वॉर्नर-बेयरस्‍टो की जोड़ी ने बढ़ाई हैदराबाद की टेंशन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान– News18 हिंदी

United States News News

वॉर्नर-बेयरस्‍टो की जोड़ी ने बढ़ाई हैदराबाद की टेंशन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines

IPL2019 वॉर्नर-बेयरस्‍टो की जोड़ी ने बढ़ाई हैदराबाद की टेंशन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सनराइजर्स हैदराबाद टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में 9 मैचों में पांच जीत के साथ प्‍वाइंट टेबल में चौथे स्‍थान पर है. अभी इस टूर्नामेंट में उसे पांच लीग मैच और खेलने हैं, लिहाजा उसका प्‍ले-ऑफ में पहुंचना तकरीबन पक्‍का लग रहा है.

हालांकि इस टीम ने अब तक जो पांच जीत हासिल की है, उनमें डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्‍टो की जोड़ी का खास योगदान रहा है. इस जोड़ी ने आईपीएल 12 में चार बार 100 प्‍लस रन तो तीन बार 50 प्‍लस की साझेदारियां की हैं और यही बात विरोधी टीमों में खौफ पैदा करने के लिए काफी है. यकीनन यह दोनों टीम की असली ताकत हैं और यही इस टीम की सबसे बड़ी कमजोरी भी है. आखिर ये खिलाड़ी वर्ल्‍ड कप की तैयारी के लिए मई के पहले सप्‍ताह में स्‍वदेश लौट जाएंगे तब टीम का क्‍या होगा?इस सीजन में डेविड वॉर्नर ने 9 पारियों में 73.85 के औसत और 148.56 के स्‍ट्राइक रेट से 517 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और छह अर्धशतक लगे हैं. अगर बेयरस्‍टो की बात करें तो उन्‍होंने 9 मैचों में 63.57 के औसत और 158.36 के स्‍ट्राइक रेट से 445 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. इस सीजन में हैदराबाद के लिए बल्‍ले से 1349 रन बने हैं, जिसमें से 71 प्रतिशत रन वॉर्नर और बेयरस्‍टो की जोड़ी ने बनाए हैं. यानि इस जोड़ी ने 962 रन जोड़े हैं और बाकी बल्‍लेबाजों ने सिर्फ 387 रन बनाए हैं. यही नहीं, अब तक दोनों ने 9 मैच खेले हैं और सिर्फ एक बार असफल रहे हैं. जबकि इस जोड़ी ने केकेआर के खिलाफ पावर-प्‍ले में 72 रन जोड़े थे, जो कि मौजूदा सीजन में रिकॉर्ड है. इस दौरान दोनों ने पांच चौके और इतने ही छक्‍के लगाए थे. लेकिन असली सवाल मुद्दा ये कि जब ये खिलाड़ी 1 मई के बाद आईपीएल छोड़कर अपने अपने देश चले जाएंगे तो सनराइजर्स हैदराबाद टीम इनकी भरपाई कैसे करेगी. जबकि प्‍ले-ऑफ में एक चूक भी उसे टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए काफी है.सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 12 में पहला मैच केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेला और पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 118 रन जोड़ डाले. डेविड वॉर्नर और बेयरस्‍टो के दम पर टीम ने 181 रन बनाए, लेकिन हार मिली. दूसरे मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने इस जोड़ी का तूफान झेला. हैदराबाद में खेले गए इस मैच में 199 रन का लक्ष्‍य लेकर उतरी सनराइजर्स को वॉर्नर और बेयरस्‍टो ने 9.4 ओवर में 110 रन की शुरुआत दी थी. वॉर्नर ने 69 तो बेयरस्‍टो ने 45 रन बनाए और टीम को मिली पांच विकेट की जीत. लेकिन सीजन का तीसरा मैच आईपीएल के लिए खास रहा. आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद में दोनों के बीच 16.2 ओवर में 181 रन की साझेदारी हुई. जबकि वॉर्नर के 100 नाबाद और बेयरस्‍टो के 114 रन के सहारे टीम ने 231/2 का स्‍कोर बनाया और टीम को मिली 118 रन की जीत. इसके बाद दिल्‍ली के खिलाफ 6.5 ओवर में 64 रन जोड़ने के बाद मुंबई के खिलाफ यह जोड़ी सिर्फ 33 रन जोड़ सकी और टीम मैच हार गई. इसके बाद मोहाली में भी यह जोड़ी 1.4 ओवर में सात रन बनाकर टूट गई. हालांकि वॉर्नर नाबाद 70 रन की पारी खेलकर अपना दम दिखाया. पंजाब ने जीत हासिल की. दिल्‍ली के खिलाफ हैदराबाद में एक बार फिर वॉर्नर और बेयरस्‍टो ने 9.5 ओवर में 72 रन जोड़कर दम दिखाया. वॉर्नर ने 51 तो बेयरस्‍टो ने 41 रन बनाए और टीम को 39 रन से हार मिली. चेन्‍नई के खिलाफ 5.4 ओवर में 66 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई तो केकेआर के खिलाफ 12.2 ओवर में 131 रन जोड़कर इस जोड़ी ने चौथी बार इस सीजन में पहले विकेट के लिए 100 से ज्‍यादा रन की साझेदारी कर दम दिखाया. हालात ऐसे बने कि हैदराबाद ने 30 गेंद रहते हुए बाजी मार ली.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीLIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीराजनीति में आने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्रा - अब तक कोई योजना नहीं. मेरी अभी राजनीति में शामिल होने की कोई इच्छा नहीं LokSabhaElections2019
Read more »

हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला की 3.68 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाईहरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला की 3.68 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाईधनशोधन का यह मामला कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के लिए चौटाला, उनके पुत्रों अजय चौटाला और अभय चौटाला तथा अन्य के खिलाफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो की प्राथमिकी के आधार पर है।
Read more »

प्रकाश आंबेडकर + असदुद्दीन ओवैसी : महाराष्‍ट्र में 'वीरू-जय' की यह जोड़ी क्‍या होगी कामयाब...प्रकाश आंबेडकर + असदुद्दीन ओवैसी : महाराष्‍ट्र में 'वीरू-जय' की यह जोड़ी क्‍या होगी कामयाब...कुछ दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी और प्रकाश आंबेडकर एक साथ एक रैली में दिखे. पश्चिम महाराष्‍ट्र के शोलापुर में आयोजित एक रैली में ओवैसी ने अपने नए सहयोगी का जोरदार अभिवादन किया, जिससे वहां जुटे आंबेडकर की नई पार्टी के करीब 25000 कार्यकर्ता जोश से भर उठे.
Read more »

वॉर्नर, स्मिथ की वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराना कितना मुश्किलवॉर्नर, स्मिथ की वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराना कितना मुश्किलविश्व कप 2019: वॉर्नर, स्मिथ की वापसी के बाद विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना कितना मुश्किल होगा
Read more »

Lok Sabha Chunav 2019 Voting: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 2nd Phase Polling - दूसरे चरण की वोटिंग के लिए राहुल गांधी ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लोगों से 'न्याय' के लिए वोट करने की अपील की। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा सकता है क्योंकि न्याय कांग्रेस की योजना का नामLok Sabha Chunav 2019 Voting: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 2nd Phase Polling - दूसरे चरण की वोटिंग के लिए राहुल गांधी ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लोगों से 'न्याय' के लिए वोट करने की अपील की। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा सकता है क्योंकि न्याय कांग्रेस की योजना का नामलोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। कश्मीर से कन्याकुमारी की 95 सीटों पर हो रहे वोटिंग में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा। 11 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में हो रहे इस मतदान में 1600 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु के वेल्लौर में चुनाव आयोग ने वोटिंग रद्द कर दी है वहीं, त्रिपुरा पूर्व सीट पर अब तीसरे चरण में वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी। लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें...
Read more »

Lok Sabha Chunav 2019 Voting: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 2nd Phase Polling - चेन्नै: डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने वोट डाला। बता दें कि तमिलनाडु की 38 सीटों पर वोटिंग है।Lok Sabha Chunav 2019 Voting: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 2nd Phase Polling - चेन्नै: डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने वोट डाला। बता दें कि तमिलनाडु की 38 सीटों पर वोटिंग है।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। कश्मीर से कन्याकुमारी की 95 सीटों पर हो रहे वोटिंग में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा। 11 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में हो रहे इस मतदान में 1600 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु के वेल्लौर में चुनाव आयोग ने वोटिंग रद्द कर दी है वहीं, त्रिपुरा पूर्व सीट पर अब तीसरे चरण में वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी। लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें...
Read more »

Lok Sabha Election Voting Live: श्रीनगर में 1 बजे तक 2.3% वोटिंग, बंगाल में बूथ कैप्चरिंग को लेकर हिंसा– News18 हिंदीLok Sabha Election Voting Live: श्रीनगर में 1 बजे तक 2.3% वोटिंग, बंगाल में बूथ कैप्चरिंग को लेकर हिंसा– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019 Voting Live updates for Second phase of polling 97 Seats across 13 States and UT Set To Vote today Search All Candidates Here. Lok Sabha Elections 2019 दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है.. Voters in Assam, Bihar, Chhattisgarh, Jammu and Kashmir, Karnataka, Maharashtra, Manipur, Odisha, Tamil Nadu, Tripura, Uttar Pradesh, West Bengal, and Puducherry will exercise their franchise.
Read more »

इन 3 खिलाड़ि‍यों के बीच IPL में चल रही है गजब की 'जंग'– News18 हिंदीइन 3 खिलाड़ि‍यों के बीच IPL में चल रही है गजब की 'जंग'– News18 हिंदीआईपीएल के मौजूदा सीजन में ऑरेंज कैप की रेस को वॉर्नर, राहुल और बेयरस्‍टो ने रोचक बना दिया है.
Read more »

KKR vs SRH Live Score, IPL 2019 Live Cricket Score: वॉर्नर-बेयरस्टो ने 28-28 गेंदों में ठोका अर्धशतक, लगा चुके हैं 7 छक्के– News18 हिंदीKKR vs SRH Live Score, IPL 2019 Live Cricket Score: वॉर्नर-बेयरस्टो ने 28-28 गेंदों में ठोका अर्धशतक, लगा चुके हैं 7 छक्के– News18 हिंदीKKR vs SRH Live Score, IPL 2019 Live Cricket Score: हैदराबाद ने टॉस जीता, कोलकाता की पहले बल्लेबाजी
Read more »



Render Time: 2026-04-04 02:15:38