लोकसभा चुनाव 2019 को लेकरआरजेडी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 40 चेहरों को जगह मिली है, लेकिन राज्यसभा सांसद मीसा भारती का नाम इस सूची में नहीं है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसास यादव का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है.
का नाम इस सूची में नहीं है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसास यादव का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है. लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में इस चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्य रूप से तेजस्वी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी, मंगनी लाल मंडल, प्रवक्ता मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, रामचंद्र पूर्वे, सुरेंद्र यादव, भाई वीरेंद्र, आलोक मेहता समेत कई चेहरे शामिल हैं.
बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में आरजेडी महागठबंधन में सबसे ज्यादा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. इस महागठबंधन में आरजेडी के साथ कांग्रेस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी , राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी जैसी पार्टियां शामिल हैं. राज्य में 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी.आरजेडी की सूची में शिवानंद तिवारी, मंगनी लाल मंडल, डॉ. कांति सिंह, एमएए फातमी, डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, कमर आलम, जय प्रकाश यादव, मनोज कुमार झा, अवध बिहारी चौधरी, बुलो मंडल, कारी सोहैब, असफाक करीम, सुरेन्द्र यादव, समता देवी, भाई वीरेन्द्र, मुनेश्वर चौधरी, आभालता, रामबली चन्द्रवंशी, अनीता देवी, ललित यादव, सुरेश पासवान, अब्दुल गफूर, राजेन्द्र कुमार, आलोक मेहता, भोला यादव, अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन, कुमार सर्वजीत, श्रीनारायण महतो, अरविंद सहनी, मौजे सदा, स्विटी सीमा हेम्ब्रम, परेवज सलीम, अनिल कुमार साधु और जाहिद अंसारी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में है.आरजेडी को झारखंड में जोर का झटका लगा. राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड इकाई की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट भी मिल सकता है. चार बार की विधायक अन्नपूर्णा देवी नई दिल्ली में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं. आरजेडी के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भी भाजपा में शामिल हुए. देवी के बीजेपी में शामिल होने से पहले ही पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया था और उनकी जगह गौतम सागर राणा को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था. बीजेपी राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 13 पर चुनाव लड़ रही है. 10 पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, तीन सीट पर होना अभी बाकी है. इस बात की संभावना है कि अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा या चतरा से टिकट दिया जा सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »
राजस्थान : एकमात्र महिला सांसद का टिकट कटा, भाजपा ने 14 पुराने सांसदों पर जताया भरोसा- Amarujalaराजस्थान : एकमात्र महिला सांसद का टिकट कटा, भाजपा ने 14 पुराने सांसदों पर जताया भरोसा Mahasangram VoteKaro वोटकरो BJP4India narendramodi
Read more »
मायावती ने जारी की प्रचारकों की लिस्ट, विदेश से पढ़कर लौटे भतीजे आकाश भी शामिलबीएसपी प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी के 20 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है। इन 20 लोगों की सूची में मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा का नाम प्रमुख है। लेकिन, इनके अलावा तीसरा नाम आकाश आनंद का है। आकाश मायावती के भतीजे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने बनाए 40 स्टार प्रचारक, मुलायम सिंह का नाम नहीं-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए एसपी की तरफ से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं होना सबको चौंकाता है। इस सूची में अखिलेश के साथ रामगोपाल यादव और जया बच्चन सहित कई वरिष्ठ नेता हैं। अखिलेश की पत्नी डिंपल का नाम भी शामिल है।
Read more »
सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह यादव नहीं, अखिलेश-रामगोपाल करेंगे कैंपेन40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अखिलेश यादव का है. अखिलेश के अलावा रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, डिंपल यादव, राजेंद्र चौधरी, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशम्भर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नागर, तेज प्रताप यादव, नरेश उत्तम पटेल, मौलाना यासीन अली उस्मानी, मनोज पारस, महबूब अली और शाहिद मंजूर को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है.
Read more »
किरकिरी होने के बाद सपा ने सुधारी गलती, स्टार प्रचारकों में शामिल हुए मुलायमसपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा शनिवार को जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की पहली सूची में मुलायम का नाम नहीं था.
Read more »
