वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए खाने को देखकर एक ब्रिटिश फैमिली हैरान रह गईं। उन्होंने खाने की गुणवत्ता की खूब तारीफ की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी के बाद 'वंदे भारत एक्सप्रेस' इंडिया की सबसे पॉपुलर ट्रेन बन गई है। यह ट्रेन न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि विदेशी मेहमानों के लिए भी पसंदीदा बनती जा रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद ब्रिटेन से भारत यात्रा पर आए पांच सदस्यीय परिवार ने कहा। आइए जानते हैं ब्रिटिश परिवार ने वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के बाद उसके अनुभव को लेकर क्या कुछ कहा.
..? दरअसल, ब्रिटेन के एक पांच सदस्यीय परिवार ने भारत यात्रा के दौरान हाईटेक ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर किया। इस अंग्रेज फैमिली ने वंदेभारत ट्रेन में सफर के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें पति पत्नी के साथ तीन बेटियां थीं। गोरी मैम यानी पत्नी ने वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं की जमकर तारीफ कीं। वंदे भारत के अनुभव को किया साझा thehutchinsonfamily नाम के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में, दंपति और उनके बच्चे चार घंटे की यात्रा के दौरान ट्रेन में परोसे गए स्नैक्स का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हचिंसन परिवार यात्रा के अपने सकारात्मक अनुभव को साझा किया, और किफायती टिकट और निःशुल्क नाश्ते के बारे में बताया। महिला ने कहा, इन टिकटों की कीमत हम चारों के लिए लगभग 11 पाउंड प्रति व्यक्ति है और इसमें खाना भी शामिल है। लड़कियों को खाना पहले ही मिल चुका है। खाने की ट्रे में डाइट मिक्सचर, कैरेमल पॉपकॉर्न, एक पैटी, आम का जूस और अदरक वाली चाय का एक पैकेट शामिल था। View this post on Instagram A post shared by The Hutchinsons बहुत स्वादिष्ट वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, भारतीय रेल का खाना! आपने क्या उम्मीद की थी? हम चाय पाउडर को लेकर असमंजस में थे, लेकिन तभी गर्म पानी आ गया और वह बहुत स्वादिष्ट था। महिला ने कहा वाह! यह चाय सचमुच बहुत अच्छी है, इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी है। ब्रिटिश फैमिली के यात्रा के अनुभव वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर की आ रही प्रतिक्रिया वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया यूजर की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारत के बारे में अद्भुत बातें सुनना हमेशा अच्छा लगता है। यह एक प्यारा देश है। ज्यादातर लोग नकारात्मक और गलत बातों पर ध्यान देते हैं। लेकिन बेहतरीन समीक्षाएं करने के लिए मैं आपकी तारीफ जरूर करूंगा। परिवार के सभी सदस्यों को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वंदे भारत हमारी शान है, अगली बार एग्जीक्यूटिव क्लास ट्राई करो’ एक यूजर ने कहा, वंदे भारत उन लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक ट्रेन है जो इसका खर्च उठा सकते हैं। अपनी यात्रा का आनंद लें। शुभकामनाएं।
Indian Railways Viral Video British Tourist Train Food Indian Cuisine Social Media Railway Services Travel Experience India Tourism
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की डिवाइडर से हुई जबरदस्त टक्कर, चकरी की तरह घूमी कार, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजरScorpio Accident Video: डेली इंटरनेट पर कितनी सारी हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती हैं, ऐसी ही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मनवा लागे रे सॉन्ग पर लड़की ने किया सादगी भरा डांस, कमाल के एक्सप्रेशंस ने खींच लिया जनता का ध्यान!Girl Dance Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी डांस की वीडियो वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कुत्ते की एक्टिंग के सामने टॉम क्रूज भी फेल... चोट लगी दाएं पैर में, लगड़ा रहा बाएं पैर से! खुद ही देख लें VideoDog Cute Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी फनी वीडियो वायरल होती हैं. ऐसी ही एक वीडियो लोगों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दुकान से केले चुराते दिखा नन्हा सा हाथी, मालिक ने दिखाया गुस्सा सीधा मां के आंचल में जाकर छिपा, VIRAL वीडियोElephant Cute Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी क्यूट वीडियो वायरल होती रहती हैं, ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बॉलीवुड की हीरोइनों पर भारी पड़ी 67 साल की दादी, पुराने गाने थोड़ा सा पगला पर किया जबरदस्त डांस, लूट ली तारीफें!Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 67 साल की दादी का धमाकेदार डांस वीडियो, जिसमें दादी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
एक नंबर तुझी कमर गाने पर 6 साल की बच्ची ने मचाया तहलका, फुल ऑन स्वैग देख जनता ने बांध दिए तारीफों के पुल!Little Girl Dance Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी डांस की वीडियो वायरल होती रहती हैं, ऐसी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
