शराब, सिगरेट और बीड़ीः उलझती जा रही है दिल्ली के ट्रिपल मर्डर की गुत्थी

United States News News

शराब, सिगरेट और बीड़ीः उलझती जा रही है दिल्ली के ट्रिपल मर्डर की गुत्थी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

फ्लैट में ट्रिपल मर्डर की गुत्थी उलझती जा रही है

दिल्ली के वसंत विहार में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझने के बजाए और उलझती जा रही है. पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौका-ए-वारदात से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं. जिसकी वजह से कत्ल की इस कहानी में नया मोड़ आ गया है.

कमरे के हालात देखकर ऐसा लगा रहा है कि बड़े योजनाबद्ध तरीके से ट्रिपल मर्डर की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. वैसे अभी तक हत्या का मकसद साफ नहीं है. हालांकि पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.बुजुर्ग माथुर दंपति वसंत विहार के बसंत अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 234 में रहते थे. उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है. लिहाजा, माता-पिता की देखभाल के लिए बेटी ने खुशबू नौटियाल नामक एक नौकरानी रखी हुई थी. इन तीनों की फ्लैट में ही गला रेतकर हत्या की गई. मृतक बुजुर्ग विष्णु माथुर और उनकी पत्नी शशि माथुर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थे.पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. घर में जांच के दौरान दो स्टील के ग्लास मिले हैं. जिनमें थोड़ी थोड़ी शराब भरी हुई थी. यही नहीं वहां से एक सिगरेट का पैकेट भी बरामद हुआ है. जिसमें सिर्फ एक बिना जली सिगरेट मिली है. वहां एक जली हुई बीड़ी भी मिली है.इसके अलावा पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक पैकेट बंद सामान भी बरामद हुआ है. हैरानी की बात ये है कि पुलिस को बुजुर्ग दंपति और खुशबू का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है. यानी कातिल वारदात के बाद जाते वक्त उनके फोन भी साथ ले गया.पुलिस का अनुमान है कि कत्ल रात 1 बजे से पहले हुए हैं. और कातिल माथुर दंपति की केयर टेकर का करीबी जानकर है. हालांकि फोरेंसिक टीम को घर की दीवारों पर खून के छींटे नहीं मिले हैं. पुलिस खुद भी इस बात को मान रही है कि ये मर्डर बड़ी प्लानिंग के साथ किए गए हैं.इस दौरान एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है कि माथुर दंपति की केयर टेकर खुशबू पर कत्ल के लिए ज्यादा वार किए गए हैं. जानकारी मिली है कि पुलिस क़ातिल का सुराग हासिल करने के लिए वहां लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही घर से गायब तीनों मोबाइल फोन्स की सीडीआर भी खंगाली जा रही है. पुलिस के मुताबिक कातिल ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाई थी. सुबह जब दूसरी नौकरानी वहां काम करने के लिए पहुंची तो उसने देखा कि लोहे का मैन दरवाजा खुला हुआ था जबकि लकड़ी के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी. नौकरानी जब दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुई तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए. घर में बेड पर माथुर दंपति की लाशें पड़ी थीं, जबकि जमीन पर खून से लथपथ उनकी नौकरानी खुशबू का शव पड़ा. पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे लूट मकसद नहीं था. पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए लगातार छानबीन कर रही है.सोमवार को इस ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने नित्यम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मृतका खुशबू से इस शख्स के बेहद करीबी रिश्ते थे. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक अभी यह साफ नहीं है कि इस हत्याकांड में इसका रोल है या नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मुफ्त मिल रहा है हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शनBSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मुफ्त मिल रहा है हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शनBSNL Superstar 300: बीएसएनएल अपने इस ब्रॉडबैंड प्लान (BSNL Broadband Plans) के साथ दे रही है हॉटस्टार प्रीमियम (Hotstar Premium) का सब्सक्रिप्शन। जानें
Read more »

पर्यटन से बिगड़ती पारिस्थितिकी : इस साल अब तक 28 लाख लोग पहाड़ पर पहुंच चुके हैंपर्यटन से बिगड़ती पारिस्थितिकी : इस साल अब तक 28 लाख लोग पहाड़ पर पहुंच चुके हैंपहाड़ों को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में बनाने की कवायद हमेशा ही रही है। कुछ हद तक शायद यह पहाड़ों की आवश्यकता भी रही है, जहां रोजगार के ज्यादा साधन नहीं हैं।
Read more »

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, 2 आतंकवादी ढेर, आतंकी मुठभेड़ फिलहाल जारीजम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, 2 आतंकवादी ढेर, आतंकी मुठभेड़ फिलहाल जारीजम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, 2 आतंकवादी ढेर, आतंकी मुठभेड़ फिलहाल जारी ShopianEncounter SouthKashmir JammuAndKashmir
Read more »

लालू प्रसाद यादव के आम खाने पर रिम्स के डॉक्टरों ने लगाई रोक, ये है वजहलालू प्रसाद यादव के आम खाने पर रिम्स के डॉक्टरों ने लगाई रोक, ये है वजहरांची के रिम्स में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद के आम खाने पर को डॉक्टरों ने रोक लगा दी है। लालू यादव दिन में
Read more »

एक और एक ग्यारह: झारखंड के सरायकेला में भीड़ का अंधा इंसाफएक और एक ग्यारह: झारखंड के सरायकेला में भीड़ का अंधा इंसाफझारखंड (Jharkhand) के सरायकेला में उम्मादी भीड़ ने एक शख्स को अपना शिकार ऐसा बनाया कि उसकी जान चली गई.  सोनू (Sonu) नाम के शख्स को पुलिस ने पहले तो मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा और फिर  उसे जमकर मारा पीटा-बाद में जेल में उसकी मौत हो गई. जो वीडियो सामने आया है उसमे सोनू से राम के नाम के नारे लगवाने पर भीड़ तुली है.  यानी राम के नाम पर भीड़ रावण बन बैठी-ओवैसी अब कह रहे है कि लिचिंग के पीछे सरकारी शह है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:18:03