकर शाम सात बजे तक करीब 1000 उड़ानें विलंब की चपेट में थी। इनमें औसत विलंब एक घंटा दर्ज किया। कई उड़ानें दो से तीन घंटे की देरी से या तो रवाना हुईं या फिर इतनी ही देरी से दिल्ली पहुंचीं। प्रभावित उड़ानों में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल रहीं। शुरुआत में प्रस्थान बाद में आगमन पर असर सुबह छह बजे तक आगमन की उड़ानें कमोबेश सामान्य रहीं, लेकिन प्रस्थान की उड़ानों पर देर रात से ही असर दिखना शुरू हो गया। लेकिन रात में आधे से पौने घंटे की देरी से किसी यात्री को विशेष परेशानी महसूस नहीं हुई। लेकिन जैसे जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती चली गई, असर प्रत्यक्ष रूप से नजर आने लगा। एक घंटे की देरी सामान्य होने लगी। सुबह छह बजे के बाद तो एक घंटे की देरी सामान्य बात होने लगी। उधर, आगमन की उड़ानों में सुबह दस बजे के बाद से विलंब का प्रत्यक्ष असर नजर आना शुरू हो गया। दिन में दो बजे के बाद आगमन व प्रस्थान दोनों पर असर समान रूप से दिखने लगा। कैसे हुई समस्या की शुरुआत समस्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एएमएसएस में गड़बड़ी से शुरु हुई। एएमएसएस हवाई यातायात को नियंत्रित करने का केंद्रीय तंत्र है, जो उड़ानों के प्लान, मौसम की जानकारी और रूट को मैनेज करता है। एएमएसएस में हुई गड़बड़ी के कारण ऑटोमैटिक फ्लाइट प्लान ट्रांसमिशन रुक गया और कंट्रोलर्स को मैनुअल रूप से हर डिटेल एंट्री करना पड़ा। एएमएसएस में खराबी बृहस्पतिवार रात से ही सामने आने लगी, जिसे तकनीकी टीमों ने तत्काल ठीक करने का काम शुरू कर दिया, लेकिन सुबह के समय सारी कोशिश धरी की धरी रह गई और यह पूरी तरह ठप पड़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी खराबियां पुराने सिस्टम अपग्रेड की कमी से जुड़ी हो सकती हैं। सुबह के बाद एयरलाइंसों ने शुरू की एडवाइजरी देर रात से शुरू हुई गड़बड़ी को एयरलाइंसों ने भी उतनी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सुबह जब बे एरिया में प्रस्थान से जुड़ी उड़ानों की कतार लगनी शुरू हुई तो तमाम एयरलाइंस की टीम सक्रिय मोड में आई। इसके बाद एडववाइजरी जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया। इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट सहित तमाम एयलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर स्टेटस चेक करने की सलाह दी। बाद में एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया भी एक्टिव मोड में आया और उसने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए एएमएसएस में आई गड़बड़ी को साफ्टवेयर ग्लिच कहा और बताया कि इसे ठीक करने में टीम जुटी हैं। Departure की 97% और Arrival की 67% उड़ानें लेट बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से शुक्रवार शाम छह बजे तक की बात करें तो प्रस्थान की 97 प्रतिशत उड़ानें विलंबित रहीं। औसत विलंब की अवधि करीब एक घंटा रही। इसी तरह आगमन की बात करें तो 67 प्रतिशत उड़ानें विलंबित रहीं। औसत विलंब की अवधि करीब 70 मिनट रही। बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1500 उड़ानों का संचालन होता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर साइबर अटैक से इनकार! सिर्फ ऑटोमेशन बंद होने से हर फ्लाइट में हुई औसतन 60 मिनट की देरी.
