पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट से नाम हटाए जाने वाले वोटर्स के लिए चुनाव आयोग ने एक पोर्टल शुरु किया है। लेकिन चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऑफलाइन आवेदन कैसे करना है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ वोटर्स के लिए चुनाव आयोग ने रविवार को एक पोर्टल शुरु किया है। लेकिन चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऑफलाइन आवेदन कैसे करना है। चुनाव अधिकारियों ने माना कि इस कमी के कारण बड़ी संख्या में ऐसे लोग अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। सुनवाई के लिए 19 न्यायिक ट्रिब्यूनल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इन अपीलों की सुनवाई के लिए 19 न्यायिक ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। सभी सप्लीमेंट्री लिस्ट के साथ एक नोट लगा है जिसमें कहा गया है कि अपीलें दो हफ्ते के अंदर दायर करनी होंगी, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह तारीख किस दिन से गिनी जाएगी। चुनाव आयोग के एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अपीलें डीएम, एसडीएम या एसडीओ के दफ्तरों में ऑफलाइन भी दायर की जा सकती हैं, जो उन्हें जितनी जल्दी हो सके अपलोड कर देंगे। चुनाव आयोग के इस नोटिफिकेशन में न तो कोई समय-सीमा बताई गई है और न ही प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी दी गई है। इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि ऑफलाइन आने वाली अपीलों को कौन से दफ्तर संभालेंगे।बीएलओ के पास गुजारिशों की बाढ़ बीएलओ के पास सवालों और मदद की गुजारिशों की बाढ़ आ गई है। जोरासांको के एक बीएलओ बप्पादित्य गुहा ने बताया कि मुझे वोटरों के कई फोन आए, जो जानना चाहते थे कि अपील कैसे करें। उन्होंने कहा कि मुझे दिए गए 'पार्ट' में से 46 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का पालन किया और बीएलओ ऐप पर वोटरों के दस्तावेज अपलोड किए। उन्होंने कहा कि हम वोटरों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि वोटर्स ने हम पर भरोसा किया और हमें अपने दस्तावेज दिए।चुनाव आयोग की चौथी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी चुनाव आयोग ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की, जिसमें उन लगभग 60 लाख नामों में से करीब 2 लाख नाम शामिल हैं, जो न्यायिक जांच के दायरे में थे। न्यायिक अधिकारियों द्वारा निपटाए गए 40 लाख मामलों में से लगभग 18 लाख मामले खारिज कर दिए गए हैं।.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ वोटर्स के लिए चुनाव आयोग ने रविवार को एक पोर्टल शुरु किया है। लेकिन चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऑफलाइन आवेदन कैसे करना है। चुनाव अधिकारियों ने माना कि इस कमी के कारण बड़ी संख्या में ऐसे लोग अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। सुनवाई के लिए 19 न्यायिक ट्रिब्यूनल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इन अपीलों की सुनवाई के लिए 19 न्यायिक ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। सभी सप्लीमेंट्री लिस्ट के साथ एक नोट लगा है जिसमें कहा गया है कि अपीलें दो हफ्ते के अंदर दायर करनी होंगी, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह तारीख किस दिन से गिनी जाएगी। चुनाव आयोग के एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अपीलें डीएम, एसडीएम या एसडीओ के दफ्तरों में ऑफलाइन भी दायर की जा सकती हैं, जो उन्हें जितनी जल्दी हो सके अपलोड कर देंगे। चुनाव आयोग के इस नोटिफिकेशन में न तो कोई समय-सीमा बताई गई है और न ही प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी दी गई है। इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि ऑफलाइन आने वाली अपीलों को कौन से दफ्तर संभालेंगे।बीएलओ के पास गुजारिशों की बाढ़ बीएलओ के पास सवालों और मदद की गुजारिशों की बाढ़ आ गई है। जोरासांको के एक बीएलओ बप्पादित्य गुहा ने बताया कि मुझे वोटरों के कई फोन आए, जो जानना चाहते थे कि अपील कैसे करें। उन्होंने कहा कि मुझे दिए गए 'पार्ट' में से 46 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का पालन किया और बीएलओ ऐप पर वोटरों के दस्तावेज अपलोड किए। उन्होंने कहा कि हम वोटरों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि वोटर्स ने हम पर भरोसा किया और हमें अपने दस्तावेज दिए।चुनाव आयोग की चौथी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी चुनाव आयोग ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की, जिसमें उन लगभग 60 लाख नामों में से करीब 2 लाख नाम शामिल हैं, जो न्यायिक जांच के दायरे में थे। न्यायिक अधिकारियों द्वारा निपटाए गए 40 लाख मामलों में से लगभग 18 लाख मामले खारिज कर दिए गए हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का पोर्टल कोलकाता न्यूज अपडेट Sir In West Bengal West Bengal Assembly Elections Supplementary List In Bengal Election Commission Portal For Voters Kolkata News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chandra Gochar: अप्रैल में 19 बार नक्षत्र बदलेंगे चंद्रमा, 7 राशियों को मिलेगा बेशुमार फायदाChandra Gochar: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और रोजमर्रा के फैसलों का कारक माना जाता है. चंद्रमा का नक्षत्र बदलना एक सामान्य घटना है, लेकिन इसका असर व्यक्ति के मूड, सोच और जीवन पर पड़ता है.
Read more »
Dhurandhar 2 Box Office: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही 'धुरंधर 2', 10 दिनों का कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई Dhurandhar 2 हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रह रही हैं। पढ़ें 10 वें दिन का कलेक्शन।
Read more »
धनबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी करने के आरोप में 19 अरेस्ट, सड़क पर कराया गया परेडRam Navami procession in Dhanbad disrupted- धनबाद जिले में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान पथराव की घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शहर में परेड कराया गया।
Read more »
बरेली में विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने पर ठेकेदारों और अभियंताओं पर कार्रवाईबरेली नगर आयुक्त संजीव कुमार ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों और अभियंताओं पर सख्त कार्रवाई की है। 19 मार्च को लैब में फेल हुए नमूनों के आधार पर सात ठेकेदारों पर 33 लाख का जुर्माना लगाया गया और संबंधित अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया।
Read more »
Dhurandhar 2: 800 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर 'धुरंधर 2', दसवें दिन मिला वीकएंड का फायदा, जानें टोटल कलेक्शन19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म &39;धुरंधर 2&39; हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। दूसरे शनिवार को फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। शुक्रवार को कमाई घटने
Read more »
गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों का बढ़ा पहरा, फिर भी 28 दिन में 19 मरीज बेड से गायबगाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ने के बावजूद मार्च में 19 मरीज इमरजेंसी वार्ड से फरार हो गए। मरीज पेट दर्द का बहाना कर भर्ती होते हैं और प्राथमिक उपचार के बाद गायब हो जाते हैं।
Read more »
