विटामिन डी की कमी से स्वास्थ्य पर क्या असर होता है?

Sağlık News

विटामिन डी की कमी से स्वास्थ्य पर क्या असर होता है?
विटामिन डीस्वास्थ्यहड्डियां
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 165 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह हड्डियों को कमजोर बना सकता है, मूड स्विंग का कारण बन सकता है, तनाव बढ़ा सकता है और मांसपेशियों में दर्द भी पैदा कर सकता है। बालों की समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें नियमित रूप से आहार के माध्यम से पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन सी-डी जैसे पोषक तत्वों की हमारी अच्छी सेहत के लिए नियमित जरूरत होती है, इसकी कमी से कई प्रकार के गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। विशेषतौर पर विटामिन डी , क्योंकि इसकी कमी हड्डियों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली हो सकती है। क्या आपको अक्सर मूड स्विंग होता रहता है, स्ट्रेस की समस्या बनी रहती है? अगर हां तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, कहीं आपमें विटामिन-डी की कमी तो नहीं है? ध्यान रखना जरूरी है कि विटामिन-डी की कमी से सिर्फ हड्डियां ही कमजोर नहीं होती है, इसके और भी कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है विटामिन-डी मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विटामिन-डी हमारे मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन-डी मूड , ऊर्जा और नींद में सुधार और अवसाद के जोखिमों को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करता है। जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है उनमें अवसाद, सिजोफ्रेनिया और ऑटिज्म जैसे मानसिक विकारों का खतरा हो सकता है। असल में विटामिन डी सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन्स को नियंत्रित करता है, जो मूड और नींद को ठीक रखने के लिए जरूरी है। इसके अलावा विटामिन-डी मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है, इसलिए इसे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन-डी की कमी से मूड -स्विंग विटामिन-डी मस्तिष्क के कार्यों और सेरोटोनिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है, जो मूड को ठीक रखने के लिए जरूरी हार्मोन माना जाता है। इसकी कमी से मूड से संबंधित विकारों का खतरा रहता है, आपको बार-बार मूड स्विंग, चिंता या डिप्रेशन की भी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी अक्सर इस तरह की दिक्कतों का अनुभव होता रहता है तो किसी विशेषज्ञ से मिलकर एक बार विटामिन-डी की जांच जरूर करा लें। अक्सर होता रहता है दर्द? विटामिन-डी की कमी वाले लोगों को अक्सर मांसपेशियों में दर्द होने की समस्या भी बनी रहती है। कई लोग इसे सामान्य थकान या उम्र बढ़ने के कारण होने वाली समस्या मान लेते हैं। हालांकि ये समझना जरूरी है कि विटामिन-डी मांसपेशियों के कामकाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन और लंबे समय तक दर्द हो सकती है। अगर आपको अक्सर आराम करने के बाद भी मांसपेशियों की इस तरह की समस्या बनी रहती है तो एक बार जांच जरूर कराएं। बाल झड़ने की समस्या क्या आप जानते हैं कि विटामिन-डी की कमी आपके बाल ों के लिए भी ठीक नहीं है? अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं और तमाम उपायों के बाद भी आराम न मिल रहा हो तो अपने विटामिन-डी के स्तर की जांच करें। ये विटामिन नए बाल ों के रोम के निर्माण में भूमिका निभाता है, और इसकी कमी को एलोपेसिया एरीटा जैसी बाल ों से संबंधित गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन-डी आपके बाल ों को भी स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। --------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।.

