आम चुनाव नहीं लड़ेंगे पप्पू यादव, जानिए इस मसले पर क्या बोले...
Lok Sabha Election 2019: पप्पू यादव ने चुनाव नहीं लड़ने के दिए संकेत, पर खेल बिगाड़ने उतार सकते हैं 6 कैंडिडेट Lok Sabha Election 2019 : बकौल पप्पू यादव, "जब नीतीश कुमार और लालू यादव एक हो सकते हैं। नीतीश व बीजेपी एक हो सकते हैं। शिवसैनिक और बीजेपी एक हो सकते हैं। लालू जी के सम्मान के अलावा तो मैंने कभी कोई बात नहीं की, तब फिर तेजस्वी जी को हमसे किस बात से खुन्नस है?" जनसत्ता ऑनलाइन March 14, 2019 7:18 PM जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी इस बार बिहार में कुछ अलग करती दिख सकती है। पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने हाल ही में चुनाव न लड़ने के संकेत दे दिए हैं। कहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर परिस्थितियां प्रतिकूल रहीं, तब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर वह चुनावी मैदान में नहीं उतरे, तब वह बिहार में सीटों का खेल बिगाड़ने के लिए पार्टी से छह उम्मीदवार उतार सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी पार्टी आम चुनाव के मद्देनजर तैयारी में जुटी है। एक चैनल से खास बातचीत में वह बोले, “इंसानियत और मानवता को बचाने की बारी आएगी। लोगों की सेक्युलिरिज्म से बीजेपी से लड़ाई न होकर, सिर्फ अपने अहंकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिस पर मैं भरोसा करता हूं, जनता पर। चुनाव आते-आते वह भी बंट जाए, तब किसके भरोसे चुनाव लड़ा जाए। एक तरफ आप देश को बचाना चाहते हैं, दूसरी तरफ अपने अहंकारों में भरे रहेंगे…तो हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी 6 जगह। हो सकता है हम और जगहों पर भी लड़ें।” सीटों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- हम पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया, भागलपुर पर लड़ सकती है। अन्य जगहों पर भी हमारी पार्टी चुनावी मैदान में उतर सकती है। मैं सिर्फ राहुल गांधी के फैसले का इंतजार कर रहा हूं। मैंने सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया के लोगों से पूछा है…अगर वे मेरे 40 साल सेवा करने का फैसला करेगी, तब तो ठीक है। अन्यथा पटना-दिल्ली की परिक्रमा कर के राजनीति हमें भी करनी पड़ेगी, तब मैं उससे तौबा ही करूंगा। बकौल पप्पू यादव, “जब नीतीश कुमार और लालू यादव एक हो सकते हैं। नीतीश व बीजेपी एक हो सकते हैं। शिवसैनिक और बीजेपी एक हो सकते हैं। लालू जी के सम्मान के अलावा तो मैंने कभी कोई बात नहीं की, तब फिर तेजस्वी जी को हमसे किस बात से खुन्नस है? जनता अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनेंगे, तो दुनिया स्वागत करेगी। वह उस लायक होंगे, तब उसमें पप्पू यादव का कहां योगदान होगा?” #Delhi: जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव का बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि पार्टी 6 सीटों पर तैयारी कर रही है. राहुल गांधी के निर्णय का है इंतजार. लड़ाई देश बचाने की है खुद की नहीं. जरूरत और स्थितियां प्रतिकूल नहीं रही तो नहीं लड़ूंगा चुनाव.@pappuyadavjapl @jap4bihar pic.twitter.com/Ltax1RqYCEAlso Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव– News18 हिंदीसमाजवादी पार्टी ने तीन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.
Read more »
चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, आम चुनाव के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- Amarujalaसंभावना है कि आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : कन्नौज में डिंपल यादव को टक्कर देना इस बार भी आसान नहींउत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से डिंपल यादव प्रत्याशी बनाई गई हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डिंपल ने मोदी लहर को टक्कर देते हुए यहां से जीत दर्ज की थी. डिंपल को पिछले चुनाव में 489164 (43.89 फीसदी) वोट मिले थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 469257 (42.11 फीसदी) वोट मिले थे.
Read more »
EC LIVE: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजेIndiaElects ElectionCommission Loksabha2019 फिलहाल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं होंगे: चुनाव आयोग
Read more »
रमजान में चुनाव विवाद पर EC ने कहा, 'पूरे महीने नहीं रोक सकते चुनाव'रमजान के महीने में चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस समेत कुछ दलों ने विरोध किया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव : लालू यादव का ट्वीट, 'जनता का मन...देश को झूठा नहीं, अनूठा पीएम चाहिए'लालू यादव बीते छह महीने के अधिक समय से वह रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं, लेकिन उनका ट्विटर अकाउंट काफी एक्टिव है.
Read more »
लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अपर्णा यादव, मुलायम ने की अखिलेश यादव से बात– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी मैदान में उतर सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुलायम ने अपर्णा यादव को संभल से चुनाव मैदान में उतारने के लिए अखिलेश से बात की हैंं. मुलायम चाहते है कि अपर्णा को संभल से पार्टी का टिकट मिले.
Read more »
