पहले भारत में ट्रेनें कोयले से चलती थीं, लेकिन आज ज्यादातर ट्रेनें बिजली से चलती हैं. भारतीय रेलवे हर दिन करीब 13,000 ट्रेनें चलाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें सबसे ज्यादा बिजली खपत कौन सी ट्रेन करती है.
नई दिल्ली. हर दिन लाखों लोग भारतीय ट्रेन और मेट्रो ट्रेन से यात्रा करते हैं. भारतीय रेलवे की ट्रेनें जहां दो शहरों और राज्यों को जोड़ती हैं, वहीं मेट्रो को आपने बड़े शहरों में भागते दौड़ते देखा होगा.
पहले के जमाने में ट्रेनें कोयले से चलती थीं, लेकिन अब बहुत सी ट्रेने इलेक्ट्रिसिटी पर स्विच कर गई हैं. लेकिन आपके दिमाग में ये बात कभी आई है कि हर दिन ट्रेनें कितनी बिजली की खपत करती हैं और इन सभी ट्रेनों में सबसे ज्यादा बिजली खपत कौन सी ट्रेन करती है? सफर दूर का हो या पास का, ये ट्रेनें हर दिन लाखों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती हैं. वहीं मेट्रो इंटरसिटी में चलती है. दोनों बिजली से ही चलती हैं, लेकिन दोनों में सबसे ज्यादा बिजली खपत कौन करती है, आइये जानते हैं. यह भी पढ़ें: फ्रिज को दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका जवाब, सदियों से कर रहे एक ही गलती ट्रेने कितनी बिजली खपत करते हैं? रोजाना करीब 13,000 ट्रेनों से लाखों लोग यात्रा करते हैं. ट्रेनों में आपको लाइट, पंखा और एसी जैसी फैसिलिटी भी मिलती है. इन सभी सुविधाओं के लिए बिजली की जरूरत होती है. ऐसे में जाहिर तौर पर ट्रेनों के संचालन के लिए जितनी बिजली की जरूरत होती है, इन सुविधाओं के कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है. रिपोर्ट के अनुसार नॉन-एसी कोच वाली इलेक्ट्रिक ट्रेनें हर घंटे बिजली की 120 यूनिट खर्च करती हैं. वहीं AC कोच वाली ट्रेनों के लिए हर घंटे 210 यूनिट बिजली की जरूरत होती है. भारतीय रेलवे एक यूनिट के लिए औसतन 7 रुपये देता है. इस तरह देखें तो हर दिन इसके संचालन पर करोड़ों का खर्च होता है. Metro रेल कितनी बिजली खपत करती है दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में मेट्रो चलती हैं. हालांकि बिजी की खपत लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.जैसे कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोशन , पूरे शहर के बिजली खपत का 2.5% बिजली की खपत करती है. Delhi Metro को हर दिन करीब 30 लाख यूनिट्स की जरूरत पड़ती है. DMRC के लिए बिजली की आपूर्ति दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होती है. कौन करता है ज्यादा बिजली की खपत मेट्रो रेल, नियमित लम्बी दूरी की रेलगाड़ी की तुलना में हर किलोमीटर अधिक बिजली की खपत करती है, क्योंकि इसे बार-बार रुकना पड़ता है और शहरी वातावरण में अधिक गति की आवश्यकता होती है, जिससे यह ऐसी रेल प्रणाली बन जाती है जो प्रति इकाई दूरी पर अधिक बिजली का उपयोग करती है.
Electricity Usage By Trains Indian Railways IRCTC Train Electricity Usage Trains Power Consumption Interesting News Interesting Facts Business News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगीजापानी बुलेट ट्रेन के भारत आने में देरी की वजह से, रेलवे ने बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। वंदे भारत ट्रेन को 280 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया जा सकता है।
Read more »
टाटा की अल्ट्रोज या महिंद्रा की थार, कौन है ज्यादा सुरक्षित; रिजल्ट देख हो जाएंगे हैरान!Tata Altroz Vs Mahindra Thar: जब भी कोई शख्स गाड़ी खरीदने की प्लानिंग करता है तो उसके दिमाग में सबसे पहले गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स के बारे में ख्याल आता है. सभी ग्राहक तमाम फीचर्स के साथ-साथ गाड़ी की सुरक्षा को लेकर भी काफी सजग रहते हैं.
Read more »
श्रीनगर में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत, कश्मीर की तरक्की का नया दौरकश्मीर में वंदे भारत् ट्रेन के आगमन को लेकर काफी उत्साह है। श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत् ट्रेन का स्वागत हुआ। ट्रेन के आगमन से कश्मीर में विकास व प्रगति का एक नया दौर शुरू हो जाएगा।
Read more »
Jharkhand News: झारखंड को मिलने वाली है एक और सुपरफास्ट ट्रेन, रेल मंत्री ने कर दिया एलानरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि झारखंड को जल्द ही एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दी जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आने से दूर की यात्रा आसान हो जाएगी। वहीं अगले एक साल में पूरे देश में 200 वंदे भारत ट्रेनें 100 अमृत भारत ट्रेनें और 50 नमो भारत ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई...
Read more »
Internet Data Centers की बिजली खपत, सालाना Air Traffic से भी ज़्यादा!नई उभरती टैक्नोलजी का ये वो दौर है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI शब्द दुनिया की ज़ुबान पर चढ़ चुका है... हर ओर भविष्य की इस टैक्नॉलजी की धूम है. आए दिन नए-नए AI मॉडल्स दुनिया को अपनी क्षमता से हैरान कर रहे हैं और बता रहे हैं कि जिस काम को करने में किसी इंसान को सैकड़ों साल लग जाएं उसे अब एक AI मशीन पल भर में कर सकती है.
Read more »
कुंभ के लिए विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनरेलवे ने कुंभ मेले में भीड़ कम करने के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली से वाराणसी तक विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
Read more »
