Health Tips: राजस्थान के ढाणी की थाली में बरसों से शामिल बाजरा अब शहरों के लोगों की थाली में भी खास जगह बना रहा है. मोटे अनाजों में गिना जाने वाला बाजरा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत का खजाना भी होता है. मोटे अनाज विटामिन, मिनरल्स, आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं.
मिलेट्स यानी मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार और रागी पोषण से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन, मिनरल, फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं. मिलेट्स स्वास्थ्य लाभ के लिए काफी फायदेमंद होता है.
बाजरा नेचुरल रूप से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता हैं. साथ ही मिलेट्स को अपनी डाइट में शामिल करने से वजन कंट्रोल करने, एनर्जी बढ़ाने और ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. बाजरे में मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. डायबिटीज़ के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होता है. बाजरा धीरे-धीरे सुगर छोड़ता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इससे रक्त में ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती है जो इसे मधुमेह रोगियों और इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने वालों के लिए अच्छा विकल्प बनाता है. बाजरा विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है. इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो नर्वस सिस्टम के काम, हड्डियों की मजबूती और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं. बाजरा ह्रदय के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम रक्तचाप को बैलेंस रखते हैं जबकि फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बनाए रखता है. यह मिलाजुला असर ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है. बाजरा इंटेस्टाइन के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर फाइबर होता है जो इंटेस्टाइन के माइक्रोबायोम को मजबूत बनाता है. इसके अलावा रागी में मौजूद पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट पाचन में मदद करते हैं और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं. बाजरा वेट लॉस में काफी मददगार होता है. इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता हैं जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर में एनर्जी मिलती रहती है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे स्वस्थ वजन बनाए रखना आसान होता है.
Benefits Of Eating Millet When To Eat Millet Millet Blood Sugar Control Benefits Of Coarse Grains Benefits Of Ragi And Jowar How To Use Millet Grains Rich In Fiber Right Time To Eat Millet How To Increase Immunity With Millets बाजरे के फायदे बाजरा खाने के फायदे बाजरा कब खाना चाहिए बाजरा ब्लड शुगर कंट्रोल मोटे अनाज के फायदे रागी और ज्वार के लाभ बाजरे का उपयोग कैसे करें फाइबर से भरपूर अनाज बाजरा खाने का सही समय मिलेट्स से इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूरिक एसिड कंट्रोल करना है बेहद आसान, बस डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, हफ्तेभर में दिखने लगेगा फर्कदिनभर की भागदौड़ और गलत खानपान की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं, जिनमें यूरिक एसिड का बढ़ना एक आम समस्या है. अगर यूरिक एसिड की समस्या बढ़ जाए तो लोगों को चलने-उठने बैठने में समस्या होने लगती है.
Read more »
पेट में रोज बन रही गैस से कैसे पाएं छुटकारा, ये तरीके आ सकते हैं कामअगर आपके पेट में आए दिन गैस बनती है या किसी तरह की दिक्कत महसूस होती है तो आपको अपनी डाइट में जीरा वॉटर शामिल करना चाहिए.
Read more »
आपकी इन बुरी आदतों से आंतों में जम जाती है गंदगी, अंदर-ही-अंदर खराब होने लगता है पाचन तंत्र!अधिकतर लोग मैदा और शुगर का अधिक सेवन करते हैं. ऐसे में उनकी डाइट में फाइबर की कमी होती है. फाइबर की कमी होने पर मल सख्त हो जाते हैं जो कि आंतों में चिपकने लगता है. आंतों को साफ और हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर को शामिल करें. फाइबर के लिए आप सेब, नाशपाती जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा डाइट में सलाद को शामिल करें.
Read more »
तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदेFoods for weight loss: वजन कम करने में डाइट और लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा रोल होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं, बल्कि ओवरईटिंग से भी बचाते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं.
Read more »
वजन घटाने के लिए 8 तरीके से खाएं मेथी के 'जादुई' दाने, तेजी से होने लगेगा वेट लॉस!वजन कम करने के लिए आप 8 तरीके से मेथी दाने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Read more »
किडनी और दिल से जुड़ी बीमारी वाले लोगों के लिए जहर से कम नहीं है सेंधा नमक, खाने से पहले जान लें नुकसानसेंधा नमक खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करना बेहद खतरनाक हो सकता है। कुछ बीमारियों में यह जहर का काम करता है।
Read more »
