मायावती की बहुजन समाज पार्टी और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथी' है LokSabhaElection2019 LokSabhaElections
1. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। 2. 'Candidate' शब्द लैटिन भाषा के 'Candidatus' से आया है। 3. 1996 में तमिलनाडु के मोडाकुरिची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट के लिए 1033 उम्मीदवार खड़े हुए थे। उस समय मतपत्र एक पुस्तिका के रूप में छापना पड़े थे! 4.
मायावती की बहुजन समाज पार्टी और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथी' है! 5. अटल बिहारी वाजपेयी चार राज्यों से निर्वाचित होने वाले एकमात्र राजनेता हैं! वे 1957, 1967 में बलरामपुर से, 1971 में ग्वालियर से, 1977, 1980 में नई दिल्ली से, 1991 में विदिशा से, 1996 में गांधीनगर से और 1991, 1996 व 1998 में लखनऊ से जीते। 6. एक मतदान केंद्र पर सबसे कम मतदान 3 है। ऐसा अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला जिले में हुआ था! 7. 1950 के दशक में बजाए मतपत्र के प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अलग मतपेटी का इस्तेमाल किया गया। अलग-अलग रंग की मतपेटी, अलग-अलग पार्टी से संबंधित थी! 8. भाजपा ने लोकसभा में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सबसे पहले 1998 में सीटें जीती थीं! 9. देश के 5 सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में लद्दाख 173266.37 वर्ग किमी, बाड़मेर 7. 1601.24 वर्ग किमी, कच्छ 41644.55 वर्ग किमी, अरुणाचल प्रदेश 40572.29 वर्ग किमी और अरुणाचल प्रदेश 39749.64 वर्ग किमी है। 10. देश के 5 सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में चांदनी चौक 10.59 वर्ग किमी, कोलकाता उत्तर पश्चिम 13.23 वर्ग किमी, मुंबई दक्षिण 13.73 वर्ग किमी, मुंबई दक्षिण मध्य 18.31 वर्ग किमी और दिल्ली सदर 28.09 वर्ग किमी है। 11. देश में कुल 1593 राजनीतिक दल हैं, जिसमें 53 क्षेत्रीय दल, 6 राष्ट्रीय दल और 1534 अन्य पंजीकृत दल हैं। 12. पहली लोकसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को प्रारंभ हुआ था। 13. पहली लोकसभा, जिसका कार्यकाल 15 मई 1952 से 27 फरवरी 1956 तक था, उसके अध्यक्ष जीवी मावलंकर थे। 14. लोकसभा में 545 सदस्य होते हैं, जिनमें से 543 सदस्य सीधे राज्यों और संघीय राज्यों से चुनकर आते हैं। दो सदस्यों का चयन भारतीय राष्ट्रपति द्वारा आंग्ल भारतीय समुदाय से किया जाता है। 15. एक साल में लोकसभा के 3 सत्र बुलाए जाते हैं। पहला सत्र फरवरी से मई तक, दूसरा सत्र जुलाई से अगस्त तक तथा तीसरा सत्र नवंबर से दिसंबर तक। 16. आमतौर पर सदन में बैठक का पहला घंटा प्रश्नों और उत्तरों के लिए होता है, जिसे 'प्रश्नकाल' कहा जाता है। 17. लोकसभा टीवी, लोकसभा का अपना चैनल है, जिसका मुख्यालय संसद के प्रांगण में ही है। 18. लोकसभा संसद का निचला सदन होता है, जबकि राज्यसभा ऊपरी सदन कहलाता है। लोकसभा में अधिकतम 552 सदस्य हो सकते हैं, वहीं राज्यसभा में 250 सदस्यों की गुंजाइश होती है। 19. लोकसभा में कुछ सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जा सकते हैं। इसी प्रकार राज्यसभा की सदस्यता के लिए भी राष्ट्रपति द्वारा सदस्यों को नामित किया जा सकता है। इन सदस्यों का नामांकन कला, विज्ञान, साहित्य और खेल के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता पर निर्भर करता है। 20. 1977 में अभिनेता देवानंद ने इंदिरा गांधी के विरोध में एक राष्ट्रीय दल का गठन किया था, लेकिन एक माह के अंदर ही वह गुमनाम हो गई और उसका कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। 