विंग कमांडर अभिनंदन के स्क्वॉड्रन को मिली फाल्कन स्लेयर्स की 'ताक़त': प्रेस रिव्यू
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट मिग-21 बाइसन स्क्वॉड्रन को 'फाल्कन स्लेयर्स' और 'एम्राम डॉजर्स' शीर्षकों के साथ नई पट्टियों से नवाज़ा है. अधिकारियों ने बताया कि 27 फ़रवरी को हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के एफ़-16 विमान को मार गिराने की उनकी बहादुरी के लिए यह सम्मान दिया गया है.
भारतीय वायु सेना के 51 स्क्वाड्रन को दी गई नई पट्टियों में आगे की तरफ़ एक मिग-21 के साथ लाल रंग का एफ़-16 दर्शाया गया है जहां सबसे ऊपर 'फाल्कन स्लेयर्स' और नीचे में 'एम्राम डॉजर्स' लिखा हुआ है.फ़ेसबुक ने कहा है कि अगर कोई लाइव स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल हिंसा के लिए करता है तो उस यूज़र के अकाउंट पर बैन लगा दिया जाएगा. फ़ेसबुक ने इसके लिए वन स्ट्राइक पॉलिसी तैयार की है. यह क़दम न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिद पर हुए हमले के बाद उठाया गया है. कंपनी ने एक ब्लॉग में बताया है कि इस बात की समीक्षा की जा रही है कि किस तरह से उसकी सेवाओं का इस्तेमाल नुकसान पहुँचाने और नफ़रत फैलाने में करने से रोका जा सकता है.आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर ने दिल्ली की एक अदालत में उनके ख़िलाफ़ जारी निगरानी सर्कुलर को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है. राजीव कोचर के ख़िलाफ़ कथित तौर पर बैंक ऋण धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज है. अदालत गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है. चंदा, उनके पति दीपक कोचर और देवर राजीव कोचर से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है. ईडी उनके ख़िलाफ़ मनी लांड्रिंग क़ानून के तहत जांच कर रहा है. राजीव से सीबीआई पूर्व में भी पूछताछ कर चुकी है. राजीव से सीबीआई के अधिकारियों ने वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से मिले कर्ज़ में उनके द्वारा दी गई मदद के बारे में पूछा है. समूह के मुख्य प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत को 20 बैंकों के गठजोड़ ने 400 अरब रुपये का कर्ज़ दिया था, इनमें आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल है. ईडी ने इस साल के शुरू में चंदा, दीपक और धूत और अन्य के ख़िलाफ़ आईसीआईसीआई बैंक द्वारा कॉर्पोरेट समूह को दिए गए 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज़ में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के व्यवहार के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दायर किया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घाटी में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, ISJK कमांडर इशफाक सोफी को किया ढेरजम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट जम्मू ऑफ कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर इशफाक अहमद सोफी को ढेर कर दिया है. जाकिर मूसा के अलावा इशफाक अहमद सोफी कश्मीर में आईएसजेके का बड़ा कमांडर था. जाकिर मूसा अब तक सेना की पकड़ से दूर है.
Read more »
कश्मीर में खत्म हुआ ISIS का आतंक, आतंकी कमांडर अब्दुल्ला भी ढेरजम्मू। कश्मीर में 3 साल से सक्रिय इस्लामिक स्टेट का आतंकी कमांडर अब्दुल्ला आज सोपोर में सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराया गया।
Read more »
पाकिस्तान से लौटने के बाद अभिनंदन वर्तमान को मिली पहली पोस्टिंग, भेजे गए राजस्थान-Navbharat Timesपाकिस्तान से लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन को पहली पोस्टिंग राजस्थान में दी गई है। सूत्रों ने दावा किया है कि अभिनंदन को सूरतगढ़ स्थित एयरबेस में तैनात किया गया है।
Read more »
ढाई महीने बाद काम पर लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, राजस्थान में पोस्टिंग हुईअभिनंदन 27 फरवरी को पाक विमान का पीछा करते वक्त एलओसी पार कर गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था अभिनंदन ने पाकस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया था | विंग कमांडर अभिनंदन ढाई महीने बाद काम पर लौट आए हैं। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक उनकी पहली पोस्टिंग राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस में की गई।
Read more »
घाटी में सेना पर पथराव, 47 सुरक्षाकर्मी घायल, एक कमांडर को सिर में गंभीर चोटघाटी में सेना पर पथराव, 47 सुरक्षाकर्मी घायल, एक कमांडर को सिर में गंभीर चोट JammuAndKashmir StonePelting Pattan baramulla
Read more »
एयर इंडिया के कमांडर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरूएयर इंडिया की शिकायतकर्ता महिला पायलट ने कहा कि यह घटना पांच मई को हैदराबाद में एक रेस्तरां में हुई, जहां उनके कमांडर ने उनके निजी जीवन के बारे में आपत्तिजनक सवाल पूछे.
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी का अनोखा सम्मान , लिखा- 'फॉल्कन का नाश करने वाले'विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी का अनोखा सम्मान , लिखा- 'फॉल्कन का नाश करने वाले' Abhinandan AbhinandanVarthaman IAF_MCC F16J
Read more »
51वीं स्क्वॉड्रन का नाम फॉल्कन स्लेयर्स होगा, पाक का एफ-16 मार गिराने वाले अभिनंदन को सम्मानविंग कमांडर अभिनंदन की यूनिट का नाम है 51 स्क्वॉड्रन, इसे अभी स्वॉर्ड आर्म कहा जाता है यूनीफॉर्म के नए शोल्डर पैच पर बनाए गए मिग-21 और पाक का एफ-16 फाइटर जेट | IAF Wing Commander Abhinandan’s squadron gets ‘Falcon Slayer’
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी को भारतीय वायु सेना ने किया सलाम, दिया ये सम्मान27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने की उनकी बहादुरी के लिए यह सम्मान दिया गया है.
Read more »
