व्रत में खाने वाला कुट्टू का आटा क्यों हो रहा जहरीला? डॉक्टर्स से जानें क्या सावधानी जरूरी

Kuttu Atta News

व्रत में खाने वाला कुट्टू का आटा क्यों हो रहा जहरीला? डॉक्टर्स से जानें क्या सावधानी जरूरी
कुट्टू का आटाAdulterated FlourDelhi Navratri
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

नवरात्रि में कुट्टू का आटा व्रत के लिए हेल्दी है, लेकिन पुराना या मिलावटी आटा खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है. डॉक्टरों के अनुसार, ताजा और सही तरीके से स्टोर किया हुआ कुट्टू आटा सुरक्षित है.

दिल्ली समेत आसपास के कई जिलों में नवरात्रों के व्रतों को दौरान कुट्टू का आटा बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में लोग सिंघाड़े का आटा भी इस्तेमाल करते हैं. कुट्टू का आटा सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर आटा मिलावटी या पुराना हो तो ये लोगों के बीमार पड़ने का कारण बन सकता है.

हर साल बहुत से लोगों में कुट्टू का आटा खाने की वजह से फूड पॉइजनिंग देखने को मिलती है.इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ नवरात्रि के पहले दिन, दिल्ली में कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से कम से कम 200 लोग बीमार हो गए. बीमार लोग जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों के थे.डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर लोगों को फूड पॉइजनिंग इस वजह से हुए क्योंकि उन्होंने मिलावटी या पुराना कुट्टू का आटा खाया.ऐसे में सवाल ये है कि कुट्टू कितने समय तक खाने लायक रहता है और इसकी पहचान कैसे की जा सकती है? चलिए जानते हैं क्या बोले डॉक्टर्स.डॉक्टर्स के अनुसार, कुट्टू का आटा सिर्फ 2–3 महीने तक ताजा रहता है, लेकिन नवरात्रि में इसकी मांग बढ़ जाने की वजह से दुकानदार इसे लंबे समय तक रखते हैं. पुराना या मिलावटी आटा खाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं.दुकानदारों का कहना है, 'कुट्टू का आटा सिर्फ नवरात्रि में ही इस्तेमाल होता है, इसलिए हम इसे स्टोर कर लेते हैं और यह पुराना हो जाता है.'डॉक्टर्स ने इसे चेक करने के कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनसे पता लगाया जा सकता है कि कुट्टू का आटा खाने लायक है या नहीं.फ्रेश कुट्टू का आटा गहरा भूरा होता है. अगर आटा धूसर या हल्का हरा लगे, तो यह मिलावटी हो सकता है.मिलावटी आटे को गूंथना और बांधना मुश्किल होता है. ऐसे में अगर आपको ऐसी परेशानी हो रही है तो ये खराब हो सकता है.खाली पेट एक्सरसाइज तेजी से घटाएगी वजन? अनंत अंबानी के कोच ने बताया सचस्किन को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं ये छोटे से बीज! चेहरे से दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

कुट्टू का आटा Adulterated Flour Delhi Navratri Fresh Kuttu Atta Healthy Fasting Ingredients How To Check Buckwheat Flour Kuttu Atta Tips कुट्टू आटा जांच कुट्टू आटा स्टोरिंग टिप्स

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 22:17:53