Desi Ghee Laddu Recipe in Hindi: अगर आप भी लड्डू खाने के शौकीन हैं तो गर्मियों के मौसम में इन देसी घी के लड्डूओं को ट्राई कर सकते हैं.
Desi Ghee Laddu Recipe in Hindi: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्मी आपकी एनर्जी को खत्म कर देती है. वहीं कई बार गर्मी की वजह से लोगों को सिरदर्द जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हम अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो हमें एनर्जी दें और गर्मी से राहत भी.
आज हम आपको एक ऐसे लड्डू की रेसिपी बताएंगे जिनका सेवन गर्मियों में अच्छा माना जाता है. अगर आपको भी लड्डू खाना पसंद हैं तो आप इन लड्डूओं को ट्राई कर सकते हैं. जिन लोगों को कमजोरी और थकान महसूस होती है उनके लिए इन लड्डुओं का सेवन रामबाण से कम नहीं है. आइए जानते हैं इन्हें बनाने की रेसिपी और फायदे. देसी घी के लड्डू खाने के फायदे गर्मियों में रोजाना एक देसी घी के लड्डू का सेवन शरीर को कई लाभ पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});खाना खाने से पहले खाने के बाद या खाने के बीच में किस समय पानी पीना है अमृत के समानलड्डू बनाने के लिए चाहिए सामग्री देसी घी - 200 ग्रामफाइन सूजी - 100 ग्राम आटा - 150 ग्राममिल्क - 8 चम्मचतरबूज के बीज - 1/4 कपकिशमिश - 8-10बूरा - 200 ग्रामइलायची पाउडर - 8-10 लड्डू बनाने के लिए रेसिपीलड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में ड़ेढ चम्मच देसी घी डालें अब इसमें सूजी डालकर घी के साथ अच्छी तरह से भून लें. अब सूजी को आपको अच्छे से भून लेना है जब तक इससे सोंधी सी महक ना आने लगे और रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए. इसके बाद इसमें आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इसमें 2-3 चम्मच देसी घी डालकर सभी चीजों को एक बार अच्छी तरह से मिक्स कर लें और भूनें. आपको आटे को भूनते वक्त गैस की आंच धीमी रखनी है. आपको लगातार चलाते हुए आटे को भूनना है. लगभग 15-16 मिनट कर भूनने के बाद आटा थोड़ा लूज हो जाएगा. जब आटा थोड़ा सा लिक्विडी टेक्सचर में आ जाए और इसका रंग भी बदल जाएगा और इसमें से एक भूनी सी खुशबू आने लगेगी. अब इस स्टेज में आने पर गैस को बंद करें और फिर इसमें लगभग 4 चम्मच दूध डालकर अच्छे से मिलाएं और बचा हुआ दूध डालकर मिक्स करें और गैस को ऑन कर लें. स्लो फ्लेम पर इसको भूनना है और अब ये ड्राई हो जाएगा. इसके बाद गैस को बंद करें और भुने हुए आटे को निकालकर साइड में रख दें. अब आपको कढ़ाही में मगज के बीज डालकर अच्छे से भून लेना है. अब इन बीजों को आटा में मिला दें. अब आटे में किशमिश और बूरा डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देना है. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेना है. इसके बाद इसमें बचे हुए घी को गरम कर के इसमें मिक्स कर लेना है. अब आप दोनों हाथ की मदद से लड्डू बना लें. आपके टेस्टी लड्डू बनकर तैयार हैं. History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
Dry Fruits Laddu Benefits In Summer Dry Fruits Laddu Recipe Hindi Dry Fruits Laddu Kaise Banaye Lifestyle Desi Ghee Laddu Desi Ghee Laddu Benefits In Summer Desi Ghee Laddu Recipe Hindi Desi Ghee Laddu Kaise Banaye
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं इन 2 चीजों का जूसगर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं इन 2 चीजों का जूस
Read more »
शरीर को ठंडक के साथ एनर्जी देंगे ये आसान से योग, गर्मियों में हैं एकदम बेस्टशरीर को ठंडक के साथ एनर्जी देंगे ये आसान से योग, गर्मियों में हैं एकदम बेस्ट
Read more »
अंजीर और अखरोट से ज्यादा फायदेमंद है ये नट, ताकत के मामले में कई ड्राई फ्रूट्स को देता है टक्करअंजीर और अखरोट से ज्यादा फायदेमंद है ये नट, ताकत के मामले में कई ड्राई फ्रूट्स को देता है टक्कर
Read more »
अनार और चुकंदर से ज्यादा ताकत देगा ये फल, गर्मियों में बॉडी हाइड्रेशन सहित मिलेंगे कई जबरदस्त फायदेअनार और चुकंदर से ज्यादा ताकत देगा ये फल, गर्मियों में बॉडी हाइड्रेशन सहित मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Read more »
सूखे बादाम या भीगे बादाम! गर्मियों में किस तरह सेवन करने से ज्यादा फायदे और ताकत देगा ये ड्राई फ्रूट?सूखे बादाम या भीगे बादाम! गर्मियों में किस तरह सेवन करने से ज्यादा फायदे और ताकत देगा ये ड्राई फ्रूट?
Read more »
गर्मियों में पिंपल्स से राहत पाने के लिए आज़माएं असरदार और आसान घरेलू नुस्खेगर्मियों में पिंपल्स से राहत पाने के लिए आज़माएं ये असरदार और आसान घरेलू नुस्खे, बिना साइड इफेक्ट्स के
Read more »
