Bigg Boss House: 'बिग बॉस 19' हर गुजरते दिन के साथ रोमांचक हो रहा है. अशनूर कौर-अभिषेक बजाज के बीच प्यार पनपता दिख रहा है, वहीं तान्या मित्तल, अमाल मलिक के करीब आ रही हैं. बिग बॉस के घर ने कई रिश्ते बनाए हैं, लेकिन दो कपल ऐसे थे, जिन्होंने रियलिटी शो में रहते हुए 7 फेरे लिए थे. हालांकि, एक रिश्ता दो महीने ही चला, तो दूसरा अभी भी साथ है.
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 19’ नए कलेवर के साथ दर्शकों के बीच है. रियलिट शो दिन-ब-दिन रोमांचक होता जा रहा है. शो से नतालिया और नगमा एलिमिनेट हो चुके हैं. शहबाज बदेशा की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं.
अशनूर-अभिषेक बजाज के बीच दोस्ती मजबूत हो रही है. तान्या मित्तल और अमाल मलिक का रिश्ता भी पनप रहा है, लेकिन अब तक कोई ऐसा जोड़ा नहीं है, जिसे देखकर प्यार की स्ट्रॉन्ग वाइब्स मिले. आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन बिग बॉस के इतिहास में ऐसे कंटेस्टेंट भी रहे हैं, जिन्होंने घर के अंदर ब्याह रचाया था. ‘बिग बॉस 4’ के कंटेस्टेंट सारा खान और अली मर्चेंट की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. उन्होंने बिग बॉस के घर में रहते हुए शादी की थी, हालांकि उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ वक्त तक ही कायम रही थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने शादी के 2 महीने बाद तलाक के लिए अर्जी डाल दी थी. सारा खान ने अली मर्चेंट पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, दूसरी ओर अली मर्चेंट ने नेशनल टीवी पर शादी करने का अफसोस जताया था. बिग बॉस इतिहास के दूसरे कपल मोनालिसा और विक्रांत ने रियलिटी शो में रहते हुए शादी की थी. वे साल 2017 में प्रसारित हुए बिग बॉस 10 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे. अन्य कपल के उलट, उनका रिश्ता समय के साथ मजबूत हो गया. मोनालिसा और विक्रांत एक-दूसरे को पहले से जानते थे. वे जब ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बने, तो एक-दूसरे के करीब आ गए. विक्रांत ने अपने घुटने पर बैठकर मोनालिसा को शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों ने कंटेस्टेंट और पंडित की मौजूदगी में एक-दूसरे से जन्मों-जन्मों साथ निभाने का वादा किया था. मोनालिसा-विक्रांत और सारा-अली ने भले बिग बॉस हाउस में शादी की थी, लेकिन कई सितारे हैं, जिन्हें बिग बॉस ने अपने लाइफ पार्टनर से मिलवाया. प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ‘बिग बॉस 9’ में मिले थे. दोनों का प्यार मजबूत और फिर शो से निकलने के कुछ वक्त बाद उन्होंने शादी कर ली. सुयश राय और किश्वर मर्चेंट भी बिग बॉस 9 में मिले थे. दोनों ने 2016 में शादी की थी. टीवी के मशहूर कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में पनपी थी. रोशेल ने ‘टेली चक्कर’ को बताया था कि बिग बॉस 9 में कैसे उनका रिश्ता पनपा था.
Bigg Boss House Affairs Bigg Boss 19 Suyyash Rai And Kishwer Merchant Sara Khan Ali Merchant Bigg Boss 19 Contestant
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिग बॉस के सेट पर परिंदा भी नहीं मार सकता पर, मेकर्स ने बढ़ाई सलमान की सुरक्षाBigg Boss 19: लाइव ऑडियंस पर रोक, हर किसी का चेक होता है बैकग्राउंड, मेकर्स ने बढ़ाई सलमान खान की सुरक्षा
Read more »
Bigg Boss 19 Written Update live: अमाल-शहबाज ने छुपाए किचन के सामान, घरवाले भिड़ेBigg Boss 19 Written Update Day 23-24 Live: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में खूब हंगामा देखने को मिला. शहबाज ने अमाल मलिक के साथ मिलकर किचन का सामान छुपाया.
Read more »
Bigg Boss 19: मुश्लिक में घिरते नजर आए शहबाज, जीशान कादरी बने ढालBigg Boss 19: मुश्लिक में घिरते नजर आए शहबाज, जीशान कादरी बने ढाल, अभिषेक-फरहाना की हुई जमकर भिड़ंत
Read more »
Bigg Boss 19: अशनूर ने खेला फेयर या थी कोई चाल, तान्या का दिखा नया अवतारBigg Boss 19: अशनूर ने खेला फेयर या थी कोई चाल, तान्या का दिखा नया अवतार, शहबाज ने मांगा जीशान कादरी से काम
Read more »
Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, मुसीबत में फंसे कंटेस्टेंटBigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ से हाल ही में कंटेस्टेंट नगमा और नतालिया बाहर हुई थीं. उनके जाने के बाद शो में 15 कंटेस्टेंट रह गए हैं. बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे को धोखा देते हुए दिख रहे हैं ताकि वह खुद सेफ रह सकें. ऐसा ही कुछ कंटेस्टेंट नीलम गिरी ने किया.
Read more »
Bigg Boss 19: अभिषेक-आवेज भिड़ंत ने कैप्टेंसी टास्क का माहौल गरमाया.Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में घर में अलग ही माहौल देखने को मिला. कैप्टसी की दांवेदारी के लिए टास्क के दौरान लोग दोस्ती को ही भूल गए. आवेज और अभिषेक में तो जबरदस्त टक्कर देखने को मिली.
Read more »
