मुंबई के स्टार्ट अप के बॉस का अपने कर्मियों की लेट लतीफी पर लगाम लगाने के लिए बनाया गया नियम खुद पर भी भारी पड़ गया! नियम था कि जो लेट आएगा उसे 200 रुपये का फाइन भरना होगा...
मुंबई के स्टार्ट अप के बॉस का अपने कर्मियों की लेट लतीफी पर लगाम लगाने के लिए बनाया गया नियम खुद पर भी भारी पड़ गया! नियम था कि जो लेट आएगा उसे 200 रुपये का फाइन भरना होगा. लेकिन ऐसा करने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि खुद इस बॉस को ही 1 हजार रुपये का फाइन भरना पड़ गया.
आखिर क्या है पूरा मामला समझने के लिए आगे पढ़ें. इवोर ब्यूटी ब्रैंड के संस्थापक कौशल शाह ने अपनी कंपनी में एक नई नीति लागू की जिसके तहत कर्मचारियों को सुबह 9.30 बजे तक कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया. लेट आने पर उन्हें 200 रुपये का जुर्माना भरना होगा. लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पांच बार कौशल खुद लेट हो गए और उन्हें एक हजार रुपये भरने पड़े. यह बात उन्होंने खुद एक्स हैंडल पर पोस्ट करके कही. शाह ने पांच में से एक बार के अपने 200 रुपये के जुर्माने का स्क्रीनशॉट भी साझा किया. Last week, To increase the productivity in office, I made a strict rule for everyone to be in the office by 9:30 am and if we‘re late, we pay Rs.200 as penalty. This is me paying it for the 5th time pic.twitter.com/4qYi6kTP17 — Kaushal June 19, 2024 शाह की यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई जिस पर लोगों ने खूब कमेंट किए. कुछ ने उनकी लीडरशिप की तारीफ की जबकि कुछ ने कहा कि यह टॉक्सिक है. एक यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि आप यहां टॉप परफॉर्मर नहीं होंगे. जैसे ही कई लोग नए नियम की आलोचना करने के लिए आगे आए, शाह ने अपना इरादा साफ करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इस पोस्ट के पीछे मेरी मंशा को गलत समझा गया है. जुर्माना लगाना कई लोगों के लिए अनावश्यक लग सकता है, लेकिन इस पैसे का इस्तेमाल टीम की गतिविधियों जैसे भोजन और अन्य कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि आप अपने कर्मचारियों के लिए कोई नियम बनाते हैं, तो आपको उसका पालन करने वाला पहला व्यक्ति होना चाहिए. जहां तक मेरे अपने यूपीआई वॉलेट में जुर्माना भरने की चिंता है, तो कृपया ध्यान दें कि मैंने विशेष रूप से टीम फंड के रूप में एक अलग यूपीआई लाइट खाता बनाया है.
Social Media Post Start Up News Start Up Boss Kaushal Shah X Viral Post Twitter Viral Post Boss And Employee Corporate News वायरल पोस्ट सोशल मीडिया न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दलजीत कौर ही नहीं इन टीवी हसीनाओं ने पति पर लगाया धोखा देने का आरोपदलजीत कौर ही नहीं इन टीवी हसीनाओं ने पति पर लगाया धोखा देने का आरोप
Read more »
Weekly Gold Price: महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक, जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हालGold Price Weekly: आईबीजेए के मुताबिक, 3 जून को सोना 71,776 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो बीते कारोबारी दिन यानी 7 जून तक 137 रुपये बढ़कर 71,913 रुपये पर पहुंच गया.
Read more »
हिमाचल प्रदेश मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में चार छात्र निष्कासितकॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने दो सीनियर प्रशिक्षु चिकित्सकों को एक-एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है और उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि अन्य दो को छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है तथा उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
Read more »
UP Cabinet: यूपी पावर कारपोरेशन पर मेहरबान हुई योगी सरकार, कैबिनेट की बैठक में दे दी बड़ी गारंटीUPPCL - सरकार ने कारपोरेशन को एक हजार करोड़ रुपये लोन लेने की गारंटी देने का निर्णय किया है। कारपोरेशन द्वारा हुडको से 9.
Read more »
दर्दभरी दास्तान सुनाकर जिस स्कैमर ने लूटे 11 लाख रुपए, उसी को अपना दिल दे बैठी महिलामहिला को एक स्कैमर से ऐसा प्यार हुआ कि, वो खुद के साथ लाखों रुपये की ठगी के बावजूब अन्य लोगों को धोखा देने में उसकी मदद करने लगी.
Read more »
Bondada Engineering Share: 10 महीने में 18 गुना पैसा, जब इस कंपनी का आया था IPO, खूब हुई थी चर्चा!कंपनी के शेयरों में मंगलवार को 5 फीसदी का उछाल आया और ये 2558.60 रुपये पर पहुंच गया, बोंडाडा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering Ltd) शेयरों का अब तक का ये उच्चतम स्तर है.
Read more »
