शराब के नशे जैसी है चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक की लत, रिसर्च में खुलासा

Addiction Of Ultra Processed Food News

शराब के नशे जैसी है चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक की लत, रिसर्च में खुलासा
Ultra Processed Food Addiction Is Like Alcohol AdNature Medicine Magazine ResearchChips
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

Ultra Processed Food Addiction: आपके पसंदीदा चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें, जिन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कहा जाता है, को लेकर एक नए रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिसर्च के मुताबिक, इन अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत लोगों को उसी तरह जकड़ रही है जैसे शराब या ड्रग्स की लत लगती है.

Ultra Processed Food: चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक की लत शराब के नशे की तरह होता है. रिसर्चर्स ने कहा कि अगर इन खाने की चीजों को लत की तरह नहीं पहचाना गया, तो यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है.

दुनिया भर में इसके गंभीर असर हो सकते हैं. रिसर्च की मुख्य लेखिका एशले गियरहार्ट ने कहा, लोगों को सेब या दाल-चावल की लत नहीं लगती. समस्या उन खाने की चीजों से है, जिन्हें खासतौर पर इस तरह बनाया जाता है कि वे दिमाग पर नशे की तरह असर करें. 36 देशों में 300 रिसर्च अनालिसिस हुआ यह रिसर्च नेचर मेडिसिन पत्रिका नाम की साइंटिफिक जर्नल में पब्लिश्ड हुई. इसमें 36 देशों में हुई करीब 300 रिसर्च का अनालिसिस किया गया. अध्ययन में पाया गया कि ये प्रोसेस्ड फूड्स दिमाग के उस हिस्से को एक्टिव करते हैं, जो हमें खुशी का एक्सपीरियंस कराता है. यही वजह है कि इंसान का मन बार-बार इन्हें खाने का करता है, फिर चाहे इससे सेहत को नुकसान ही क्यों न हो. ये सब लक्षण किसी नशे की लत जैसे ही हैं. शराब या कोकीन की लत की तरह होते हैं बदलाव न्यूरोइमेजिंग, यानी दिमाग की स्कैनिंग, से भी पता चला कि जो लोग इन चीजों को बहुत ज्यादा खाते हैं, उनके दिमाग में वैसे ही बदलाव देखे जाते हैं, जैसे शराब या कोकीन की लत वाले लोगों में. इतना ही नहीं, कुछ दवाएं जो इन खाने की चीजों की तलब को कम करती हैं, वही दवाएं नशे की लत कम करने में भी मदद करती हैं. यानी इन दोनों का असर हमारे ब्रेन पर एक जैसा होता है. नाइट्रस ऑक्साइड और कैफीन की लत मानसिक बीमारियों की किताब में शामिल गियरहार्ट की टीम ने बताया कि नाइट्रस ऑक्साइड और कैफीन की लत को मानसिक बीमारियों की किताब में शामिल कर लिया गया है, जबकि प्रोसेस्ड फूड की लत को अभी तक गंभीरता से नहीं लिया गया है, जबकि इसके लिए कई साइंटिफिक एविडेंस मौजूद हैं. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की लत को गंभीरता से लेना चाहिए इस रिसर्च में दूसरी लेखिका एरिका ला. फाटा ने कहा, बाकी चीजों को आसानी से लत के रूप में मान लिया गया है, तो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को क्यों नहीं? अब समय आ गया है कि इसे भी साइंटिफिक तरीके से उतनी ही गंभीरता से लिया जाए. हेल्थ एक्सपर्ट को अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की लत को गंभीरता से लेना चाहिए रिसर्च में कहा गया कि हेल्थ एक्सपर्ट, डॉक्टरों और सरकारों को चाहिए कि वे इस लत को पहचानें, रिसर्च के लिए फंड दें और इलाज के तरीके डेवलप करें. साथ ही, बच्चों के लिए विज्ञापन पर रोक, चेतावनी लेबल और अवेयरनेस फैलाने जैसे नियम भी लागू करें, जैसे तंबाकू आदि चीजों पर होते हैं. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने की लत लग जाती है गियरहार्ट ने कहा, हम यह नहीं कह रहे कि हर खाना नशे जैसा होता है, लेकिन कई अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने की चीजें सचमुच इस तरह बनाई जाती हैं कि लोगों को उनकी लत लग जाए. अगर हम इस सच को नहीं समझेंगे, तो खासकर बच्चों को बहुत नुकसान होगा. ---आईएएनएस Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Ultra Processed Food Addiction Is Like Alcohol Ad Nature Medicine Magazine Research Chips Cookies And Cold Drinks Addiction

