Israel Attack Gaza: इजरायल की एक चूक के कारण गाजा में मासूम बच्चे बिना किसी गलती के मारे गए. इस मामले में IDF की तरफ से अपनी गलती मान ली गई है. उनका कहना है कि तकनीक की गलती के कारण गलत जगह पर बम गिरा. इजरायल ने खेद व्यक्त किया है.
नई दिल्ली. गाजा में इजरायल की बमबारी जारी है. इसी कड़ी में आज कुछ ऐसा हुआ कि खुद बेंजामिन नेतन्याहू के भी ‘हाथ-पांव’ फूल गए. इजरायल डिफेंस फोर्स को माफी तक मांगनी पड़ी. दरअसल, इजरायल हमले से बचने के लिए गाजा के लोग शरणार्थी कैंपों में रहने को मजबूर हैं.
आईडीएफ ने एक शरणार्थी कैंप पर ही बम गिरा दिया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में ज्यादारत बच्चे हैं. मामले ने तूल पकड़ा तो IDF ने गलती स्वीकार की. बयान जारी कर IDF ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल अपने लक्ष्य से कई मीटर दूर गिर गई. सेना ने गैर-लड़ाकों को हुए नुकसान पर खेद जताया और मामले की जांच की बात कही. पानी लेने गए थे बच्चे नुसेरात के अल-अवदा अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सक अहमद अबू सैफान ने रॉयटर्स को बताया कि हमले में छह बच्चों की मौत हुई. यह हमला उस जगह हुआ, जहां शरणार्थियों को पानी दिया जा रहा था. गाजा में पहले ही पानी की भारी किल्लत है. लोग पानी की भारी कमी के बीच प्लास्टिक के कंटेनरों में पानी भरने आए थे. गाजा में हाल के हफ्तों में ईंधन की कमी ने जल शोधन और स्वच्छता सुविधाओं को बंद कर दिया है, जिससे लोग ऐसे केंद्रों पर निर्भर हैं. तभी गाजा सिटी के एक व्यस्त बाजार में हुए एक अन्य हमले में 12 लोग मारे गए थे. अबतक 58 हजार फिलिस्तीनियों की मौत गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2023 में हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 58,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं. मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में 139 मौतें दर्ज कीं, हालांकि यह लड़ाकों और गैर-लड़ाकों में अंतर नहीं करता. हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में इजरायल के 1,200 लोग मारे गए थे और 251 बंधकों को गाजा ले जाया गया था. बंधकों में से 50 अभी भी वहां हैं, जिनमें से 20 के जीवित होने की संभावना है. गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान ने 20 लाख की आबादी को विस्थापित कर दिया है.
Israel Accept Mistakenly Killing Gaza Children Israel News Israel Gaza Attack Today Middle East World News इजरायल का गाजा में हमला गाजा न्यूज इजरायल ने मानी गाजा में बच्चों की हत्या की गलती मिडिल ईस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से किया अटैक, ईरान ने भी किया पलटवारइजरायली सेना ने इस्फ़हान के परमाणु संयंत्र पर हमला किया है. इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि इस्फ़हान स्थित परमाणु संयंत्र को आज निशाना बनाया गया. इजरायली सेना के अनुसार, ईरान द्वारा उनके खिलाफ और हमलों की संभावना बनी हुई है
Read more »
'...तो आग में जलेगा तेहरान', ईरान के हमले में तीन इजरायली की मौत; रक्षा मंत्री की खुली धमकीईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है जहाँ ईरान ने इजरायल पर जवाबी मिसाइल हमले किए हैं जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इजरायल ने पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर मिसाइलें दागी गईं तो तेहरान जल...
Read more »
'यह तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत', खतरनाक मोड़ पर पहुंचा इजरायल-ईरान का टकराव; खामेनेई ने भी दे दी चेतावनीडिजिटल डेस्क नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर मिसाइल से हमला किया जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई। इजरायल ने कड़ा जवाब देने की घोषणा की है। इजरायल के विदेश मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर मिसाइल अटैक नहीं रुके तो तेहरान जल...
Read more »
Israel-Iran War: ईरान ने इजरायल के अस्पताल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सामने आया वीडियोIsrael-Iran War: Iran fired a ballistic missile on Israeli hospital, video comes out । ईरान ने इजरायल के अस्पताल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सामने आता वीडियो
Read more »
ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद तेहरान में सरकार बदलेंगे ट्रंप, खामेनेई को हटाने के लिए दिया MIGA का नारा!अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। अमेरिका और इजरायल ने ईरान में हमलों को अपनी बड़ी सफलता रहा है।
Read more »
ओडिशा: पुरी में हुई भगदड़ पर सीएम मोहन चरण माझी ने मांगी माफ़ीओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने माफी मांगी है.
Read more »
