Washington Post CEO Will Lewis Resigns: प्रसिद्ध अखबार वाशिंगटन पोस्ट के सीईओ पद से विल लुईस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अखबार में छंटनी के बाद असंतोष का माहौल है. जेफ डी'ओनोफ्रियो को अंतरिम सीईओ बनाया गया है.
Washington Post CEO Will Lewis Resigns: वाशिंगटन पोस्ट के सीईओ और पब्लिशर विल लुईस ने अचानक इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला महज तीन दिन बाद आया है जब अखबार ने अपने एक-तिहाई स्टाफ की छंटनी की घोषणा की थी, जिससे न्यूजरूम में व्यापक असंतोष फैल गया था.
लुईस ने शनिवार को स्टाफ को भेजे एक संक्षिप्त ईमेल में अपने इस्तीफे की जानकारी दी. ईमेल में लुईस ने लिखा- वाशिंगटन पोस्ट में 2 वर्षों के परिवर्तन के बाद, अब मेरे लिए अलग होने का सही समय है. मैं जेफ बेजोस का उनके समर्थन और नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो मेरे पूरे कार्यकाल में सीईओ और पब्लिशर के रूप में रहा. इस संस्था का इससे बेहतर मालिक नहीं हो सकता. मेरे कार्यकाल के दौरान, पोस्ट के दीर्घकालिक भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए कठिन निर्णय लिए गए हैं, ताकि यह आने वाले कई वर्षों तक प्रतिदिन लाखों ग्राहकों को उच्च-गुणवत्ता वाली, गैर-पक्षपाती खबरें प्रकाशित कर सके. आभार के साथ, विल इस ईमेल में लुईस ने वाशिंगटन पोस्ट के मालिक जेफ बेजोस का आभार जताया और उन्हें संस्था के लिए सर्वश्रेष्ठ मालिक बताया. हालांकि, उन्होंने स्टाफ या पत्रकारों का कोई जिक्र नहीं किया, जिससे सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं. कई यूजर्स ने इसे सर्वेंट लीडरशिप के विपरीत बताया है. एक यूजर ने लिखा- मालिक की तारीफ की, लेकिन स्टाफ के लिए एक शब्द भी नहीं. पाठकों नहीं ग्राहकों का किया धन्यवाद दूसरे ने नोट किया कि उन्होंने पाठकों के बजाय ग्राहकों शब्द का इस्तेमाल किया, जो अखबार की व्यावसायिक सोच को दर्शाता है. कुछ ने ईमेल की पैसिव वॉइस और विषय हीन होने पर भी टिप्पणी की. 56 वर्षीय ब्रिटिश पत्रकार और मीडिया एक्जीक्यूटिव विल लुईस 2023 में वाशिंगटन पोस्ट के सीईओ और पब्लिशर बने थे. इससे पहले वे डॉव जोन्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रमुख पदों पर रहे थे. यूके में उन्होंने प्रमुख टैब्लॉइड्स में सीनियर एडिटोरियल भूमिकाएं निभाई थीं. उनकी नियुक्ति जेफ बेजोस ने की थी, जिन्होंने 2013 में यह अखबार लगभग 250 मिलियन डॉलर में खरीदा था. लुईस के कार्यकाल में वाशिंगटन पोस्ट लगातार वित्तीय नुकसान झेल रहा था. हाल की छंटनी में लगभग 300 पत्रकारों को निकाला गया, जिसमें लोकल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और फोटोग्राफी विभाग बुरी तरह प्रभावित हुए. स्पोर्ट्स सेक्शन को बंद कर दिया गया. इन छंटनियों की घोषणा के दौरान लुईस और बेजोस स्टाफ मीटिंग में शामिल नहीं हुए, जिससे आलोचना और बढ़ गई. वाशिंगटन पोस्ट गिल्ड ने छंटनी को बिना किसी तर्क वाला बताया, जबकि सीनेटर बर्नी सैंडर्स और एलिजाबेथ वॉरेन जैसे प्रमुख नेताओं ने भी इसकी निंदा की. इस्तीफे के बाद अखबार के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जेफ डी’ओनोफ्रियो को अंतरिम पब्लिशर और सीईओ बनाया गया है.
वाशिंगटन पोस्ट सीईओ इस्तीफा Washington Post Layoffs वाशिंगटन पोस्ट छंटनी Will Lewis Resignation विल लुईस इस्तीफा Jeff Bezos Washington Post जेफ बेजोस वाशिंगटन पोस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सॅम पित्रोदा यांचा अखेर राजीनामा, जयराम रमेश यांनी दिली माहिती, नेमकं प्रकरण काय?Sam Pitroda Resigns From Indian Overseas Congress Post : भाजपकडून होत असलेल्या जोरदार टीकेनंतर इंडियन ओवरसीज काँग्रेसचे अध्यक्ष सॅम पित्रोदा यांनी राजीनामा दिला आहे.
Read more »
Narendra Modi: প্রধানমন্ত্রীর পদ থেকে ইস্তফা দিলেন মোদী!Narendra Modi resigns from prime minister post after Lok Sabha Election 2024 result
Read more »
इस्तीफे के बाद क्या बोले मोदी?PM Modi Resigns: President Murmu accepted Narendra Modis resignation from the post of Prime Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Akhil Giri Resigns: ক্ষমা চাওয়ার প্রশ্নই নেই, ইস্তফা দিচ্ছেন কারামন্ত্রী অখিল গিরিWB Minister Akhil Giri likely to resigns from his post
Read more »
इंडसइंड बैंक को एग्जीक्यूटिव्स की कमेटी लीड करेगी: RBI ने मंजूरी दी; कल बैंक के CEO और MD सुमंत कठपालिया इस...rbi-approves-indusind-bank-interim-team-after-ceo-kathpalia-resigns.
Read more »
Zomato CEO Deepinder Goyal resigns: রাঘবের তিরেই কি কাত? ১০ ঘণ্টা ইস্যুতে গিগ-কর্মীদের ধর্মঘটের পর নিজের সংস্থা থেকেই বেরিয়ে গেলেন Zomato CEO দীপিন্দর...Deepinder Goyal resigns as Eternal CEO Blinkit Albinder Dhindsa takes over What is the matter actually
Read more »
