विनय चौबे से ACB ने पूछे तीखे सवाल, बिना बताए विदेश यात्राओं और निवेश पर घिरे अधिकारी

Vinay Choubey News

विनय चौबे से ACB ने पूछे तीखे सवाल, बिना बताए विदेश यात्राओं और निवेश पर घिरे अधिकारी
IAS CorruptionDisproportionate AssetsACB Investigation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 53%

झारखंड के निलंबित आईएएस विनय चौबे को आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने चार दिन की रिमांड पर लिया है। उनसे नोएडा, पटना, रांची में संपत्तियों, निवेश और बिना बताए की गई विदेश यात्राओं पर गहन पूछताछ की गई। चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौजूदगी में दस्तावेजों का सत्यापन हुआ। एसीबी शेल कंपनियों और रिश्तेदारों के माध्यम से हुए निवेश की भी जांच कर रही है।...

जागरण राज्य ब्यूरो, रांची। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में घिरे झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने विनय चौबे को चार दिनों की रिमांड पर ले लिया। रिमांड मिलने के तुरंत बाद उन्हें एसीबी मुख्यालय लाया गया। जहां अनुसंधानकर्ता ने उनकी चल-अचल संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों पर कड़ी पूछताछ की। CA की मौजूदगी में दस्तावेजों का सत्यापन पूछताछ के दौरान विनय चौबे के चार्टर्ड अकाउंटेंट उपेंद्र शर्मा और धनंजय कुमार भी मौजूद रहे। एसीबी के जांच अधिकारियों ने इन विशेषज्ञों की मदद से चौबे के पास उपलब्ध दस्तावेजों और उनकी घोषित आय के बीच के अंतर का सत्यापन कराया। सूत्रों के अनुसार, विनय चौबे से नोएडा, पटना और रांची में खरीदी गई अचल संपत्तियों के बारे में विस्तार से पूछा गया। इन खरीदारी के लिए धन के स्रोतों की जानकारी मांगी गई। बिना सूचना विदेश यात्राओं पर घेरा पूछताछ का एक मुख्य केंद्र विनय चौबे की विदेश यात्राएं रहीं। एसीबी की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि चौबे ने कुल 12 विदेश यात्राएं की थीं, जबकि नियमानुसार लोक सेवक को प्रत्येक यात्रा की सूचना सरकार को देनी अनिवार्य है। चौबे ने सरकार के साथ केवल 10 यात्राओं की जानकारी साझा की थी । वर्ष 2010 में अमेरिका और हांगकांग तथा वर्ष 2015 में अमेरिका और जर्मनी की यात्रा की जानकारी सरकार से छिपाई गई। जब इस संबंध में उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और केवल इतना कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि सूचना साझा की गई थी या नहीं। रिश्तेदारों और शेल कंपनियों के जरिए निवेश का आरोप एसीबी द्वारा 24 नवंबर 2025 को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, विनय चौबे पर अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये की काली कमाई करने का आरोप है। इस धन को उन्होंने न केवल अपने नाम पर, बल्कि अपनी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर एसएन त्रिवेदी, साले और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर निवेश किया। इसके अलावा, एसीबी को उनके सहयोगी विनय सिंह की ऑटोमोबाइल कंपनी और कुछ शेल कंपनियों के माध्यम से काले धन को सफेद करने के प्रमाण मिले हैं। एसीबी फिलहाल इन शेल कंपनियों के ट्रांजेक्शन खंगाल रही है। सोमवार तक जारी रहेगी रिमांड न्यायालय के आदेशानुसार, विनय चौबे सोमवार तक एसीबी की रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान एसीबी की टीम उन कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी कि किस प्रकार भ्रष्टाचार की राशि को अलग-अलग निवेश माध्यमों में खपाया गया। इस मामले में चौबे के साथ नामजद अन्य आरोपितों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।.

