विदेश मंत्री के बयान पर कांग्रेस की आपत्ति बेतुकी : बाबूलाल मरांडी

United States News News

विदेश मंत्री के बयान पर कांग्रेस की आपत्ति बेतुकी : बाबूलाल मरांडी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

विदेश मंत्री के बयान पर कांग्रेस की आपत्ति बेतुकी : बाबूलाल मरांडी

रांची, 23 मई । झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई और इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कांग्रेस की ओर से किए गए सवालों को बेतुका करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की परंपरा रही है कि हम पीठ के पीछे नहीं, हमेशा सामने से वार करते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मरांडी ने कहा कि हमने पाकिस्तान को बार-बार बता दिया था कि अगर वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो हम घर में घुसकर मारेंगे और हमने ऐसा ही किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए वार के संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर के वक्तव्य में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। कांग्रेस बिल्कुल बेतुकी बात कर रही है। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि दुश्मन पर हम पीठ के पीछे हमला नहीं करते। त्रेता युग में भगवान राम ने रावण को युद्ध में जाने के पहले और युद्ध के मैदान में जाने के बाद भी उसे उसके कुकर्मों को लेकर सचेत किया था। भगवान राम ने प्रयास किया था कि युद्ध न करना पड़े, लेकिन अंततः उन्होंने रावण का वध किया तो इसके पहले उसे चेतावनी भी दी थी। महाभारत के युद्ध में भी ऐसी ही परिस्थितियां आई थीं। आज भी पाकिस्तान के खिलाफ हमारी कार्रवाई ऐसी ही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की ओर से की गई आपत्ति पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 1991 में उनकी पार्टी की समर्थित सरकार ने यह समझौता किया था कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से साझा करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। क्या यह समझौता देशद्रोह है? विदेश मंत्री एस जयशंकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देती है? --आईएएनएस एसएनसी/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा कीविदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा कीविदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की
Read more »

संविधान बचाओ रैली के नाम पर नाटक, बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमलासंविधान बचाओ रैली के नाम पर नाटक, बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमलाJharkhand Politics: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को प्रहसन बताया है.
Read more »

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बातअमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बातअमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बात
Read more »

जर्मनी: नए विदेश मंत्री चाहते हैं पड़ोसी यूरोपीय देशों का साथजर्मनी: नए विदेश मंत्री चाहते हैं पड़ोसी यूरोपीय देशों का साथजर्मनी के नए विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने फ्रांस और पोलैंड के साथ बेहतर रिश्तों पर जोर देते हुए कहा है कि उनकी विदेश नीतियों में भी इस रिश्ते की मजबूती झलकेगी.
Read more »

बिना डीजीपी के झारखंड, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर संवैधानिक उल्लंघन का आरोप लगायाबिना डीजीपी के झारखंड, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर संवैधानिक उल्लंघन का आरोप लगायाJharkhand DGP: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का आरोप लगाया है.
Read more »

मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से की हटाने की मांगमंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से की हटाने की मांगVijay Shah Controversial Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से कर्नल कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:09:10