जानते हैं उन मुद्दों के बारे में जो पूरे चुनाव में हावी रहे...
लोकसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है. चुनाव से पहले भी भाजपा की जीत के अनुमान लगाए जा रहे थे. तमाम एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत का दावा किया था और रिजल्ट की घोषणा के साथ ही यह साफ भी हो गया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को एक बार फिर मौका दिया है.
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी इन्हीं मुद्दों को जनता के बीच रखा और बात की. चुनावी इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटें मिली हों. तो आइए जानते हैं उन मुद्दों के बारे में जो पूरे चुनाव में हावी रहे...भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है. एक तरफ जहां विपक्षी दल इस मुद्दे पर 'सॉफ्ट कॉर्नर' अपनाते दिखते हैं, वहीं बीजेपी उसे अपना एजेंडा मानती रही है. बीजेपी के नेताओं की बात करें तो नरेंद्र मोदी इस मुद्दे के प्रखर वक्ता माने जाते हैं क्योंकि उनके बयानों और भाषणों में इस बात पर ज्यादा जोर होता है कि पहले राष्ट्र और बाद में पार्टी या परिवार. उन्होंने अपने भाषणों में राष्ट्रवाद को सर्वोच्च रखा. केवल मोदी ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी रैलियों में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बल दिया.राष्ट्र की सुरक्षा आंतरिक खतरे से हो या बाह्य चुनौतियों से, नरेंद्र मोदी कहते रहे हैं कि उनकी सरकार ने दोनों मोर्चों पर हिंदुस्तान को सुरक्षित बनाया है. इस बात को उन्होंने अपने चुनावी भाषणों में भी शामिल किया और जहां-जहां रैलियां कीं, वहां इस पर जोर दिया. आंतरिक खतरे के मुद्दे पर उन्होंने नक्सलवाद और उग्रवाद पर लगाम लगाने का दावा किया. उनके मुताबिक 'रेड कॉरिडोर' को उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर में बदलने का काम किया है. हिंसा का रास्ता अख्तियार करने वाले असामाजिक तत्वों को मुख्यधारा की राजनीति में लाने की वे बात करते रहे हैं.आतंकवाद का नाम आते ही पाकिस्तान का नाम आता है. नरेंद्र मोदी के मुताबिक उन्होंने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर अलग थलग कर उसे जता दिया कि वार्ता और आतंकवाद दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते. हालांकि पाकिस्तान इस अपील से प्रभावित नहीं हुआ और उसके आतंकी कारनामे बदस्तूर जारी रहे. जैसा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में बोलते रहे हैं कि भारत इस मु्द्दे को दुनिया के कई देशों में ले गया, उन्हें जता दिया कि पाकिस्तान न सिर्फ दक्षिण एशिया की शांति के लिए खतरा है बल्कि समग्र दुनिया इसके हिंसक रडार पर है.हिंदुत्व का मुद्दा भी राष्ट्रवाद की तरह है जिसके प्रति अन्य पार्टियां 'सॉफ्ट अप्रोच' अपनाती दिखती हैं लेकिन बीजेपी इस पर मुखर रही है. तभी राम मंदिर और यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात होती रही है. हालांकि नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बचते रहे हैं लेकिन वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और हाल में केदारनाथ-बदरीनाथ में विधिवत पूजा पाठ का उनका संस्कार यह दर्शाता है कि जिस मुद्दे को अन्य पार्टियां चुनावी सीजन में अख्तियार करती हैं, उस मुद्दे पर बीजेपी काफी आगे निकल चुकी है.इस चुनाव में अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा उठाया गया तो वह है स्वच्छता अभियान. प्रधानमंत्री ने हर भाषणों में इसका जिक्र किया और बताया कि उनकी सरकार कैसे बाकी सरकारों से अलग है. उन्होंने बताया कि गंदगी और मैलापन का असर हमारे ऊपर, आस पड़ोस तक ही नहीं पड़ता बल्कि दुनिया में भी इससे छवि धूमिल होती है. इसके लिए उन्होंने खुले में शौच से मुक्त भारत बनाने का वादा किया. इसके लिए शौचालय निर्माण के अभियान चलाए गए और जैसा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का दावा करते दिखते हैं, इससे कहा जा सकता है कि ये मुद्दा उनकी जीत में महती योगदान निभा सकता है.बीजेपी और नरेंद्र मोदी इस योजना को एक नई क्रांति बताते हैं. उनका मानना है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है. उनके भाषणों में यह सुना जाता है कि गरीबों के लिए यह ऐसी अदभुत योजना है जिससे देश के करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं और भविष्य में होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया था. सरकार का दावा है कि आयुष्मान भारत दुनिया की पहली ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत 50 करोड़ से अधिक लोगों को पांच लाख रुपए तक का बीमा मिलेगा. निम्न मध्यम वर्ग की 40 प्रतिशत आबादी को लाभ देने की बात हो रही है.यह योजना नरेंद्र मोदी सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है. इसके तहत गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का प्रबंध है. पहले खाना बनाने के लिए लकड़ी, गोबर के उपले आदि की व्यवस्था में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी, जिससे बहुत अधिक समय और मेहनत लगती थी. लकड़ी और उपलों से निकलने वाले धुंआ से पूरे परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था. अब गरीब परिवारों को गैस चूल्हा मिल जाने से बच्चों का मनपसंद खाना और व्यंजन जल्दी बन जाते हैं. स्वास्थ्य का भी ख्याल हो जाता है. इस तरह की बातें कई महिलाओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में उठाई हैं.