लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही बंद हो गया नमो टीवी Election2019 Electionswithndtv PollOfPolls
खास बातेंनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और अन्य चुनावी संदेशों का प्रचार करने वाला बीजेपी प्रायोजित चैनल नमो टीवी आखिरकार बंद हो गया है. सूत्रों ने बताया कि यह 17 मई को बंद कर दिया गया जब लोकसभा चुनाव के लिए सारा प्रचार अभियान खत्म हो गया.
ये चैनल 31 मार्च से जब से शुरू हुआ तभी से विवादों में रहा है. गोपनीयता की शर्त पर बीजेपी के नेता ने कहा, ‘‘नमो टीवी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार अभियान के माध्यम के रूप में लाया गया. चुनाव खत्म होने के साथ ही इसकी अब कोई जरुरत नहीं है इसलिए 17 मई से जब सारा प्रचार खत्म हो गया तो इसे भी बंद कर दिया गया.'' यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद बीजेपी ने 'नमो टीवी' पर प्रसारित होने वाले कंटेट को मंजूरी के लिए भेजा इससे पहले दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी नमो टीवी पर चुनाव संबंधित खबरें प्रसारित करने के लिए बीजेपी को नोटिस भेजा था लेकिन पार्टी ने कहा कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया. अप्रैल में निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया था कि नमो टीवी पर दिखाए जाने वाले सभी रिकॉर्डेड कार्यक्रम पूर्व प्रमाणित हों. इसके बाद दिल्ली निर्वाचन आयोग ने बीजेपी को उसकी मंजूरी के बिना टीवी पर कोई भी सामग्री प्रसारित ना करने के लिए कहा. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चैनल को रद्द करने के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश देने के लिए कहा था जिसके बाद आयोग ने नमो टीवी पर मंत्रालय से रिपोर्ट मांगते हुए एक नोटिस जारी किया था. रविवार 19 मई को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसका अपने ट्वीट में जिक्र कर चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया था. उन्होंने लिखा, ‘चुनावी बांड और ईवीएम से लेकर चुनाव के कार्यक्रम में छेड़छाड़ तक, नमो टीवी, ‘मोदीज आर्मी' और अब केदारनाथ के नाटक तक चुनाव आयोग का मिस्टर मोदी और उनके गैंग के समक्ष समर्पण सारे भारतीयों के सामने जाहिर है. चुनाव आयोग का डर रहता था और उसका सम्मान होता था. अब नहीं रहा.' यह भी पढ़ें : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप, बोले- नमो टीवी से केदारनाथ के नाटक तक मिस्टर मोदी बता दें कि दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय ने ‘नमो टीवी' के लोगो को मंजूरी दी थी लेकिन उसने इसकी सामग्री को ‘‘प्रमाणित'' नहीं किया था क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण मौजूद हैं. चुनाव आयोग ने को सीईओ के कार्यालय से इस बारे में जानकारी देने को कहा था कि प्रमाणन समिति ने कभी राजनीतिक सामग्री को मंजूरी दी थी या नहीं. बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के अनुसार, ‘नमो टीवी' उस ‘नमो एप' का हिस्सा था, जिसे पार्टी संचालित करती है और इस डिजिटल संपत्ति का स्वामित्व उसी के पास है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश के लिए ठीक नहीं हिंसा और नफरत, बंद हो इस्तेमाल: राहुल गांधी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि राजनीति में हिंसा और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए क्योंकि यह देश के लिए खराब है। इसे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और बंगाल के बिगड़े हालात की तरफ इशारा माना जा रहा है।
Read more »
सावधान! अगर यूज नहीं कर रहे हैं आधार तो हो जाएगा डीएक्टिवेट– News18 हिंदीUIDAI के अधिकारियों के मुताबिक यदि आप अपने आधार का लगातार तीन सालों तक कोई इस्तेमाल नहीं करते हैं तो यह इनएक्टिव हो सकता है.
Read more »
धोनी के रनआउट पर कमेंट करने के कारण 'बीमार' हो गया ये क्रिकेटर– News18 हिंदीIPL2019 फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने का मामला अब तक ठंडा नहीं पड़ा है, इस बहस को एक अलग मोड़ दे दिया गया है
Read more »
क्या शुरू होने के पहले ही खत्म हो गया साध्वी प्रज्ञा का राजनीतिक करियरमालेगांव 2008 धमाके मामले में आरोपी और भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया. महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त वाले बयान पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं साध्वी प्रज्ञा को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा.
Read more »
थम गया लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार, रविवार को वोटिंग, 23 को नतीजेआखिरी चरण में सबसे ज्यादा पंजाब और यूपी की सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दोनों जगहों पर 13-13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
Read more »
पीएमओ में जब मोदी बैठक लेते हैं तो इंटरनेट की कई सर्विस बंद हो जाती हैंपीएमओ में जब मोदी बैठक लेते हैं तो इंटरनेट की कई सर्विस बंद हो जाती हैं BJP4India INCIndia narendramodi PMOIndia
Read more »
मैनचेस्टर सिटी के कप्तान विसेंट कोम्पनी ने क्लब छोड़ा, कहा- मेरे जाने का समय हो गयाकोम्पनी ने क्लब के साथ चार प्रीमियर लीग, दो एफए कप और चार लीग कप जीते उनकी कप्तानी में सिटी ने एफए कप के फाइनल में वेटफोर्ड को 6-0 से हराया | Vincent Kompany announced that he is to leave Manchester City
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में कहीं बढ़ा तो कहीं घट गया वोट प्रतिशत-Navbharat TimesLucknow Political News: कुछ इलाके ऐसे भी रहे जहां वोट प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले घट गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी शामिल रही जहां इस बार 58.05 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा चंदौली में भी यही हालात रहे।
Read more »
चुनाव खत्म, खामोशी से गायब हो गया नमो टीवी!Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी नमो टीवी पर ‘‘चुनाव संबंधित खबरें प्रसारित’’ करने के लिए भाजपा को नोटिस भेजा था लेकिन पार्टी ने कहा कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया।
Read more »
बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो गया 'नमो टीवी'नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और अन्य चुनावी संदेशों का प्रचार करने वाला भाजपा प्रायोजित चैनल नमो टीवी बंद हो गया है। सूत्रों ने बताया कि यह 17 मई को बंद हो गया जब लोकसभा चुनाव के लिए सारा प्रचार अभियान खत्म हो गया।
Read more »