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बृहस्पतिवार देर रात एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े एक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने पहले देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट और फिर इसके बाद अन्य एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इस गड़बड़ी ने पहले दिल्ली से संचालित होने वाली उड़ानों को प्रभावित किया, लेकिन बाद में इसका असर देश के अन्य एयरपोर्ट पर भी पड़ना शुरु हो गया। अकेले दिल्ली की बात करें तो आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह से लेकर शाम सात बजे तक करीब 1000 उड़ानें विलंब की चपेट में थी। इनमें औसत विलंब एक घंटा दर्ज किया। कई उड़ानें दो से तीन घंटे की देरी से या तो रवाना हुईं या फिर इतनी ही देरी से दिल्ली पहुंचीं। प्रभावित उड़ानों में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल रहीं। शुरुआत में प्रस्थान बाद में आगमन पर असर सुबह छह बजे तक आगमन की उड़ानें कमोबेश सामान्य रहीं, लेकिन प्रस्थान की उड़ानों पर देर रात से ही असर दिखना शुरू हो गया। लेकिन रात में आधे से पौने घंटे की देरी से किसी यात्री को विशेष परेशानी महसूस नहीं हुई। लेकिन जैसे जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती चली गई, असर प्रत्यक्ष रूप से नजर आने लगा। एक घंटे की देरी सामान्य होने लगी। सुबह छह बजे के बाद तो एक घंटे की देरी सामान्य बात होने लगी। उधर, आगमन की उड़ानों में सुबह दस बजे के बाद से विलंब का प्रत्यक्ष असर नजर आना शुरू हो गया। दिन में दो बजे के बाद आगमन व प्रस्थान दोनों पर असर समान रूप से दिखने लगा। कैसे हुई समस्या की शुरुआत समस्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एएमएसएस में गड़बड़ी से शुरु हुई। एएमएसएस हवाई यातायात को नियंत्रित करने का केंद्रीय तंत्र है, जो उड़ानों के प्लान, मौसम की जानकारी और रूट को मैनेज करता है। एएमएसएस में हुई गड़बड़ी के कारण ऑटोमैटिक फ्लाइट प्लान ट्रांसमिशन रुक गया और कंट्रोलर्स को मैनुअल रूप से हर डिटेल एंट्री करना पड़ा। एएमएसएस में खराबी बृहस्पतिवार रात से ही सामने आने लगी, जिसे तकनीकी टीमों ने तत्काल ठीक करने का काम शुरू कर दिया, लेकिन सुबह के समय सारी कोशिश धरी की धरी रह गई और यह पूरी तरह ठप पड़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी खराबियां पुराने सिस्टम अपग्रेड की कमी से जुड़ी हो सकती हैं। सुबह के बाद एयरलाइंसों ने शुरू की एडवाइजरी देर रात से शुरू हुई गड़बड़ी को एयरलाइंसों ने भी उतनी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सुबह जब बे एरिया में प्रस्थान से जुड़ी उड़ानों की कतार लगनी शुरू हुई तो तमाम एयरलाइंस की टीम सक्रिय मोड में आई। इसके बाद एडववाइजरी जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया। इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट सहित तमाम एयलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर स्टेटस चेक करने की सलाह दी। बाद में एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया भी एक्टिव मोड में आया और उसने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए एएमएसएस में आई गड़बड़ी को साफ्टवेयर ग्लिच कहा और बताया कि इसे ठीक करने में टीम जुटी हैं। Departure की 97% और Arrival की 67% उड़ानें लेट बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से शुक्रवार शाम छह बजे तक की बात करें तो प्रस्थान की 97 प्रतिशत उड़ानें विलंबित रहीं। औसत विलंब की अवधि करीब एक घंटा रही। इसी तरह आगमन की बात करें तो 67 प्रतिशत उड़ानें विलंबित रहीं। औसत विलंब की अवधि करीब 70 मिनट रही। बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1500 उड़ानों का संचालन होता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर साइबर अटैक से इनकार! सिर्फ ऑटोमेशन बंद होने से हर फ्लाइट में हुई औसतन 60 मिनट की देरी
Flight Delays Air Traffic Control ATC Malfunction AMSS System Flight Disruptions Airport Chaos India Flights Aviation News Flight Advisory New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली जू में अफ्रीकी हाथी की मौत पर जून पर उठे सवाल, 97 पदों पर काम कॉन्ट्रैक्ट लेबर के सहारेदिल्ली चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर की मौत ने एक बार फिर से की सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों का लंबे समय से खाली होना इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।
Read more »
बॉलीवुड की हीरोइनों पर भारी पड़ी 67 साल की दादी, पुराने गाने थोड़ा सा पगला पर किया जबरदस्त डांस, लूट ली तारीफें!Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 67 साल की दादी का धमाकेदार डांस वीडियो, जिसमें दादी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
जुर्माना, जब्ती और जबरन स्क्रैपिंग... हवा में जहर घोल रही 97 लाख गाड़ियां, डीजल-पेट्रोल वाहनों के लिए क्या है नया नियम्ती!दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद, देश में 97 लाख वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं। सरकार अब सख्त कदम उठाते हुए जुर्माना, जब्ती और स्क्रैपिंग की रणनीति अपना रही है। 2021 में स्क्रैपिंग नीति लागू होने के बावजूद, राज्य सरकारों के ढुलमुल रवैये के कारण केवल तीन लाख वाहन ही स्क्रैप हो पाए हैं। नई एसओपी के तहत, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान...
Read more »
कनीना के सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रताप ने खेत में लगाए 1000 ड्रैगन फ्रूट के पौधेकनीना निवासी रामप्रताप ने अपने खेत में 1000 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रताप ने महाराष्ट्र से पौधे मंगवाए थे और अब फल देने लगे हैं। बाजार में फलों की अच्छी मांग है और एक फल 70 से 80 रुपये का बिक रहा है।
Read more »
67 साल की दादी ने पिया घर आएंगे गाने पर किया शानदार डांस, वीडियो को देख लोगों ने दिल खोल कर लुटाया प्यार!Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 67 साल की दादी के डांस का धमाकेदार वीडियो, जिसमें वो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इधर ट्रंप टैरिफ लगाते रहे, उधर अमेरिकियों ने भारत में लगा दिया ₹67,81,88,56,500 का दांव, 3 महीने के बाद बाजार में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसीभले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहे. कभी टैरिफ लगाकर तो कभी अमेरिकी कंपनियों को भारत छोड़ने के लिए धमकी देकर ट्रंप भारत पर निशाना साधते रहे हैं.
Read more »
