विराट कोहली के लिए भारत को तीसरा विश्व कप जिताना कितना मुश्किल

United States News News

विराट कोहली के लिए भारत को तीसरा विश्व कप जिताना कितना मुश्किल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

विराट कोहली के लिए भारत को तीसरा क्रिकेट विश्व कप जिताना कितना मुश्किल या आसान?

तारीख़ पांच जून 2019. ये वो दिन है जब भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2019 का अपना सफ़र शुरू करेगी. पहला मैच दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ साउथैंप्टन में खेला जाएगा. भारतीय टीम के फै़ंस को सिवाए ट्रॉफ़ी के किसी चीज़ से ख़ुशी नहीं मिलेगी.

टीम पर उनका ये भरोसा और जीत की बेक़रारी की वजह भी है- वो वजह जिसे दुनिया विराट कोहली के नाम से जानती है. दुनिया के नंबर एक टेस्ट बैट्समैन, नंबर एक वनडे बैट्समैन और नंबर एक टी-20 बैट्समैन हैं विराट कोहली. उनकी ऐसी तारीफ़ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने की जब भारत ने 2017 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे में 351 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था. अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबैसेडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ़ ने कहा कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर खिलाड़ी हैं, शायद ऑल टाइम बेस्ट! इसी बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान पर करोड़ों फ़ैंस की उम्मीद टिकी है कि एक बार फिर वर्ल्ड कप भारत का होगा.ऐसी लागी लगन विराट कोहली का जन्म दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ. पिता प्रेम कोहली का सपना था कि विराट एक बड़ा क्रिकेटर बनें और भारत के लिए खेलें. उन्होंने विराट का एडमिशन दिल्ली में कोच राजकुमार शर्मा की एकेडेमी में करवा दिया. विराट की लगन और कोच की मेहनत उन्हें सफलता की सीढ़ियां चढ़ाती गई और वक़्त आने पर विराट को दिल्ली की रणजी टीम में भी जगह मिल गई. फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने मानों रातों-रात विराट को एक युवा खिलाड़ी से एक परिपक्व क्रिकेटर बना दिया. दिल्ली का रणजी मैच कर्नाटक के साथ खेला जा रहा था. दिल्ली की टीम की हालत ख़राब थी और मैच बचाना मुश्किल लग रहा था. विपक्षी टीम के 446 रन के जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 103 रन पर दिन खत्म किया. विराट 40 पर नॉट आउट खेल रहे थे. लेकिन घर पर हालात ठीक नहीं थे. दरअसल पिता प्रेम कोहली कुछ दिनों से बिस्तर पर थे और उस रात उनका निधन हो गया. कोच राजकुमार शर्मा ने हमें 'विराट कोहली- द मेकिंग ऑफ़ ए चैंपियन' लिखते वक़्त इंटरव्यू में बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया में थे जब उनके पास विराट का फ़ोन आया. उन्होंने कहा,"फोन पर विराट रो रहा था. उसने बताया कि ऐसा हो गया है और उसे क्या करना चाहिए. मैंने पूछा तुम क्या चाहते हो तो उसने कहा वो खेलना चाहता है. मेरा जवाब था ऐसा ही करो. कुछ घंटों बाद विराट का फिर फ़ोन आया और वो फिर रो रहा था. उसने कहा कि अंपायर ने उसे ग़लत आउट दे दिया है." विराट ने दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पुनीत बिष्ट के साथ बड़ी साझेदारी निभाई और दिल्ली को मुश्किल स्थिति से निकाल दिया. वो भी उस सुबह जब बीती रात उनके पिता, मेंटर और गाइड नहीं रहे थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अफरीदी ने सचिन और धोनी को क्यों नहीं दी अपनी वर्ल्ड कप टीम में जगह, जानिए कारणअफरीदी ने सचिन और धोनी को क्यों नहीं दी अपनी वर्ल्ड कप टीम में जगह, जानिए कारणपाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपनी सर्वकालीन टीम में दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को अपनी सर्वकालीन विश्व कप टीम में जगह नहीं दी है। उन्‍होंने इस टीम में भारत से सिर्फ विराट कोहली को शामिल किया है।
Read more »

लोकसभा चुनाव: विराट कोहली ने लिया वोटिंग में हिस्सा, गुरुग्राम में सवेरे पहुंचकर किया मतदानलोकसभा चुनाव: विराट कोहली ने लिया वोटिंग में हिस्सा, गुरुग्राम में सवेरे पहुंचकर किया मतदानआईपीएल सीजन 12 से आरसीबी के बाहर होने के बाद वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे विराट कोहली ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपने वोट का इस्तेमाल किया. कोहली के साथ उनके भाई भी मौजूद रहे.
Read more »

#VoteKaro दिल्ली में विराट कोहली ने डाला वोट, भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदान#VoteKaro दिल्ली में विराट कोहली ने डाला वोट, भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदानलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को यूपी की 14 सीटों सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 543 सदस्यीय
Read more »

Lok Sabha Elections 2019: विराट कोहली ने सुबह-सुबह ही लाइन में लगकर किया मतदानLok Sabha Elections 2019: विराट कोहली ने सुबह-सुबह ही लाइन में लगकर किया मतदानLokSabhaElections2019: विराट कोहली ने सुबह-सुबह ही लाइन में लग कर किया मतदान VotingRound6 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

विराट कोहली ने किया मतदान, वोट देने के बाद मतदाताओं से की यह अपीलविराट कोहली ने किया मतदान, वोट देने के बाद मतदाताओं से की यह अपीलटीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मतदान केंद्र जाकर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
Read more »

टीम इंडिया से कहीं ज्यादा फिट है वर्ल्ड कप खेलने वाली PAK क्रिकेट टीम - Sports AajTakटीम इंडिया से कहीं ज्यादा फिट है वर्ल्ड कप खेलने वाली PAK क्रिकेट टीम - Sports AajTakइंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया को सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है. टीम
Read more »

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के भरोसे नहीं खेलेगी टीम इंडिया, ये है वजह!– News18 हिंदीवर्ल्ड कप में विराट कोहली के भरोसे नहीं खेलेगी टीम इंडिया, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन खत्म हो गया है, मुंबई इंडियंस चैंपियन बन चुकी है. अब पूरे देश की नजर होगी वर्ल्ड कप पर, जिसका आगाज 30 मई से इंग्लैंड में हो रहा है. वैसे तो भारत के पास वर्ल्ड कप के लिए कई मैच विनर खिलाड़ी हैं लेकिन इसमें सबसे बड़ा नाम विराट कोहली हैं. हालांकि आईपीएल खत्म होते-होते अब ये साफ हो गया है कि इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया विराट कोहली के भरोसे नहीं खेलने वाली. इस टीम का हर खिलाड़ी रंग में है और अपने दम पर मैच जिताने का दम रखता है.
Read more »

विराट कोहली को मिला बेस्‍ट बल्‍लेबाज का खिताब, जसप्रीत बुमराह बने सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजविराट कोहली को मिला बेस्‍ट बल्‍लेबाज का खिताब, जसप्रीत बुमराह बने सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ‘सिऐट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) इंटरनेशनल’ अवॉर्ड 2019 में साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया. हालांकि सोमवार को यहां हुए शानदार कार्यक्रम में भारतीय कप्तान अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:02:56