मेरठ में जीजा ने ससुराल की संपत्ति और उधार के पैसों को लेकर साले की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी जीजा ने बताया कि विवेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मां के नाम करीब 60 बीघा जमीन थी. जिसमें से विवेक ने करीब 40 बीघा जमीन 3.5 करोड़ रुपये में बेच दी थी.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जीजा ने ससुराल की संपत्ति और उधार के पैसों को लेकर साले की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली.
अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है. दरअसल, मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है. यहां 21 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे गांव दुल्हेड़ा बंबा ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था. शव के पीठ में गोली लगने का निशान था. युवक की पहचान 35 वर्षीय विवेक के रूप में हुई. विवेक मॉडलिंग करता था. विवेक का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी प्रेमिका और उसके दोस्त पर हत्या का शक जताया. ये भी फढ़ें- लखनऊ में चाकू से गोदकर युवक की जीजा ने ली जान, बहन से मारपीट करने पर गया था समझाने जांच के दौरान पुलिस को मृतक विवेक के जीजा तनुज कुमार पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने जीजा तनुज को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपी जीजा ने बताया कि विवेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मां के नाम करीब 60 बीघा जमीन थी. जिसमें से विवेक ने करीब 40 बीघा जमीन 3.5 करोड़ रुपये में बेच दी थी. Advertisementसाले से आरोपी ने लिए थे 15 लाख रुपयेउसने अपने साले विवेक से 15 लाख रुपये लिए थे, जिसे विवेक बार-बार मांग रहा था. इसके अलावा विवेक की मां के नाम सिर्फ 18 बीघा जमीन बची थी, जिसे विवेक किसी और को बेचना चाहता था. इसकी जानकारी तनुज को हो गई. तनुज कुमार को उस जमीन को बेचने पर आपत्ति थी और वह उधार लिया पैसा वापस नहीं करना चाहता था. इसी वजह से तनुज कुमार ने विवेक की हत्या की योजना बनाई. योजना के मुताबिक 20 अगस्त को तनुज कुमार सुबह ड्यूटी के लिए अपनी कार से निकला. इसके बाद शाम को लौटते समय तनुज ने अपने साले को हाईवे पर बुलाया. विवेक घर से निकलकर हाईवे पर अपने जीजा से मिला. यहां तनुज और विवेक ने कार में शराब पी. नशे की हालत में दोनों सिवाया टोल प्लाजा की ओर चल दिए. तभी दोनों में पैसों को लेकर कहासुनी हो गई. शराब पीलाकर साले की हत्याइसी बीच वह पेशाब करने के बहाने कार से उतर गया. फिर उसने विवेक को नीचे आकर पेशाब करने को कहा. जैसे ही विवेक सड़क किनारे खड़ा हुआ तो जीजा तनुज ने पीछे से विवेक को गोली मार दी. फिर तनुज ने अपनी पत्नी प्रीति को फोन किया और नॉर्मल बात की. इसके बाद तनुज घर चला गया. घर जाकर वह हमेशा की तरह अपनी सास और पत्नी से विवेक के बारे में पूछने लगा.Advertisementपुलिस के मुताबिक, विवेक का शव मिलने के बाद परिजनों को विवेक के दोस्त और प्रेमिका पर शक हुआ, लेकिन पुलिस को जीजा पर शक हुआ और जांच करते हुए मोबाइल और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी जीजा तक पहुंच गई. उसकी निशानदेही पर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली गई. जीजा की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर एक गन्ने के खेत से 1 तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया. ये भी देखें
Sala Murdered After Giving Him Alcohol Murder In Meerut Murder Over Money In Meerut Uttar Pradesh Police Meerut Police जीजा ने साले की हत्या साला की हत्या साला को शराब पिलाकर हत्या मेरठ में हत्या मेरठ में पैसों के लिए हत्या उत्तर प्रदेश पुलिस मेरठ पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हत्या की इस दासता से कांपा पूरा प्रतापगढ़, 3 बेटों ने मिलकर की पिता, सौतेली मां और बहन का किया मर्डरRajasthan Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में हत्या की भयानक दसाता देखने को मिली है, जहां तीन पुत्र ने मिलकर की पिता व सौतेली मां व बहन की हत्या कर दी है.
Read more »
बागपत: घर से बुलाकर ले गए और जीजा-साले की कर दी हत्या, गैंगवार का शकUP Hindi Latest News : यूपी के बागपत में गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव ट्यूबवेल पर पड़े मिले। वहीं, एक युवक घायल मिला है। हिस्ट्रीशीटर जीजा पर अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
Read more »
Murder For Money : प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार; बचने के लिए खुद को भी किया घायलन्यू अशोक नगर में प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने चाकू घोंपकर पिता गौतम ठाकुर (72) की हत्या कर दी।
Read more »
कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर की हत्‍या, वजह जान रह जाएंगे हैरानदिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में शनिवार सुबह एमटीएनएल के 72 वर्षीय एक सेवानिवृत्त मैकेनिक की उसके ही बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर चाकू गोद कर हत्या कर दी.
Read more »
जिसने पाला उसी को मार डाला: बेटे ने पिता की हत्या, लोहे के पाइप से सिर और गर्दन पर किया ताबड़तोड़ हमलादिल्ली के अमन विहार इलाके में घरेलू कलह को लेकर हुए झगड़े में नाबालिग ने अपने पिता की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
Read more »
जिसने पाला उसी को मार डाला: बेटे ने की पिता की हत्या, लोहे के पाइप से सिर और गर्दन पर किया ताबड़तोड़ हमलादिल्ली के अमन विहार इलाके में घरेलू कलह को लेकर हुए झगड़े में नाबालिग ने अपने पिता की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
Read more »
