दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार की नई एसओपी जमीन मालिकों के बीच भेदभाव करती है। कोर्ट ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि वह इस याचिका पर कानून के मुताबिक उचित आदेश पारित करे।
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने शहरी गांवों में प्रॉपर्टी के म्यूटेशन के लिए हाल ही में जो मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है, उसके जरिए जमीन मालिकों के बीच भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है। इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसने उसे विचार के लिए संबंधित विभाग के पास भिजवा दिया।चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने सेक्रेटरी रेवेन्यू , दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह मौजूदा याचिका को प्रतिवेदन के तौर पर लें और उस पर कानून के मुताबिक, एक उचित आदेश पारित करते हुए जल्द से जल्द उसका निपटारा करें। कोर्ट ने साफ किया कि उसने विवाद के मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सभी पक्षों के अधिकारों और तर्कों को खुला रखा गया है।क्या है याचिकाकर्ता की मांग? यशपाल सिंह नाम के एक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका में कोर्ट से उत्तरदाताओं को केवल विरासत के आधार पर म्यूटेशन के प्रतिबंध को हटाने और इस तरह से रजिस्टर्ड टाइटल डीड्स के आधार पर म्यूटेशन को संभव बनाने का निर्देश देने की मांग की। याचिकाकर्ता के वकील सौरभ कंसल ने दलील दी कि राजस्व विभाग ने 17 सितंबर, 2024 को एक आदेश और मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है, जो दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 507 के तहत घोषित शहरी गांवों में केवल विरासत के माध्यम से मिले स्वामित्व में म्यूटेशन का प्रावधान करती है। उनका कहना है कि उक्त एसओपी के तहत, जो लोग रजिस्टर्ड सेल डीड के माध्यम से जमीन के मालिक बने, उन्हें बिना किसी साफ अंतर के इससे बाहर रखा गया है।संविधान के अनुच्छेद 14 के उल्लंघन का जिक्रउनका कहना है कि अचल संपत्ति में अधिकार, शीर्षक या हित केवल संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882 के अनुसार एक रजिस्टर्ड साधन द्वारा हस्तांतरित किया जा सकता है और इसलिए उपरोक्त एसओपी विरासत के अलावा संपत्ति के ट्रांसफर के अन्य सभी प्रावधानों को निरर्थक बना देती है। उनका कहना है कि एसओपी दो श्रेणियों के लोगों जिनमें विरासत द्वारा प्राप्त टाइटल और अन्य कानूनी तरीकों से प्राप्त टाइटल वाले जमीन मालिकों के बीच कोई उचित अंतर किए बिना फर्क पैदा करता है और इस तरह यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है।क्या है मामला? उन्होंने आगे कहा कि आदेश और एसओपी भविष्य में स्वामित्व का निर्धारण बहुत कठिन बना देगा, क्योंकि बिक्री के माध्यम से मिले स्वामित्व के लिए जमीन रिकॉर्ड अपडेट नहीं होगा। उनका यह भी कहना है कि इस तरह के प्रतिबंधात्मक म्यूटेशन बड़े धोखाधड़ी के लिए रास्ता बनाएंगे। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में गांवों के शहरीकरण के बाद गांव वालों को उनकी पुश्तैनी अचल संपत्ति को रेवेन्यू रिकॉर्ड में अपने नाम से दर्ज कराने में आ रही कानूनी समस्याओं की अनदेखी पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था। मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होनी है।.
