Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष राणा, गाडरवारा में जन्मे, दुश्मन और संघर्ष जैसी फिल्मों से मशहूर हुए. वे अभिनेता, लेखक और विचारक हैं, महादेव भक्त हैं और कई भाषाओं में काम कर चुके हैं. चलिए उनके करियर और जिंदगी को लेकर बताते हैं.
फिल्मों में भयानक आंखें, डरावनी हंसी और कठोर आवाज के साथ दर्शकों की रूह कांपाने वाले अभिनेता आशुतोष राणा को हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक खलनायकों में गिना जाता है. लेकिन पर्दे के पीछे की उनकी सच्चाई बिल्कुल अलग है.
स्क्रीन पर डराने वाले इस कलाकार का असल जीवन बहुत ही शांत, विनम्र और आध्यात्मिक है. आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ. वे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे और शुरू में राजनीति में आने का सपना देखा था. वे कॉलेज के समय में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और इस दौरान थिएटर से भी जुड़े. थिएटर करते-करते उनका झुकाव राजनीति के बजाय अभिनय की ओर बढ़ने लगा. उन्होंने दिल्ली के मशहूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की ट्रेनिंग ली और यहीं से उनके सफर की शुरुआत हुई. टीवी से शुरू किया करियर 1995 में उन्होंने टीवी सीरियल ‘स्वाभिमान’ से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वे ‘फर्ज’, ‘साजिश’, ‘वारिस’ और ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ जैसे सीरियल्स में नजर आए. उन्होंने अपनी मेहनत और जुनून के कारण फिल्मों में अपनी जगह बनाई. दुश्मन से मिली पहचान आशुतोष राणा को पहली बड़ी पहचान 1998 में फिल्म ‘दुश्मन’ से मिली. तनुजा चंद्रा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने एक साइको किलर गोकुल पंडित का किरदार निभाया था. यह किरदार इतना डरावना था कि दर्शक सिनेमाघर से निकलने के बाद भी उसे नहीं भूल पाए. इसके अगले ही साल फिल्म ‘संघर्ष’ में लज्जा शंकर पांडे का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी पहचान को और मजबूत किया. लोगों का मानना है कि ‘संघर्ष’ के बाद हिंदी फिल्मों में विलेन का किरदार हमेशा के लिए बदल गया. इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट विलेन से नवाजा गया. आध्यात्मिक और विनम्र एक तरफ जहां पर्दे पर उनका चेहरा दर्शकों के दिलों में डर पैदा करता था, वहीं असल जिंदगी में वह बहुत ही आध्यात्मिक और विनम्र स्वभाव के हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे खुद को ध्यान, शांति और सीखने से जोड़कर रखते हैं. उनका मानना है कि एक अच्छा अभिनेता वही है जो भीतर से शांत और स्थिर हो. वे महादेव के भक्त हैं और रोज ध्यान करते हैं. साउथ में भी किया काम आशुतोष राणा ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में भी दमदार काम किया है. उन्होंने ‘राज’, ‘हासिल’, ‘आवरापन’, ‘मुल्क’, ‘सोनचिरैया’ और ‘पठान’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी. वे विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में मराठा योद्धा सरसेनापति हम्बीरराव मोहिते के किरदार में नजर आए. राइटर और विचार भी आशुतोष राणा सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक लेखक और विचारक भी हैं. उन्होंने ‘मौन मुस्कान की मार’ और ‘रामराज’ नामक दो किताबें लिखी हैं, जिनमें जीवन और समाज की गहरी बातें सरल भाषा में कही गई हैं. ‘रात में आओ, अगली सुबह बन जाओगी हीरोइन’, काम के बहाने एक्ट्रेस से हुई गंदी डिमांड, बोलीं- ‘हड़का देती अगर…’ आशुतोष राणा के अवॉर्ड्स आशुतोष राणा को अपने अभिनय के लिए स्क्रीन अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सहित कई सम्मान मिल चुके हैं. 2021 में उन्हें फिल्म ‘पगलैट’ में पिता के किरदार के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया.
आशुतोष राणा Bollywood Villain Hindi Cinema Actor Ashutosh Rana Biography Ashutosh Rana Movies Ashutosh Rana Awards Ashutosh Rana Writer
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लापता युवती को डॉक्टर ने मारा, कुत्ते के साथ दफनाया: क्लिनिक के पास दफना ऊपर से नमक डाला, घर वालों को करता ...In Part 2 of Madhya Pradesh Crime Files, the mystery deepens as police trace the last call of missing woman Bhanu to her former employer, Dr. Ashutosh Tripathi.
Read more »
हर्षित राणा इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ रुकेंगे: मैनेजमेंट ने इंग्लिश पिच को देखते हुए फैसला लिया; 20 जू...Harshit Rana will stay with Team India in England updates dainik bhaskar
Read more »
Happy Birthday Rahul Gandhi: पीएम मोदी ने इस खास अंदाज में राहुल गांधी को बोला हैप्पी बर्थडे, कही ये बातेंHappy Birthday Rahul Gandhi: पीएम मोदी ने इस खास अंदाज में राहुल गांधी को बोला हैप्पी बर्थडे, कही ये बातें PM Modi Wishes Rahul Gandhi Happy Birthday देश
Read more »
Dalai Lama Birthday: ‘मैं 30-40 साल और जीऊंगा’, अपने 90वें जन्मदिन पर बोले दलाई लामाDalai Lama Birthday: ‘मैं 30-40 साल और जीऊंगा’, 90वें जन्मदिन पर बोले दलाई लामा 90th Dalai Lama Birthday today देश
Read more »
PM Modi 75th Birthday: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखी यह बातPM Modi's 75th Birthday: Russian President Putin wished PM Modi on his birthday in a special way, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
Read more »
‘Unfair To Judge By One Episode’: Shashi Tharoor Defends LK Advani; Draws Parallel With Nehru, Indira GandhiHis comments came shortly after he extended birthday wishes to Advani, one of the founding figures of the Bharatiya Janata Party, on his 98th birthday.
Read more »