जागरण राज्य ब्यूरो, रांची। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में घिरे झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने विनय चौबे को चार दिनों की रिमांड पर ले लिया। रिमांड मिलने के तुरंत बाद उन्हें एसीबी मुख्यालय लाया गया। जहां अनुसंधानकर्ता ने उनकी चल-अचल संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों पर कड़ी पूछताछ की। CA की मौजूदगी में दस्तावेजों का सत्यापन पूछताछ के दौरान विनय चौबे के चार्टर्ड अकाउंटेंट उपेंद्र शर्मा और धनंजय कुमार भी मौजूद रहे। एसीबी के जांच अधिकारियों ने इन विशेषज्ञों की मदद से चौबे के पास उपलब्ध दस्तावेजों और उनकी घोषित आय के बीच के अंतर का सत्यापन कराया। सूत्रों के अनुसार, विनय चौबे से नोएडा, पटना और रांची में खरीदी गई अचल संपत्तियों के बारे में विस्तार से पूछा गया। इन खरीदारी के लिए धन के स्रोतों की जानकारी मांगी गई। बिना सूचना विदेश यात्राओं पर घेरा पूछताछ का एक मुख्य केंद्र विनय चौबे की विदेश यात्राएं रहीं। एसीबी की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि चौबे ने कुल 12 विदेश यात्राएं की थीं, जबकि नियमानुसार लोक सेवक को प्रत्येक यात्रा की सूचना सरकार को देनी अनिवार्य है। चौबे ने सरकार के साथ केवल 10 यात्राओं की जानकारी साझा की थी । वर्ष 2010 में अमेरिका और हांगकांग तथा वर्ष 2015 में अमेरिका और जर्मनी की यात्रा की जानकारी सरकार से छिपाई गई। जब इस संबंध में उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और केवल इतना कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि सूचना साझा की गई थी या नहीं। रिश्तेदारों और शेल कंपनियों के जरिए निवेश का आरोप एसीबी द्वारा 24 नवंबर 2025 को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, विनय चौबे पर अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये की काली कमाई करने का आरोप है। इस धन को उन्होंने न केवल अपने नाम पर, बल्कि अपनी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर एसएन त्रिवेदी, साले और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर निवेश किया। इसके अलावा, एसीबी को उनके सहयोगी विनय सिंह की ऑटोमोबाइल कंपनी और कुछ शेल कंपनियों के माध्यम से काले धन को सफेद करने के प्रमाण मिले हैं। एसीबी फिलहाल इन शेल कंपनियों के ट्रांजेक्शन खंगाल रही है। सोमवार तक जारी रहेगी रिमांड न्यायालय के आदेशानुसार, विनय चौबे सोमवार तक एसीबी की रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान एसीबी की टीम उन कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी कि किस प्रकार भ्रष्टाचार की राशि को अलग-अलग निवेश माध्यमों में खपाया गया। इस मामले में चौबे के साथ नामजद अन्य आरोपितों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

IAS Corruption Disproportionate Assets ACB Investigation Jharkhand Ranchi Undeclared Foreign Trips Shell Companies Black Money Public Servant Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ACB raids in Kashmir: कश्मीर में 7 जगहों पर ACB की छापेमारी, 2 सरकारी अधिकारियों को दबोचा, हैरान करती है वजह!ACB raids in Kashmir: कश्मीर में 7 जगहों पर ACB की छापेमारी, 2 सरकारी अधिकारियों को दबोचा, हैरान करती है वजह!ACB raids in Kashmir: ACB raids 7 places in Kashmir, Books 2 government officials know reason कश्मीर में 7 जगहों पर ACB की छापेमारी, 2 सरकारी अधिकारियों को दबोचा
Read more »

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल पर बीजेपी का हमला, ACB की जांचदिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल पर बीजेपी का हमला, ACB की जांचदिल्ली चुनाव के परिणाम आने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है. इस दौरान राजधानी में सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी ने केजरीवाल के आरोपों को लेकर ACB को शिकायत की है. ACB की टीम केजरीवाल के घर पहुंच गई है. वहीं AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि ACB की टीम उनसे पूछताछ के लिए आए, इससे पहले मैं खुद ACB दफ्तर जाऊंगा.
Read more »

Rajasthan: पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, 17 प्लॉट और 50 लाख नकद बरामदRajasthan: पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, 17 प्लॉट और 50 लाख नकद बरामदACB raids against PWD Engineer Deepak Kumar Mittal seizes 17 plot of crore and 50 Lakh cash in Rajasthan पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के ठिकानों पर ACB की छापेमारी राज्य | राजस्थान
Read more »

राजस्थान: रजिस्ट्री के नाम पर मांगी रिश्वत, कोटा में ACB ने तहसीलदार और गार्ड की खोल दी परतेंराजस्थान: रजिस्ट्री के नाम पर मांगी रिश्वत, कोटा में ACB ने तहसीलदार और गार्ड की खोल दी परतेंACB Trap Rajasthan: कोटा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने चेचट के तहसीलदार भरत कुमार यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ACB ने होमगार्ड दिनेश कुमार को भी पकड़ा, जो भूमि रूपांतरण के बदले रिश्वत ले रहा था। यह कार्रवाई जयपुर ACB मुख्यालय के निर्देश पर की...
Read more »

विनय चौबे को आज ACB मुख्यालय लाएगी जांच टीम, 4 दिनों तक रिमांड पर होगी पूछताछविनय चौबे को आज ACB मुख्यालय लाएगी जांच टीम, 4 दिनों तक रिमांड पर होगी पूछताछनिलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी की चार दिवसीय रिमांड पर रहेंगे। हजारीबाग जमीन घोटाले में न्यायिक हिरासत में चल रहे चौबे से एसीबी उनकी चल-अचल संपत्तियों और रिश्तेदारों द्वारा खरीदी गई संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी। एसीबी ने उनके दो चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ की है और उनसे संबंधित दस्तावेज जुटाए...
Read more »

हरियाणा में डिप्टी डायरेक्टर पर FIR: पसंदीदा एजेंसी को टेंडर दिए, करोड़ों के घोटाले का शक; गलत तरीके से नौकर...हरियाणा में डिप्टी डायरेक्टर पर FIR: पसंदीदा एजेंसी को टेंडर दिए, करोड़ों के घोटाले का शक; गलत तरीके से नौकर...Haryana Archeology Dept Deputy Director FIR filed. Follow SV&ACB Panchkula unit action on tender rules violation, government approval for action. पुरातत्व विभाग में ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार सर्वे में घोटाला।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:19:18