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें नियमित रूप से आहार के माध्यम से पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन सी-डी जैसे पोषक तत्वों की हमारी अच्छी सेहत के लिए नियमित जरूरत होती है, इसकी कमी से कई प्रकार के गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। विशेषतौर पर विटामिन डी, क्योंकि इसकी कमी हड्डियों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली हो सकती है। क्या आपको अक्सर मूड स्विंग होता रहता है, स्ट्रेस की समस्या बनी रहती है? अगर हां तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, कहीं आपमें विटामिन-डी की कमी तो नहीं है? ध्यान रखना जरूरी है कि विटामिन-डी की कमी से सिर्फ हड्डियां ही कमजोर नहीं होती है, इसके और भी कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है विटामिन-डी मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विटामिन-डी हमारे मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन-डी मूड, ऊर्जा और नींद में सुधार और अवसाद के जोखिमों को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करता है। जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है उनमें अवसाद, सिजोफ्रेनिया और ऑटिज्म जैसे मानसिक विकारों का खतरा हो सकता है। असल में विटामिन डी सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन्स को नियंत्रित करता है, जो मूड और नींद को ठीक रखने के लिए जरूरी है। इसके अलावा विटामिन-डी मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है, इसलिए इसे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन-डी की कमी से मूड-स्विंग विटामिन-डी मस्तिष्क के कार्यों और सेरोटोनिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है, जो मूड को ठीक रखने के लिए जरूरी हार्मोन माना जाता है। इसकी कमी से मूड से संबंधित विकारों का खतरा रहता है, आपको बार-बार मूड स्विंग, चिंता या डिप्रेशन की भी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी अक्सर इस तरह की दिक्कतों का अनुभव होता रहता है तो किसी विशेषज्ञ से मिलकर एक बार विटामिन-डी की जांच जरूर करा लें। अक्सर होता रहता है दर्द? विटामिन-डी की कमी वाले लोगों को अक्सर मांसपेशियों में दर्द होने की समस्या भी बनी रहती है। कई लोग इसे सामान्य थकान या उम्र बढ़ने के कारण होने वाली समस्या मान लेते हैं। हालांकि ये समझना जरूरी है कि विटामिन-डी मांसपेशियों के कामकाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन और लंबे समय तक दर्द हो सकती है। अगर आपको अक्सर आराम करने के बाद भी मांसपेशियों की इस तरह की समस्या बनी रहती है तो एक बार जांच जरूर कराएं। बाल झड़ने की समस्या क्या आप जानते हैं कि विटामिन-डी की कमी आपके बालों के लिए भी ठीक नहीं है? अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं और तमाम उपायों के बाद भी आराम न मिल रहा हो तो अपने विटामिन-डी के स्तर की जांच करें। ये विटामिन नए बालों के रोम के निर्माण में भूमिका निभाता है, और इसकी कमी को एलोपेसिया एरीटा जैसी बालों से संबंधित गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन-डी आपके बालों को भी स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। --------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

विटामिन डी स्वास्थ्य हड्डियां मूड तनाव मांसपेशियां बाल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विटामिन डी की अधिकता से हो सकते हैं 5 बड़े नुकसानविटामिन डी की अधिकता से हो सकते हैं 5 बड़े नुकसानविटामिन डी सूर्य की रोशनी से प्राप्त होने वाला एक आवश्यक विटामिन है, लेकिन इसकी अधिकता से शरीर में कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। विटामिन डी की अधिक मात्रा से किडनी की समस्या, हाइपरकैल्सिमिया और विटामिन K के कार्य में कमी हो सकती है।
Read more »

7 घंटे सोने के बावजूद थका हुआ महसूस होता है, क्या पोषक तत्वों की कमी है?7 घंटे सोने के बावजूद थका हुआ महसूस होता है, क्या पोषक तत्वों की कमी है?अगर आपको 7 से 8 घंटे तक सोने के बावजूद थकान महसूस होती है, तो यह अच्छी सेहत की निशानी नहीं है. थकान की वजह कुछ खास न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है जैसे विटामिन बी12, विटामिन डी, आयरन और विटामिन सी. आयुषी यादव की सलाह के अनुसार इन न्यूट्रिएंट्स की कमी से थकान और कमजोरी की शिकायत हो सकती है.
Read more »

होठों में ये लक्षण दिखे तो हो सकता है विटामिन B-12 की कमीहोठों में ये लक्षण दिखे तो हो सकता है विटामिन B-12 की कमीविटामिन B-12 हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इस विटामिन की कमी से होंठों का रंग और बनावट प्रभावित होती है।
Read more »

विटामिन B12 की कमी से बचाव: ये सब्जियां करें डाइट में शामिलविटामिन B12 की कमी से बचाव: ये सब्जियां करें डाइट में शामिलविटामिन B12 की कमी से एनीमिया और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में ये सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
Read more »

Health quiz: किस विटामिन की कमी से होता है जोड़ों का दर्द?Health quiz: किस विटामिन की कमी से होता है जोड़ों का दर्द?General Knowledge Question: आजकल यंग लोगों में जोड़ों के दर्द की समस्या देखने के लिए मिल रही है. अनहेल्दी लाइफस्टाइ और विटामिन की कमी से जोड़ों में दर्द होता है. आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से होता है जोड़ों का दर्द?
Read more »

शरीर में किस विटामिन की कमी से होता है जोड़ों का दर्द?शरीर में किस विटामिन की कमी से होता है जोड़ों का दर्द?यह लेख महिलाओं में विटामिन-डी की कमी के लक्षणों के बारे में बताता है और विटामिन-डी की कमी से जोड़ों में दर्द, बालों का झड़ना, थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों का कारण बनता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:29:57