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने शहरी गांवों में प्रॉपर्टी के म्यूटेशन के लिए हाल ही में जो मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है, उसके जरिए जमीन मालिकों के बीच भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है। इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसने उसे विचार के लिए संबंधित विभाग के पास भिजवा दिया।चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने सेक्रेटरी रेवेन्यू , दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह मौजूदा याचिका को प्रतिवेदन के तौर पर लें और उस पर कानून के मुताबिक, एक उचित आदेश पारित करते हुए जल्द से जल्द उसका निपटारा करें। कोर्ट ने साफ किया कि उसने विवाद के मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सभी पक्षों के अधिकारों और तर्कों को खुला रखा गया है।क्या है याचिकाकर्ता की मांग? यशपाल सिंह नाम के एक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका में कोर्ट से उत्तरदाताओं को केवल विरासत के आधार पर म्यूटेशन के प्रतिबंध को हटाने और इस तरह से रजिस्टर्ड टाइटल डीड्स के आधार पर म्यूटेशन को संभव बनाने का निर्देश देने की मांग की। याचिकाकर्ता के वकील सौरभ कंसल ने दलील दी कि राजस्व विभाग ने 17 सितंबर, 2024 को एक आदेश और मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है, जो दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 507 के तहत घोषित शहरी गांवों में केवल विरासत के माध्यम से मिले स्वामित्व में म्यूटेशन का प्रावधान करती है। उनका कहना है कि उक्त एसओपी के तहत, जो लोग रजिस्टर्ड सेल डीड के माध्यम से जमीन के मालिक बने, उन्हें बिना किसी साफ अंतर के इससे बाहर रखा गया है।संविधान के अनुच्छेद 14 के उल्लंघन का जिक्रउनका कहना है कि अचल संपत्ति में अधिकार, शीर्षक या हित केवल संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882 के अनुसार एक रजिस्टर्ड साधन द्वारा हस्तांतरित किया जा सकता है और इसलिए उपरोक्त एसओपी विरासत के अलावा संपत्ति के ट्रांसफर के अन्य सभी प्रावधानों को निरर्थक बना देती है। उनका कहना है कि एसओपी दो श्रेणियों के लोगों जिनमें विरासत द्वारा प्राप्त टाइटल और अन्य कानूनी तरीकों से प्राप्त टाइटल वाले जमीन मालिकों के बीच कोई उचित अंतर किए बिना फर्क पैदा करता है और इस तरह यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है।क्या है मामला? उन्होंने आगे कहा कि आदेश और एसओपी भविष्य में स्वामित्व का निर्धारण बहुत कठिन बना देगा, क्योंकि बिक्री के माध्यम से मिले स्वामित्व के लिए जमीन रिकॉर्ड अपडेट नहीं होगा। उनका यह भी कहना है कि इस तरह के प्रतिबंधात्मक म्यूटेशन बड़े धोखाधड़ी के लिए रास्ता बनाएंगे। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में गांवों के शहरीकरण के बाद गांव वालों को उनकी पुश्तैनी अचल संपत्ति को रेवेन्यू रिकॉर्ड में अपने नाम से दर्ज कराने में आ रही कानूनी समस्याओं की अनदेखी पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था। मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होनी है।
Delhi News Delhi Property Tax Delhi Rural Development Property Tax Delhi Breaking News House Tax Delhi दिल्ली हाई कोर्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर माफ होगा GST या कम होंगी दरें? मंत्री समूह लेगा फैसला, इस तारीख तक देगा रिपोर्ट...इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्सेशन को लेकर जीएसटी परिषद द्वारा अंतिम फैसला नवंबर में होने वाली अगली बैठक में मंत्री समूह की रिपोर्ट के आधार पर लिए जाने की संभावना है.
Read more »
2010 से रुकी थी प्रोसेस, विरासत के आधार पर मिलेगा हक... LG के एक फैसले से कैसे बदलेगी दिल्ली के शहरी गांवों की तस्वीरएलजी सक्सेना ने मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक डीडीए कार्यक्रम में कहा, "मैंने राजधानी के गांवों का बार-बार दौरा किया है और हर गांव से यह मांग बार-बार सुनी है. कई नागरिक समाज संगठनों ने म्यूटेशन प्रक्रिया खोलने का अनुरोध किया था. दिल्ली के सात सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी एक प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया था.
Read more »
गौतम अदाणी ने बॉम्बार्डियर के सीईओ के साथ एविएशन सेक्टर में साझेदारी पर चर्चा कीगौतम अदाणी ने बॉम्बार्डियर के सीईओ के साथ एविएशन सेक्टर में साझेदारी पर चर्चा की
Read more »
IIT-GATE पहली बार कब हुआ थी? आवेदन फीस जानकर नहीं होगा यकीन, होते थे केवल 2 स्ट्रीमGATE History: अपने पहले बैच में GATE का रिजल्ट हर सब्जेक्ट के भीतर प्रतिशत, फ्रैक्टाइल क्लासिफिकेशन के आधार पर घोषित किया गया था, न कि फुल मार्क्स के आधार पर.
Read more »
उत्तराखंड में 2011 की जनगणना के आधार पर नगर निकाय चुनाव, तारीखों के बारे में जानिएUttarakhand Municipal Election 2024: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब चुनावी अधिसूचना जारी किए जाने की तैयारी है। दरअसल, नगर निकाय संशोधन बिल के प्रवर समिति में जाने के बाद से इसके टलने की आशंका जाहिर की जा रही थी। अब इन कयासों पर विराम लग गया...
Read more »
अब UPSC की इन परीक्षाओं से होगी रेलवे अफसरों की भर्तीरेलवे में अफसरों की भर्ती अब फिर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा के आधार पर की जाएगी.
Read more »
