शिखर धवन ने कहा, मुझे यकीन है कि एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा खेलूंगा
सीम लेती पिचों पर उनकी तकनीक की हमेशा आलोचना होती आई है लेकिन विश्व कप की तैयारियों में जुटे शिखर धवन के पास इसकी परवाह करने का समय नहीं है. दुनिया की सबसे मजबूत सलामी जोड़ी का हिस्सा शिखर धवन ने बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है.
उन्हें यकीन है कि 2013 और 2017 चैम्पियंस ट्राफी के बाद वह विश्व कप में इस सफलता को दोहरा सकेंगे. धवन ने कहा,'लोग आईसीसी टूर्नामेंटों में मुझे मेरे रिकार्ड के बारे में बताते हैं लेकिन मेरा इरादा हमेशा समान रहता है. ऐसा नहीं है कि प्रयासों में कोई कमी रहती है. फोकस हमेशा प्रक्रिया पर रहता है. मुझे यकीन है कि एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा खेलूंगा.'आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 521 रन बनाने वाले शिखर ने कहा कि विश्व कप को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा,'मैं इस तरह का बंदा ही नहीं हूं कि दबाव महसूस करूं. मैं अविचलित रहता हूं. आलोचक अपना काम कर रहे हैं. मैं पांच दस मैचों में अच्छा नहीं खेल सका तो इसका यह मतलब नहीं है कि सब कुछ खत्म हो गया. मुझे पता है कि मैं क्या कर सकता हूं.' उन्होंने कहा,'मैं ना तो अखबार पढ़ता हूं और ना ही टीवी देखता हूं. इसलिये आलोचना का असर ही नहीं होता. मैं सोशल मीडिया से दूर हूं. ट्विटर और फेसबुक पर हूं लेकिन इस्तेमाल कम ही करता हूं.' धवन ने कहा,'मैं उनमें से नहीं हूं जो लगातार ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लगे रहते हैं. मैं कभी कभार ही करता हूं. मेरी जिंदगी में नकारात्मकता के लिए समय नहीं है. मुझे बार बार लोगों से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है.' उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली की दिल्ली टीम में मौजूदगी से काफी लाभ हुआ. उन्होंने कहा,'रिकी और दादा दोनों सफल अंतरराष्ट्रीय कप्तान रहे हैं और दोनों ने चैम्पियन खिलाड़ी तैयार किए हैं. उनके अनुभव से मदद मिली. उन्होंने कहा कि मेरी तकनीक में कोई दिक्कत नहीं है.' अब शास्त्रीय संगीत में रूचि ले रहे धवन बांसुरी बजाना सीख रहे हैं. उन्होंने कहा,'मैं सूफी संगीत का मुरीद हूं. वडाली ब्रदर्स मेरे पसंदीदा हैं.अब मैं बांसुरी भी सीख रहा हूं. यह तनावमुक्त रखने में काफी मददगार है. हर इंसान को लाइफ में कुछ शौक पालना चाहिए.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ramzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakमुसलमानों के लिए रमजान का महीना सबसे ज्यादा अहम होता है. इस महीने में तमाम मुसलमान रोजा रखते हैं, जो इस्लाम के पांच स्तंभों में से
Read more »
आतिशीVSगौतमः गंभीर ने कहा, 'मुझे शर्म आती है कि मेरे राज्य के मुख्यमंत्री केजरीवाल है'गौतम ने चुनौती दी है कि आम आदमी पार्टी सबूत दें कि मैंने इस प्रकार के पर्चे बंटवाएं है मैं अभी राजनीति से सन्यास लेने को तैयार हूं.
Read more »
प्रियंका गांधी का मोदी पर तंज, कहा- इनका प्रचार बड़ा है, मगर विकास खोखला हैसिद्धार्थनगर में जनसभा को किया संबोधित मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना बस्ती में भी जनसभा के दौरान पीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका | congress leader priyanka gandhi attaked on pm modi in sidhdharthnagar
Read more »
वोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है में आज श्वेता सिंह के साथ हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को यहां की जनता मामा बुलाती है. मामा ने मध्यप्रदेश में 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की. राज्य की जनता ने इस बार शिवराज की जगह कमलनाथ का हाथ थामा है. शिवराज ने कहा कि वह भले ही अब सीएम न रहे हों लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिकस्त पर मामा ने कहा कि वह अटल जी के मार्ग पर चलने वाले हैं, उन्होंने हार स्वीकार की है मगर हार नहीं मानी है. इतना ही नहीं शिवराज ने कहा कि सत्ता में न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
Exclusive : रवीश कुमार से बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी की भाषण कला का कोई जोड़ नहींपीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच आपने बयानबाजी तो खूब सुनी होगी लेकिन एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर रवीश कुमार से खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि वह पीएम मोदी की कम्युनिकेशन स्किल यानी भाषण देने की कला की मुरीद हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नफरत से भरे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में जो भी हुआ है, वह प्यार की भावना की वजह से आई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मैं कई निजी कार्यक्रमों में भी मिलता हूं, लेकिन वे ढंग से रिस्पॉन्स नहीं करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले लोग कहते थे कि नरेंद्र मोदी से लड़े कौन, उनसे कांग्रेस लड़ी. यह कोई आसान काम नहीं था, लेकिन हम हर जगह लड़े. आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करने के बाद यह बातचीत की है. पहले तो उन्होंने समय का हवाला दिया गया लेकिन बाद में आधा घंटे तक रवीश कुमार के सवालों का जवाब दिया.
Read more »
मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
सिख दंगों पर सियासी वॉर, पित्रोदा से बोले राहुल- आपको शर्म आनी चाहिएइस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सैम पित्रोदा को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए. वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि नामदार आपको भी शर्म आनी चाहिए.
Read more »
उप्र में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान पहले चरण में पश्चिमी हिस्से में हो सकता हैपिछले चुनाव में मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों का फायदा भाजपा को मिला था, जिसे मोदी लहर मान लिया गया पिछली बार भाजपा विरोधी चारों दल अलग थे, मतों के बिखराव के कारण बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी | BJP Vs SP-BSP in UP
Read more »
