यह खबर आपको साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, उनके प्रभाव और उन राशियों के बारे में बताती है जिन पर शनि की विशेष नजर रहेगी.
शनि Sade Sati 2025 : शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत कष्ट देती है. यदि कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो तो जातक हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करता है. जानिए साल 2025 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या रहेगी. ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह का दर्जा दिया गया है क्योंकि शनि न्याय के देवता हैं और बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं. साथ ही 9 ग्रहों में केवल शनि ही ऐसे ग्रह हैं जिनकी साढ़ेसाती और ढैय्या जैसी विशेष दशाएं भी होती हैं.
जिस राशि पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चलती है, शनि की उस पर विशेष नजर रहती है. इस दौरान शनि का असर कुछ ज्यादा ही रहता है. साल 2025 में मार्च महीने के आखिर में शनि गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इससे कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी.शनि ग्रह ढाई साल में राशि बदलते हैं. साल 2025 में शनि गोचर कर रहे हैं. 29 मार्च को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. दरअसल, जब शनि राशि परिवर्तन करते हैं तब 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या लग जाती है. शनि जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस पर और उससे एक आगे की राशि और एक पीछे की राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है. साढ़ेसाती के 3 चरण होते हैं और हर एक चरण ढाई साल का होता है. साढ़ेसाती के दूसरे चरण में शनि सबसे ज्यादा कष्ट देते हैं. वहीं शनि गोचर के बाद शनि जिस राशि से चौथे या आठवें भाव में होते हैं, तब उस राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाती है.साल 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी.शनि के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा यानी अंतिम चरण शुरू हो जाएगा. इससे उन्हें कई समस्याओं से राहत मिलेगी. तनाव दूर होगा. आर्थिक तंगी दूर होगी.शनि के राशि परिवर्तन करके मीन राशि में आने पर मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा. यह बहुत कष्टकारी होता है. इस दौरान संयम से काम लें. निवेश सोच-समझकर करें. कोई भी बुरे काम ना करें. नशे से दूर रहें. वाहन सावधानी से चलाएं.शनि के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. इससे मेष राशि वालों के जीवन में कई तरह के कष्ट आ सकते हैं. करियर, आर्थिक स्थिति, रिलेशनशिप आदि के मामले में सतर्क रहें. 29 मार्च को शनि का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या की शुरुआत करेगा. यह समय इन लोगों को करियर में हानि, आर्थिक नुकसान करवा सकता है.धनु राशि पर भी शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. इन ढाई सालों में गलत काम करने से बचें. आप मेहनत ज्यादा करेंगे और फल कम मिलेगा. लेकिन हार ना मानें. (Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
SHANI SAADE SATI SHANI DHAIYA 2025 राशियां ज्योतिष
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शनि साढ़ेसाती 2025: इन राशियों पर शुरू होने जा रही है साढ़ेसातीशनि की साढ़ेसाती का प्रभाव जल्द ही कुछ राशियों पर पड़ने वाला है. जानें कि कौन सी राशियां साढ़ेसाती से प्रभावित होंगी और कब.
Read more »
शनि त्रयोदशी 2025: तिथि, मुहूर्त और भोगशनि त्रयोदशी 2025 की तिथि, मुहूर्त और भोग के बारे में जानकारी. जानें शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय.
Read more »
मकर संक्रांति 2025: शुभ कार्यो की शुरुआत, सूर्य और शनि की विशेष कृपामकर संक्रांति 2025, एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को अग्नि तत्व की शुरुआत और शुभ कार्यों की शुरुआत के साथ जोड़ा जाता है। इस बार मकर संक्रांति विशेष महत्व रखती है क्योंकि सूर्य और शनि की विशेष स्थिति होगी।
Read more »
2025 का पहला सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। ये दोनों घटनाओं का संयोग कुछ राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है। मेष राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव, मानसिक तनाव, वाहन दुर्घटना और दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Read more »
2025 में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनि का मीन राशि में गोचर होने का संयोग अशुभ माना जा रहा है। यह संयोग कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेष राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव, नौकरी का बोझ और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
Read more »
शुक्र के गोचर से बनेगा ये शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्नहोलि के बाद शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग, इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत
Read more »
