विराट कोहली इस वक्त कमाल की फॉर्म में हैं। अगले मैच में अगर विराट कोहली का बल्ला चला तो वो कई दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे।
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने से बस एक बड़ी पारी दूर हैं। वे बुधवार को राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उतरेंगे। अगर वे इस मैच में भी 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 बार 50+ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों की सूची में सबसे ऊपर ले जाएगी।तगड़ी फॉर्म में हैं विराट कोहली कोहली का यह शानदार फॉर्म पिछले कुछ समय से जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी वनडे से यह सिलसिला शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में हुए पहले वनडे में 93 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्का लगाया था। उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ऊपर रहा था।कई दिग्गजों के बराबर पहुंचे कोहलीवनडे में लगातार 5 बार 50+ स्कोर बनाने के मामले में कोहली अब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बराबर पहुंच गए हैं। राजकोट में अगर वे अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वे लगातार 6 बार 50+ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो पाकिस्तान के जावेद मियांदाद 9 लगातार 50+ स्कोर के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद इमाम-उल-हक 7 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, केन विलियमसन, शाई होप, बाबर आजम, पॉल स्टर्लिंग, रॉस टेलर और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी 6 लगातार 50+ स्कोर का कारनामा कर चुके हैं।खूब बोल रहा कोहली का बल्लापिछले 5 वनडे मैचों में कोहली का बल्ला खूब चला है। उन्होंने 469 रन बनाए हैं, जिनका औसत 156.
33 रहा है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। अगर विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेली गई उनकी दो पारियों को भी जोड़ दिया जाए, तो लिस्ट ए क्रिकेट में उनके लगातार 7 अर्धशतक से ज्यादा के स्कोर हो जाते हैं। इन सात पारियों में उन्होंने 677 रन बनाए हैं, जिनका औसत 135.4 रहा है। इसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।
Ind Vs Nz India Vs New Zealand Rohit Sharma Ajinkya Rahane Sachin Tendulkar विराट कोहली भारत बनाम न्यूजीलैंड