21. धरती पकड़ के नाम से मशहूर काका जोगेन्दर सिंह 25 बार चुनाव हारे। वे वीपी सिंह और राजीव गांधी जैसे कई बड़े नेताओं के ख़िलाफ भी उम्मीदवार रहे। 22. देश में पहले चुनावों के लिए गोदरेज कंपनी ने 17 लाख बैलेट बॉक्स बनाए थे और एक बॉक्स के बदले में सरकार ने पांच रुपए का भुगतान किया था। 23. इंदिरा गांधी ने 1977 में अपने ख़िलाफ जनता पार्टी के गठबंधन को बेमेल खिचड़ी कहा था और बाद में जनता पार्टी ने जीत के जश्न में कई स्थानों पर खिचड़ी बंटवाई थी। 24. इंदिरा गांधी के पति फ़िरोज गांधी नेहरू गांधी परिवार के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1952 में रायबरेली से चुनाव लड़कर कामयाबी हासिल की थी। 25. 1984 के आम चुनावों में मतदाताओं ने सबसे ज़्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 63.3 फ़ीसदी वोट पड़े थे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या सरकार के दबाव में है चुनाव आयोग? कांग्रेस ने पूछा- कब जारी होगी अधिसूचनाचुनाव की तारीखों का ऐलान नियम के अनुसार मतदान से 21 दिन पहले तक हो जाना चाहिए. चूंकि अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता के लागू होने के चलते तमाम सरकारी कार्य बेहद सीमित हो जाते हैं, जिससे कई चीजें प्रभावित होती हैं. इसलिए कोशिश की जाती है कि आचार संहिता की अवधि बेहद कम रहे.
Read more »
लोकसभा चुनाव के लिए EVM से जुड़ी तैयारी पूरी: चुनाव आयोगनिर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ईवीएम-वीवीपीएटी पर सभी राज्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम से जुड़ी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 98 प्रतिशत मशीनों की पहले स्तर की चेकिंग पूरी कर ली गई है.
Read more »
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपाल ने 'नेता जी' से कहा, 'नया मोर्चा बनाओ'शिवपाल यादव का एक और बयान सामने आया है, जिसने राजनीति के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: 11 अप्रैल से चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजेLokSabhaElections2019 | लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान करवाएगा ElectionCommission विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
Read more »
चुनाव तारीखों पर बवाल, विपक्षी दलों के निशाने पर CECबंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश में मतदान को 7 चरणों में लंबा खींचे जाने को लेकर विपक्षी दल चुनाव आयोग से नाराज हैं. आने वाले दिनों में यह नाराजगी और गहराती दिख सकती है.
Read more »
अकोला से नहीं, सोलापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रकाश आंबेडकरआंबेडकर ने कहा कि भारतीय फौजियों पर जो राजनीति हो रही है उसकी वे कड़ी निंदा करते हैं और लोगों से अनुरोध है कि जो लोग ऐसी राजनीति करते हैं उनसे दूर रहिए.
Read more »
लोकसभा चुनाव: मतदान की तारीखों से नाराज मौलाना फरंगी महली ने EC से की ये मांग...रोजे के दौरान देश में आखिरी के तीन चरणों के वोट 6 मई, 12 मई और 19 मई को डाले जाएंगे, जिससे देश के करोड़ों रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
Read more »
देवबंदी उलेमा ने चुनाव आयोग से कहा, 'रमजान और ईद के बाद कराएं लोकसभा चुनाव'11 अप्रैल से 23 मई तक का लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है. इस बीच 6 मई से रमजान का महीना शुरू हो रहा है.
Read more »