बीजेपी और नरेंद्र मोदी के लिए भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा रहा. नरेंद्र मोदी हमेशा कहते रहे कि पूर्व की सरकारों से उनकी सरकार भिन्न रही क्योंकि किसी भी मंत्री या नेता पर रत्ती भर अनियमितता का आरोप नहीं लगा. नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कांग्रेस के कई भ्रष्टाचार का जिक्र करते हैं जिसमें बोफोर्स, 2जी से लेकर कॉमनवेल्थ घोटाले तक की बात है. चुनाव प्रचार के अंत में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' तक कह दिया जिस पर काफी हंगामा हुआ. हालांकि कांग्रेस ने बोफोर्स के जवाब में राफेल सौदे का मुद्दा उठाया और अपने प्रचार के मुख्य बिंदु के तौर पर पेश किया. राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया और इसी के इर्द-गिर्द वो नरेंद्र मोदी सरकार को 'भ्रष्ट' बताते रहे. राहुल गांधी के 'चौकीदार' को नरेंद्र मोदी ने सुअवसर के तौर पर लिया और इसके जवाब में उन्होंने 'मैं भी हूं चौकीदार' अभियान चलाया. बीजेपी के मुताबिक यह अभियान कामयाब रहा जिसका फायदा वोटों के रूप में उसे मिला.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में 'महामिलावटी नेताओं' का जिक्र करते सुने गए. उन्होंने बताया कि केंद्र से बीजेपी सरकार को हटाने और नरेंद्र मोदी को हराने के लिए विपक्षी नेता एक हो गए हैं. इनके बारे में उन्होंने कहा कि जो नेता एक दूसरे को कोसते रहते थे, वे अब उन्हें हराने के लिए एक हो गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जो वंशवाद को बढ़ावा देते रहे हैं, जो जमानत पर हैं, जो किसी भी सूरत में सत्ता पाना चाहते हैं, वे सभी नेता उन्हें हराने के लिए एक हो गए हैं. प्रधानमंत्री के मुताबिक, एक तरफ पूरा विपक्ष है तो दूसरी ओर अकेले मोदी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन का नारा दिया. जैसा कि 17 मई को खरगोन में प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि देश की जनता राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा, अंत्योदय के दर्शन और सुशासन के मंत्र को लेकर चल रही और बीजेपी के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर रही है. आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने की प्रतिबद्धता को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. देश की भावना है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाए. सुशासन के मुद्दे को प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से जोड़ा और 25 दिसबंर को सुशासन दिवस मनाने की रवायत शुरू की. हर साल 25 दिसंबर को पूरे भारत में यह दिवस मनाया जाता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
विपक्षी नेता राजनीतिक हालात पर आज करेंगे बैठक, VVPAT के मुद्दे पर जाएंगे चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस एवं दूसरे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर तथा सरकार बनाने के दावे के लिए गैर-एनडीए गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.
Read more »
मेट्रो में खराबी का सड़कों पर असर, तपती धूप में दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर लंबा जाममेहरौली से गुरुग्राम जाने वाली रोड पर लगे जाम की वजह से गर्मी में यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं. दरअसल, नेशनल हाईवे-8 इससे ज्यादा प्रभावित है. यहां मेट्रो सर्विस बाधित होने की वजह से लंबा जाम लगा है.
Read more »
ईवीएम के मुद्दे पर CEC पर भड़क गए चंद्रबाबू नायडू, कहा- फालतू बात मत कीजिएपार्टियों की योजना है कि अगर चुनाव आयोग उनकी चिंताओं का समाधान नहीं करता तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे। मुलाकात के दौरान कुछ नेताओं और चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा के बीच तीखी बहस भी हुई।
Read more »
Punjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीपंजाब समेत देश के सभी राज्यों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी. पंजाब में पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था. पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं. पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला लोकसभा निर्वाचन (Punjab Elections 2019) क्षेत्र हैं. पंजाब की पटियाला सीट पर परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी व अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से है. बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल का कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ा मुकाबला है.अमृतसर में भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस के टिकट पर गुरजीत सिंह औजला चुनाव मैदान में हैं. वहीं, गुरदासपुर में सुनील जाखड़ और भाजपा के सनी देयोल के बीच कड़ा मुकाबला है.
Read more »
