उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक सदस्य ने पान मसाला खाने के बाद उसे सदन में थूक दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस घटना पर कड़ी निंदा की है और थूकने वाले सदस्य को पहचानने का आदेश दिया है।
भारत में एक अनोखा रंग देखने को मिलता है, यहां सड़कों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक पान मसाला खाकर थूकना एक राष्ट्रीय शगल बन चुका है। लेकिन अब यह 'कला' सड़कों से निकलकर विधानसभा के गलियारों तक जा पहुंची है। जी हां, उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक माननीय सदस्य ने पान मसाले का स्वाद लेने के बाद उसे सदन की शोभा बढ़ाने के लिए वहीं थूक दिया। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि थूकने वाले शख्स की पहचान हो गई है। अब या तो वह खुद आगे आए और श्रेय ले, वरना उन्हें बुलवाना पड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा किसी एक की नहीं, बल्कि 403 विधायकों और 25 करोड़ जनता की गरिमा का प्रतीक है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 'आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के हाल में किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खाकर वहीं थूक दिया। मैं आया और उसे साफ करवाया। मैंने वीडियो में देख लिया है कि किसने किया है लेकिन मैं किसी को अपमानित नहीं करना चाहता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि सदन को गरिमामय बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी सदस्यों की है
विधानसभा पान मसाला थूकना सदस्य उत्तर प्रदेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी?दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में छुट्टी होने की चर्चा है। स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Read more »
पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए भारी जुर्माना का प्रावधानपश्चिम बंगाल सरकार सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू या पान मसाला थूकने वालों के लिए भारी जुर्माना का प्रावधान करने वाला एक नया विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इस निर्णय के पीछे मुख्यमंत्री की चिंता है कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू या पान मसाला थूकने की बढ़ती प्रवृत्ति राज्य की सौंदर्यीकरण पहल को बाधित कर रही है। नए विधेयक में जुर्माना की राशि एक हजार रुपये तक हो सकती है, जो मौजूदा अधिनियम में निर्धारित 200 रुपये से पांच गुना अधिक है।
Read more »
गुटखा खाने वाले हो जाएं सावधान! पब्लिक प्लेस पर थूका तो लगेगा भारी जुर्माना, इस राज्य में कानून लाने जा रही सरकारसार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू चबाने पान मसाला या पान के बचे हुए हिस्से को थूकने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सीएम ममता बनर्जी ने चिंता जाहिर की है। आगामी बजट विधानसभा सत्र में इस तरह पान मसाला या फिर तंबाकू थूकने जैसे अपराधों के लिए विधेयक पेश किया जाएगा जिसमें भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। सूत्रों के मुताबिक अपराधियों पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया...
Read more »
दिल्ली चुनाव में विजेता प्रवेश वर्मा: करोड़ों की संपत्ति के मालिकदिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की संपत्ति के बारे में जानकारी उनके चुनाव हलफनामे से सामने आई है। उनके पास करोड़ों की चल और अचल संपत्ति है।
Read more »
कानपुर में पान मसाला कारोबारी के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी कीलखनऊ और दिल्ली से आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने कानपुर में पान मसाला कारोबारी के घर पर छापेमारी की। अधिकारियों ने कारोबारी के घर, गोदाम और भाई के घर पर भी छापेमारी की।
Read more »
पटना साहिब में 400 करोड़ रुपए की योजनाओं से विकासपटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से विकास योजनाओं का काम शुरू होने जा रहा है।
Read more »
