वो खुद कैसे जिएगा... 12 हजार की सैलेरी में बीवी ने मांग लिया 10 हजार गुजारा भत्ता, कोर्ट में जज ने जताई आपत्ति, Video वायरल

Judge Viral Video News

वो खुद कैसे जिएगा... 12 हजार की सैलेरी में बीवी ने मांग लिया 10 हजार गुजारा भत्ता, कोर्ट में जज ने जताई आपत्ति, Video वायरल
Alimony Case Debateगुजारा भत्ता मामलाViral Video
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

मूल रूप से कर्नाटक हाई कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शोनी कपूर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

कर्नाटक हाई कोर्ट के एक जज ने एक पत्नी द्वारा अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने के मामले में काफी आश्चर्य जताया. केस की सुनवाई के दौरान जज को जब पता चला कि 12,000 हजार रुपए टेक होम सैलरी वाला एक शख्स अपने बच्चे की देखभाल के लिए हर महीने 10 हजार रुपए का भुगतान कर रहा था.

जज ने इस फैक्ट पर अविश्वास जताया. अदालती कार्यवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, यूजर्स ने इस मुद्दे पर बहस छेड़ दी है.वह खुद कैसे रहेगा और जिएगा? यह नहीं हो सकतामूल रूप से कर्नाटक हाई कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शोनी कपूर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में जज कह रही हैं, “सबसे पहले, किसी व्यक्ति के 12,000 के वेतन से, अदालत भरण-पोषण के लिए 10,000 कैसे दे सकती है? वह खुद कैसे रहेगा और जिएगा? यह नहीं हो सकता.''इसके बाद जज ने गुजारा भत्ता मांगने वाली पत्नी के वकील से कहा, "नहीं. इस बात का सबूत कहां है कि अदालत इस नतीजे पर पहुंचेगी कि आप 10,000 रुपए महीने के हकदार हैं. आप हो सकते हैं, आपकी जरूरतें हैं. कोर्ट इसे समझ सकता है. लेकिन उस का क्या... जिस व्यक्ति को भुगतान करना है.''वायरल वीडियो में और क्या-क्या दिख रहा है?कार्यवाही के दौरान पत्नी के वकील ने गुजारा भत्ता की मांग करते हुए याचिका दायर करने की बात कही तो जज पहले ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई रकम के बारे में पूछती हैं. इस पर, वकील बताता है कि पत्नी को कुछ भी नहीं दिया जाता है, लेकिन बेटे के लिए हर महीने 10,000 रुपये देने का आदेश है. फिर जज मामले की डिटेल के बारे में पूछती हैं. इसी दौरान जज प्रतिवादी की कमाई के बारे में भी पूछती हैं.पत्नी के वकील ने जज को जवाब देते हुए कहा कि पति की सालाना सैलरी 62,000 रुपए है. हालांकि, पति के वकील ने साफ किया कि उनकी मंथली सीटीसी 18,000 रुपए है और टेक होम सैलरी 12,000 रुपए है. तब जज ने पूछा, "वह कैसे जिएगा?" वह यह भी कहती हैं कि अगर पति का वेतन बढ़ गया है तो पत्नी बच्चों की देखभाल में बढ़ोतरी के लिए अलग से आवेदन दायर कर सकती है.यहां देखें वायरल वीडियो: Husband earns ₹12,000 a month.He pays ₹10,000 as #Maintenance to wifeThe judge shocks how did the lower court granted such maintenance.The judge "How will be live?" pic.twitter.com/jO1gZnUXQ3— ShoneeKapoor August 31, 2024{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शंस, यूजर्स में छिड़ी बहसएक्स पर इस वीडियो को सात लाख से अधिक लोगों ने देखा और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं, हजारों ने लोगों ने इसे रिपोस्ट किया और इस पर कमेंट में अपनी राय रखी है. एक यूजर ने कमेंट में पूछा, “अगर कोई पति बेरोजगार हो जाता है तो फिर गुजारा भत्ता कैसे दिया जा सकता है? क्या अदालतें उस मामले पर विचार करती हैं?”दूसरे यूजर ने लिखा, ''भरण-पोषण रकम जमा होती रहेगी तो ब्याज भी देना होगा. यह ऐसा है जैसे उसने ईएमआई भुगतान में चूक कर दी हो या लोन पर चूक कर दी हो. हर चीज का बकाया भुगतान करना होगा.'' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "पति हमेशा गुजारा भत्ता देने के लिए उत्तरदायी क्यों होते हैं जबकि पत्नियां आजकल बहुत अधिक कमा सकती हैं." चौथे यूजर ने लिखा, “यह पागलपन है. माननीय न्यायाधीश कई अन्य मामलों में भी दोनों पक्षों के प्रति काफी निष्पक्ष रहे हैं. हालांकि, अनुचित मांगें की गईं.”ये Video भी देखें:  

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Alimony Case Debate गुजारा भत्ता मामला Viral Video Karnataka Viral News Trending News Viral Now

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जया बच्चन ने नाम में 'अमिताभ' शब्द जोड़ने पर जताई आपत्ति तो सभापति ने बताई नाम बदलने की प्रक्रियाजया बच्चन ने नाम में 'अमिताभ' शब्द जोड़ने पर जताई आपत्ति तो सभापति ने बताई नाम बदलने की प्रक्रियाजया बच्चन ने नाम में 'अमिताभ' शब्द जोड़ने पर जताई आपत्ति तो सभापति ने बताई नाम बदलने की प्रक्रिया
Read more »

10 हजार लागत में 80 हजार मुनाफा, कुंदरू की खेती ने किसान को बना दिया धनवान10 हजार लागत में 80 हजार मुनाफा, कुंदरू की खेती ने किसान को बना दिया धनवानकिसान रीजन सिंह ने Local 18 बताया कि उन्होंने मार्च में ही मचान विधि से अपने 10 कट्ठे खेत में खेती शुरू की थी. पिछले वर्ष भी इस सब्जी की खेती कर तकरीबन 80 हजार का मुनाफा कमाया था. इस बार भी अब तक 40 हजार तक की कमाई कर चुके हैं.
Read more »

Gujrat: पत्नी को हर हाल में देना पड़ेगा गुजारा भत्ता, नहीं चलेगी कोई भी बहानेबाजीGujrat: पत्नी को हर हाल में देना पड़ेगा गुजारा भत्ता, नहीं चलेगी कोई भी बहानेबाजीGujrat High Court On alimony: हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ता पर सुनवाई करते हुए कहा कि पति को अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने ही होगा, इसमें कोई भी बहानेबाजी नहीं चलेगी.
Read more »

कश्मीर में 'तिरंगा' रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लियाकश्मीर में 'तिरंगा' रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लियाकश्मीर में 'तिरंगा' रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया
Read more »

असम में अग्निवीर भर्ती अभियान में 25 हजार युवाओं ने ल‍िया भाग : सेनाअसम में अग्निवीर भर्ती अभियान में 25 हजार युवाओं ने ल‍िया भाग : सेनाअसम में अग्निवीर भर्ती अभियान में 25 हजार युवाओं ने ल‍िया भाग : सेना
Read more »

पीएम मोदी राजस्थान दौरे पर: जोधपुर हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल, जानिए डिटेलपीएम मोदी राजस्थान दौरे पर: जोधपुर हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल, जानिए डिटेलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर में राजस्थान हाई कोर्ट की स्थापना की प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लिया और हाई कोर्ट म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश डॉ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:26:26