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रात को सोते समय जलाते हैं रूम की लाइट,आज ही इस आदत को बदल दें, हो सकता है कैंसर, रिसर्च ने बतायारात को सोते समय जलाते हैं रूम की लाइट,आज ही इस आदत को बदल दें, हो सकता है कैंसर, रिसर्च ने बताया​पूरी तरह अंधेरे में सोना न सिर्फ नींद को बेहतर बनाता है, बल्कि हालिया रिसर्च बताती है कि यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की बढ़त को भी रोक सकता है।​
Read more »

भारत में स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या: यूनिकॉर्न का उदयभारत में स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या: यूनिकॉर्न का उदयइस लेख में भारत में स्टार्टअपs के तेजी से बढ़ती संख्या और यूनिकॉर्न कंपनियों के उदय पर चर्चा की गई है। भारत दुनिया के शीर्ष 10 यूनिकॉर्न कंपनियों में शामिल है।
Read more »

ट्रेन में फल और सब्जी के पार्सल यान के अंदर से आ रही थी धीमी आवाज, अंदर झांकने पर रेल पुलिस भी रह गई हैरानट्रेन में फल और सब्जी के पार्सल यान के अंदर से आ रही थी धीमी आवाज, अंदर झांकने पर रेल पुलिस भी रह गई हैरानधनबाद में शराब तस्करों ने तस्करी का नया तरीका खोज निकाला है। राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन में फल और सब्जी के नाम पर शराब की तस्करी का खुलासा हुआ है। आरपीएफ ने सियालदह राजधानी से नई दिल्ली से मंगवाई गई लगभग तीन लाख रुपए की महंगी शराब जब्त की है।
Read more »

नई पीढ़ी का यौन स्वास्थ्य: क्या गलत आदतें और जीवनशैली युवाओं को नामर्द बना रही हैनई पीढ़ी का यौन स्वास्थ्य: क्या गलत आदतें और जीवनशैली युवाओं को नामर्द बना रही हैआज के युवाओं में नपुंसकता या नामर्दानगी की समस्या बढ़ रही है, जो पारंपरिक खान-पान, जीवनशैली, तंबाकू और नशा जैसी आदतों के कारण हो सकती है।
Read more »

शराब के नशे में टल्ली होकर दिल्लीवालों ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड,जानें क्या है मामलाशराब के नशे में टल्ली होकर दिल्लीवालों ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड,जानें क्या है मामलादिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले बढ़ रहे हैं, 2025 में 25% की वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने इस साल 30 जून तक 15,621 चालान काटे हैं। रात में ऐसे मामले अधिक सामने आते हैं, और उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल हो सकती है।
Read more »

पृथ्वी की तरफ तूफानी रफ्तार से बढ़ रहा विशालकाय 'एलियन शिप', नवंबर में टक्‍कर की चेतावनी, सच होगी बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी?पृथ्वी की तरफ तूफानी रफ्तार से बढ़ रहा विशालकाय 'एलियन शिप', नवंबर में टक्‍कर की चेतावनी, सच होगी बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी?बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। इन भविष्यवाणियों में स्मार्टफोन की लत एक बीमारी बन जाने और एलियंस के धरती से संपर्क करना भी शामिल है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:44:47