अब जब टीम इंडिया विश्व विजेता बन चुकी है और राहुल द्रविड़ का कोचिंग कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो चुका है तो उनके बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के बाद कोचिंग छोड़ना चाहते थे। हालांकि, यहां रोहित शर्मा थे, जिन्होंने उन्हें...
ब्रिजटाउन : भारतीय क्रिकेट टीम के निवर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने यहां टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद टीम को दिए अपने विदाई भाषण में खुलासा किया कि अगर उन्हें एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में हार के बाद पद पर बने रहने का अनुरोध करते हुए कप्तान रोहित शर्मा का फोन नहीं आया होता तो वह इतिहास का हिस्सा नहीं होते। द्रविड़ का कार्यकाल एकदिवसीय विश्व कप के साथ समाप्त हो गया था। भारत लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। कोचिंग स्टाफ को हालांकि शनिवार को समाप्त हुए टी20 विश्व कप के अंत तक विस्तार मिला था।भारत ने द्रविड़ के मार्गदर्शन में अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता लेकिन उन्होंने इस भूमिका में बने रहने के लिए फिर से आवेदन नहीं किया। उन्होंने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में टीम की सात रन की जीत के बाद केनसिंगटन ओवल ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण के दौरान कोच के रूप में बने रहने का आग्रह करने में रोहित की भूमिका का उल्लेख किया। द्रविड़ ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘रो , नवंबर में मुझे फोन करने और टीम के साथ जुड़े रहने के लिए कहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’ युद्ध ही तो जीत का प्रमाण है.
.. रोहित शर्मा को विश्व विजेता होने पर नहीं हो रहा यकीन, जानें अब क्या बोलेउन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप सभी के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य और खुशी की बात है, लेकिन रो, समय देने के लिए भी धन्यवाद...हमने बातचीत करने, चर्चा करने, सहमत होने और असहमत होने में बहुत समय बिताया लेकिन आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’ द्रविड़ ने टूर्नामेंट के दौरान सामूहिक रूप से ठोस प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की और उनसे इस उपलब्धि का जितना चाहे उतना जश्न मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘आप सभी को ये पल याद होंगे। हम हमेशा कहते हैं, यह रनों के बारे में नहीं है, यह विकेटों के बारे में नहीं है, आप अपने करियर को कभी याद नहीं रखते हैं, लेकिन आप इस तरह के पलों को याद रखते हैं, इसलिए आओ और इसका लुत्फ उठाओ।’द्रविड़ ने कहा, ‘मैं आप लोगों पर बहुत गर्व करता हूं, जिस तरह से आपने वापसी की, जिस तरह से आपने संघर्ष किया, जिस तरह से हमने एक टीम के रूप में काम किया...लचीलापन दिखाया। पिछले कुछ वर्षों में कुछ निराशा हुई, जहां हम करीब आए लेकिन हम कभी रेखा को पार नहीं कर पाए।’ बीसीसीआई सचिव जय शाह की मौजूदगी में द्रविड़ ने खिलाड़ियों के करीबी लोगों के बलिदानों के बारे में भी बात की। द्रविड़ ने कहा, ‘आप सभी ने बहुत सारे बलिदान किए हैं, अपने परिवारों को आज यहां इसका आनंद लेते हुए देखने के लिए, आपके परिवार के कई सदस्य घर पर हैं, बस उन सभी बलिदानों के बारे में सोचें, जो आप अपने बचपन से लेकर अब तक ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने के लिए करते आए हैं।’ विश्व विजेता कब लौटेंग भारत? बारबाडोस के पीएम ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या-क्या कहाउन्होंने कहा, ‘आपके माता-पिता, आपकी पत्नी, आपके बच्चों, आपके भाई, आपके कोच, बहुत से लोगों ने बहुत सारे बलिदान किए हैं और इस पल में इस स्मृति का आनंद लेने के लिए आपके साथ बहुत मेहनत की है। आप लोगों के साथ इस स्मृति का हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है।’ आमतौर पर मुखर रहने वाले द्रविड़ ने माना कि उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं लेकिन उन्होंने निवर्तमान कोचिंग स्टाफ के प्रति सम्मान के लिए टीम की प्रशंसा की।उन्होंने कहा, ‘मेरे पास आमतौर पर शब्दों की कमी नहीं होती लेकिन आज जैसे दिन पर, जब मैं इसका हिस्सा बना, मैं आप सभी का, मेरे कोचिंग स्टाफ और मेरे सहयोगी स्टाफ के प्रति दिखाए गए सम्मान, दयालुपन और आपके प्रयासों के लिए जितना आभारी हूं, उतना कम है।’ द्रविड़ ने बीसीसीआई अधिकारियों और अन्य लोगों की पर्दे के पीछे उनके काम के लिए भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘एक बेहतरीन टीम के पीछे एक सफल संगठन भी होता है और हमें बीसीसीआई और पर्दे के पीछे के लोगों के काम की सराहना करनी चाहिए।’
Rohit Sharma Captaincy Rohit Sharma Odi World Cup 2023 Final Rahul Dravid Rohit Sharma Rohit Sharma Latest News Rahul Dravid Latest News रोहित शर्मा राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम Indian Cricket Team
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'खुशी' के बाद मिलेगा गम! आज के बाद कभी एक साथ नजर नहीं आएगी यह स्टार जोड़ीPair of Rohit Sharma and Rahul Dravid: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले के बाद रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी एक साथ टी20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएगी.
Read more »
T20 WC: 'जन्मदिन का उपहार', धोनी ने इस तरह दी टीम इंडिया को बधाई, युवराज-सचिन और गांगुली की यह रही प्रतिक्रियापिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई थी। हालांकि, इस फाइनल में टीम इंडिया ने कोई चूक नहीं की।
Read more »
Anushka Sharma: भारत की जीत के बाद अनुष्का ने विराट के लिए लिखी भावुक पोस्ट, कहा- मुझे इस इंसान से प्यार हैटी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है।
Read more »
Video: जीत के बाद कोच द्रविड़ का चौंकाने वाला बयान, रोहित को मैं बहुत याद करूंगा, उम्मीद है कि हम दोस्त बने...पिछले साल वनडे वर्ल्ड फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ कोच राहुल द्रविड़ हद से ज्यादा मायूस हो गए थे. आम तौर पर शांतचित्त रहने वाले राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप जीतने के बाद बच्चों की तरह उछलते नजर आये और बतौर खिलाड़ी जो ट्रॉफी नहीं जीत सके, उसे कोच के तौर पर दिलाने के लिये उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद दिया.
Read more »
तेरी जीत मेरी जीत, तेरी हार मेरी हार, ऐसा अपना प्यार... जीत में, संन्यास में भी एक साथ रोहित-विराटआईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया।
Read more »
वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में हार के बाद कप्तानी छोड़ रहे थे रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ ने ऐसे मनायाअब जब टीम इंडिया विश्व विजेता बन चुकी है और राहुल द्रविड़ का कोचिंग कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो चुका है तो उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के बाद कप्तानी छोड़ना चाहते थे। हालांकि, यहां राहुल द्रविड़ थे, जिन्होंने उन्हें...
Read more »
