लोकसभा चुनाव 2019 : दानिश अली ने JDS छोड़ थामा BSP का दामन, अमरोहा से लड़ेंगे चुनाव!
दानिश अली लखनऊ में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बसपा में शामिल हुए. उन्हें सतीश चंद्र मिश्रा ने पार्टी ज्वाइन कराई. सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि बसपा प्रमुख मायावती दानिश अली को यूपी के अमरोहा से बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार सकती हैं.
बता दें कि दानिश अली ने हाल ही में कांग्रेस और जेडीएस के बीच हुए गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई थी. बसपा का दामन थामने के बाद दानिश अली ने कहा कि जब मैं जेडीएस में भी था तो मैंने कभी किसी चीज के लिए नहीं कहा. जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा जी ही यह निर्णय लेते थे कि मुझे क्या काम करना है. मैं एचडी देवेगौड़ा जी की शुभकामनाएं और अनुमति लेकर ही यहां आया हूं. बहन जी मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगी, उसे मैं निभाऊंगा. 13 मार्च को दानिश अली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच कोच्चि में अहम बैठक हुई थी. इसमें लोकसभा चुनाव में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन पर मुहर लगी थी. इसके तहत कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. बता दें कि इस गठबंधन पर पिछले काफी दिनों से खींचतान चल रही थी. दोनों पार्टियों के बीच बातचीत सफल नहीं हो पा रही थी. 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और जेडीएस ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था. लेकिन चुनाव नतीजे में त्रिशंकु रहने पर दोनों दलों ने सरकार बनाने के लिए हाथ मिला लिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! AAP ने उठाए सवालचुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राजनीतिक दलों की ओर से आई प्रतिक्रियाएँ IndiaElects
Read more »
Loksabha Election LIVE: चुनाव तारीखों का ऐलान आज, मायावती का PM पर तंजलोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं पार्टियां IndiaElects
Read more »
Loksabha Election LIVE: थोड़ी देर में तारीखों का ऐलानलोकसभा चुनाव, तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग, विधानसभा चुनाव
Read more »
Loksabha Election LIVE: थोड़ी देर में चुनाव की तारीखों का ऐलानलोकसभा चुनाव, तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग, विधानसभा चुनाव
Read more »
Loksabha Election LIVE: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरूIndiaElects चुनाव आयोग ने बताया कि विभिन्न राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत करने के बाद चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है.
Read more »
Election Commission LIVE: देश के 10 लाख बूथों पर 90 करोड़ लोग डालेंगे वोटIndiaElects देशभर में आज से आचार संहिता लागू: चुनाव आयोग
Read more »
Lok sabha chunav: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजेIndiaElects कांग्रेस और जेडीएस के बीच अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि राहुल गांधी 2-3 दिन में इस पर फैसला करेंगे: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा
Read more »
बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना से नहीं लड़ेंगी चुनाव, अब इस सीट से उतर सकती हैं मैदान मेंसाल 1989 में मायावती ने बिजनौर से चुनाव लड़ा था और यहां से सांसद बनकर संसद तक पहुंची थीं.
Read more »
LIVE: PM मोदी का 'मैं भी चौकीदार' से कांग्रेस पर पलटवार! देखें वीडियोLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates LIVE Updates: राजनीतिक जानकारों की मानें तो विपक्ष के इसी हमले को बीजेपी ने चुनावी प्रचार अभियान में शामिल कर लिया है।
Read more »
