Lok Sabha Elections 2019: शरद पवार और बेटी सुप्रिया को ईवीएम पर भरोसा नहीं, भतीजे अजीत पवार बोले- मुझे शक नहीं
Lok Sabha Elections 2019: शरद पवार और बेटी सुप्रिया को ईवीएम पर भरोसा नहीं, भतीजे अजीत पवार बोले- मुझे शक नहीं ईएनएस May 15, 2019 2:47 PM एनसीपी चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले। Lok Sabha Elections 2019: एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के कामकाज पर संदेह व्यक्त किया है। हालांकि एनसीपी के ही सीनियर लीडर और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार की राय दोनों नेताओं से अलग है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे ईवीएम की कार्यप्रणाली पर कोई शक नहीं है।’ उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम में कुछ गड़बड़ होती कांग्रेस पिछले साल विधानसभा चुनाव नहीं जीतती। इसमें कोर्ट भी अपना निर्णय दे चुका है। अजीत पवार ने कहा, ‘कुछ लोगों को मतदान में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर शक था और इस तरह शक करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी तरह का शक नहीं है। अगर ऐसा होता तो वो हाल के विधानसभा चुनाव नहीं हारते।’ मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम में सुले ने कहा था कि ईवीएम की तुलना में मतपत्रों का उपयोग अधिक पारदर्शी था। मराठा किंग संभाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा, ‘ईवीएम का मुद्दा पूरे देश में विपक्ष द्वारा उठाया गया है। ईवीएम के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यह चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए है।’ एनसीपी नेता ने आगे कहा कि विपक्ष ने कई बार चुनाव आयोग के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है और बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की अपील की है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राज्य सचिवालय मंत्रालय में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए की गईं बैठकों पर सुले ने कहा कि हर नेता का कामकाज का अपना तरीका होता है। उन्होंने कहा, ‘एनसीपी प्रमुख स्थिति का आकलन करने और रास्ता निकालने के लिए जमीन पर रहने में विश्वास करते हैं। इसलिए वह और पार्टी के अन्य नेता सूखे जैसी स्थिति के कारण लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को समझने के लिए मैदान में हैं। बता दें कि इससे पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार ने ईवीएम के प्रति शक जाहिर किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद देखा है…अगर आप एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाते हैं तो वोट भाजपा के कमल को चला गया।’Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Elections 2019: शरद पवार और बेटी सुप्रिया को ईवीएम पर भरोसा नहीं, भतीजे अजीत पवार बोले- मुझे शक नहीं ईएनएस May 15, 2019 2:47 PM एनसीपी चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले। Lok Sabha Elections 2019: एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के कामकाज पर संदेह व्यक्त किया है। हालांकि एनसीपी के ही सीनियर लीडर और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार की राय दोनों नेताओं से अलग है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे ईवीएम की कार्यप्रणाली पर कोई शक नहीं है।’ उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम में कुछ गड़बड़ होती कांग्रेस पिछले साल विधानसभा चुनाव नहीं जीतती। इसमें कोर्ट भी अपना निर्णय दे चुका है। अजीत पवार ने कहा, ‘कुछ लोगों को मतदान में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर शक था और इस तरह शक करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी तरह का शक नहीं है। अगर ऐसा होता तो वो हाल के विधानसभा चुनाव नहीं हारते।’ मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम में सुले ने कहा था कि ईवीएम की तुलना में मतपत्रों का उपयोग अधिक पारदर्शी था। मराठा किंग संभाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा, ‘ईवीएम का मुद्दा पूरे देश में विपक्ष द्वारा उठाया गया है। ईवीएम के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यह चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए है।’ एनसीपी नेता ने आगे कहा कि विपक्ष ने कई बार चुनाव आयोग के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है और बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की अपील की है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राज्य सचिवालय मंत्रालय में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए की गईं बैठकों पर सुले ने कहा कि हर नेता का कामकाज का अपना तरीका होता है। उन्होंने कहा, ‘एनसीपी प्रमुख स्थिति का आकलन करने और रास्ता निकालने के लिए जमीन पर रहने में विश्वास करते हैं। इसलिए वह और पार्टी के अन्य नेता सूखे जैसी स्थिति के कारण लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को समझने के लिए मैदान में हैं। बता दें कि इससे पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार ने ईवीएम के प्रति शक जाहिर किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद देखा है…अगर आप एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाते हैं तो वोट भाजपा के कमल को चला गया।’Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन के सबसे अमीर शख्स की कंपनी में नौकरी के लिए नहीं चाहिए डिग्री!– News18 हिंदीचीन की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा कहते हैं कि मैं कभी किसी की डिग्री-डिप्लोमा या ये नहीं पूछता कि वे किस यूनिवर्सिटी से हैं, यह बिल्कुल जरूरी नहीं है.
Read more »
दिल्ली एयरपोर्ट: तस्करी के लिए बनाया सोने का पेस्ट, CISF के सामने नहीं चली होशियारीसीआईएसएफ ने कोलंबो से आए आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपए आंकी गई है.
Read more »
महाराष्ट्र की सियासत में पवार की क्या है पावर?– News18 हिंदीआखिर क्या है एनसीपी के मुखिया शरद पवार का गेम प्लान. न्यूज़ 18 के संवाददाता विनया देशपांडे ने शरद पवार के साथ खास बातचीत की.
Read more »
शरद पवार का दावा- NCP को डाला वोट, BJP को चला गया– News18 हिंदीशरद पवार ने ईवीएम के प्रयोग को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इन मशीनों में गड़बड़ी की जा सकती है.
Read more »
शरद पवार का दावा, मैंने खुद देखा कि मेरी पार्टी को दिया वोट भाजपा में चला गयाएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने चुनावों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के प्रयोग पर फिर जताई चिंता, किया ये सनसनीखेज दावा। वोटकरो votekaro LokSabhaElections2019
Read more »
DU ऐडमिशन 2019: इस बार स्टेट बोर्ड के स्टूडेंट्स के नहीं कटेंगे नंबर-Navbharat TimesAdmission Alert News in Hindi: यूनिवर्सिटी उन सब्जेक्ट को भी ऐकडेमिक सब्जेक्ट की लिस्ट में शामिल करने जा रही है, जिन्हें स्टेट बोर्ड में ऐकडेमिक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा जाता है। इस तरह अब बेस्ट फोर के लिए दो की बजाय तीन लिस्ट होगी।
Read more »
हरियाणा के गांव भाकली के लोग मतदान नहीं करने पर अड़े, जानिये वजहदिल्ली से सटे हरियाणा के गांव भाकली के ग्रामीणों लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है। उनकी मांग नहीं मानने पर ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का अपना फैसला कायम रखा है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase6
Read more »
मुंबई हमले की याद दिलाते हुए पीयूष गोयल बोले- कायर थी कांग्रेस सरकारमुंबई हमलों को जिक्र करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने मुंबई हमले के जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. बल्कि कांग्रेस के तत्कालीन सीएम अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने के लिए ज्यादा फिक्रमंद थे.
Read more »
