बालों को काला, लंबा और घना बनाने के लिए आपको कई अलग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बाल काले, लंबे, घने और मजबूत एक साथ हो जाएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जान...
बालों को लंबा काला और घना बनाने के लिए हम सभी अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं इतनी बढ़ चुकी हैं कि हर उम्र के लोग इन्हीं समस्याओं का सामना कर रहे हैं। किसी के बाल समय से पहले सफेद हो गए हैं, किसी के बाद बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं और किसी के बालों में डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्या है। बता दें कि कई मामले ऐसे भी हैं, जिनमें लोगों को ये सभी परेशानियां एक साथ हो जाती हैं। ऐसा भी नहीं है कि ये बहुत कम लोगों में देखा जाता है। हर 10 में से शायद 7 लोग ऐसे होते हैं, जो इन सभी समस्याओं का एक साथ सामना कर रहे होते हैं। यही वजह है कि हेयर केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अब साफ सीधी सी बात है, जब लोग बालों की समस्याओं का सामना करेंगे तो सबसे ज्यादा फायदा इन प्रोडक्ट्स को बनाने वाली कंपनियों को ही होता है।हेयर केयर प्रोडक्ट्स से भी हो सकता है नुकसान बाजार में जितनी कंपनियां होती हैं, सभी एक-दूसरे को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश में लगी रहती हैं। इसी कारण लोग अपने-अपने प्रोडक्ट्स में तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं। ये केमिकल्स बालों को फायदे देते हैं, लेकिन इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर नुकसान भी हो सकता है।अब सवाल उठता है कि आप इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो क्या करेंगे? आपके इसी सवाल का जवाब हम देने वाले हैं। ये आर्टिकल इसलिए भी खास है, क्योंकि हम आपको एक ही नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं। ये नुस्खा बालों को काला करेगा, लंबा बनाएगा और घना भी बनाएगा।इंस्टाग्राम से मिली जानकारी इस बेहतरीन नुस्खे की जानकारी हम आपको अपनी तरफ से नहीं दे रहे हैं। इसके बारे में लंबे बालों वाले कंटेंट क्रिएटर @prasanna_lucky21 ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उन्होंने नुस्खे को स्टेप बाय स्टेप बनाकर दिखाया है। इसके बाद उन्होंने इस तैयार हुए लेप को बालों की जड़ों में भरा और हेड कैप लगाकर सिक्योर भी कर लिया।आप लड़के के लंबे और घने बालों को देखकर इस नुस्खे के कारगर होने का अंदाजा लगा सकते हैं। आइए अब बिना समय बर्बाद किए जान लेते हैं कि इस नुस्खे को कैसे तैयार किया जाएगा?नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री 2 बड़े चम्मच ब्राह्मी पाउडर 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर 2 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर 1 बड़ा चम्मच शिकाकाई पाउडर 2 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर चिकना पेस्ट बनाने के लिए दही नुस्खे को बनाने की विधि आपको ऊपर बताए सभी पाउडर को एक लोहे की कड़ाई में घोलना है। इसके बाद दही डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे 30 मिनट तक रखे रहने दें। अब लेप को स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसे 45-60 मिनट के लिए लगा रहने दें। आप जेंटल हर्बल शैम्पू या रीठा/शिकाकाई के पानी से बालों को धो लें। बालों को नेचुरली काला कैसे बनाएं ? View this post on Instagram A post shared by Prasanna Kumar Lucky नुस्खे से होने वाले फायदे लगातार 4-6 हफ्तों तक इस्तेमाल करने के बाद: सफेद बाल ों का दिखना काफी कम हो जाता है। काले और घने बाल होते हैं। हेयर फॉल कम होता है और स्कैल्प की सेहत में सुधार होता है। 1-1.
5 इंच बालों की ग्रोथ हो सकती है। मेहंदी और आंवला के मिश्रण से नेचुरली बाल काले होते हैं।सुझाव और सावधानियां हमेशा केमिकल-फ्री, ऑर्गेनिक पाउडर का इस्तेमाल करें। तेल लगाने के कम से कम 24 घंटे बाद तक शैंपू करने से बचें। अगर आपने पहले मेहंदी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो पैच टेस्ट जरूर करें। आप बालों को अंदर से पोषण देने के लिए आंवला जूस या हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।
बालों को नेचुरली काला कैसे बनाएं मजबूत बालों के लिए टिप्स दही से बालों को क्या फायदा होता है मजबूत बालों के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे आंवला पाउडर का कैसे करें इस्तेमाल Balo Ko Kala Kaise Kare How To Turn Grey Hair Black How To Get Long And Strong Hair
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जीएसटी सुधार से 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को 1-1.5 ट्रिलियन रुपए की बचत की उम्मीद : प्रह्लाद जोशीजीएसटी सुधार से 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को 1-1.5 ट्रिलियन रुपए की बचत की उम्मीद : प्रह्लाद जोशी
Read more »
कानपुर वनडे: ऑस्ट्रेलिया A ने इंडिया A को हराया, सीरीज 1-1 से बराबरकानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया A ने जीत हासिल की। इंडिया A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए, लेकिन बारिश के बाद ऑस्ट्रेलिया A ने डकवर्थ-लुइस नियम के तहत मिले लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने 94 रन बनाए।
Read more »
ब्लॉकबस्टर फिल्म के 3 सुपरस्टार, 4 साल में हुई 1-1 करके सबकी मौतब्लॉकबस्टर फिल्म के 3 सुपरस्टार, 4 साल में हुई 1-1 करके सबकी मौत, रेखा-माधुरी दीक्षित ने कर दी थी रिजेक्ट
Read more »
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 में हराया, सीरीज 1-1 से बराबरहोबार्ट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा की शानदार पारियों ने जीत दिलाई।
Read more »
वाशिंगटन सुंदर का तूफानी अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज 1-1 से बराबरनई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में वाशिंगटन सुंदर की 23 गेंद में 49 रनों की तूफानी पारी ने भारत को जीत दिलाई। सुंदर ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए, जिससे भारत ने 5 विकेट से मैच जीता और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे, लेकिन भारत ने 9 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।
Read more »
IND vs SA टेस्ट रिकॉर्ड: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीदभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज को हराया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर की थी। भारत में साउथ अफ्रीका का टेस्ट रिकॉर्ड खराब रहा है, टीम ने 19 मैचों में से केवल 5 जीते हैं। 15 साल पहले साउथ अफ्रीका ने नागपुर में भारत को हराया था।
Read more »
